Football
FIFA World Cup Prize Money: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पर हुई धनवर्षा, जानिए रनर-अप फ्रांस को मिली कितनी प्राइस मनी-Check OUT

FIFA World Cup Prize Money: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पर हुई धनवर्षा, जानिए रनर-अप फ्रांस को मिली कितनी प्राइस मनी-Check OUT

FIFA World Cup Prize Money: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पर हुई धनवर्षा, जानिए रनर-अप फ्रांस को मिली कितनी प्राइस मनी-Check OUT
FIFA World Cup Prize Money: विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) ने $42 मिलियन (350 करोड़) रूपये की ईनामी राशि हासिल की है। अर्जेंटीना ही नहीं बल्कि उपविजेता फ्रांस (France) को भी 440 मिलियन डॉलर (3200 करोड़) की फीफा पुरस्कार निधि से 30 मिलियन डॉलर (250 करोड़) रूपये की ईनामी राशि (Fifa World Cup 2022 Winner […]

FIFA World Cup Prize Money: विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) ने $42 मिलियन (350 करोड़) रूपये की ईनामी राशि हासिल की है। अर्जेंटीना ही नहीं बल्कि उपविजेता फ्रांस (France) को भी 440 मिलियन डॉलर (3200 करोड़) की फीफा पुरस्कार निधि से 30 मिलियन डॉलर (250 करोड़) रूपये की ईनामी राशि (Fifa World Cup 2022 Winner Prize Money in Indian Rupees) मिली है। दूसरी ओर फीफा (FIFA World Cup) ने खुद इस विश्व कप चक्र से 7.5 बिलियन डॉलर की कमाई की है।

सारा पैसा खिलाड़ियों के पास नहीं जाता है, लेकिन उन्हें इसका अच्छा हिस्सा मिलने की उम्मीद है। फ़्रांस के खिलाड़ी जैसे किलियान म्बाप्पे को फ़ाइनल जीतने के लिए अपने महासंघ द्वारा 554,000 यूरो ($586,000) के बोनस मिलेगा।

प्रत्येक राष्ट्रीय फ़ुटबॉल महासंघ को इस वर्ष के विश्व कप में खेलने के लिए पुरस्कार राशि के रूप में कम से कम $9 मिलियन डॉलर मिलते हैं, साथ ही टूर्नामेंट की तैयारी की लागत के लिए प्रत्येक के लिए $1.5 मिलियन डॉलर मिलते हैं। तीसरे स्थान की टीम क्रोएशिया ने पुरस्कार राशि में $27 मिलियन कमाए। मोरक्को, जो चौथे स्थान पर रहा, को 25 मिलियन डॉलर का की इनमे राशि मिली।

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज (18 दिसंबर) अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया। जिसमें अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर फाइनल में अपना परचम लहराया।

फीफा वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले से पहले ट्रॉफी से पर्दा बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हटाया। आपको बता दें कि फुटबॉल वर्ल्डकप जीतने वाली टीम को ओरिजिनल ट्रॉफी नहीं दी जाती, बल्कि उसी की तरह दिखने वाली ट्रॉफी दी जाती है। इसके पीछे का कारण भी हम आपको यहां बता रहे हैं।

2022 FIFA World Cup Final Trophy Value: अभी तक की सबसे महंगी ट्रॉफी

एक रिपोर्ट के अनुसार फीफा वर्ल्डकप में अभी तक दी जाने वाली इस बार सबसे महंगी ट्रॉफी है। इसकी कीमत 20 मिलियन अमेरिकन डॉलर बताई गई। भारतीय मुद्रा में इसे बदलें तो इसकी कीमत करीब 165 करोड़ रूपये है। फुटबॉल दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम है, और ये प्राइस इस खेल को जस्टिफाई करता है।

FIFA World Cup 2022 Final: मेसी से पहले ग्राउंड पर आएंगी Nora Fatehi, आज किया अभ्यास, यहां देखें वीडियो

विजेता को क्यों नहीं दी जाती रियल ट्रॉफी

ट्रॉफी की सिक्योरिटी को देखते हुए फीफा वर्ल्डकप विजेता टीम को भी रियल वाली ट्रॉफी नहीं दी जाती, बल्कि उसी के जैसे दिखने वाली ट्रॉफी दी जाती है। जिसे रेप्लिका ट्रॉफी कहा जाता है। इसके पीछे एक किस्सा है, दरअसल दो बार ट्रॉफी चोरी हो चुकी है। एक बार ये ट्रॉफी जब खो गई थी तो एक कुत्ते ने खोजकर दी थी। ट्रॉफी एक जगह कागज़ में लिपटी हुई पड़ी हुई थी। सुरक्षा के लिहाज से बाद में रियल ट्रॉफी की जगह रेप्लिका ट्रॉफी विजेता टीम को दी जाती है। टूर्नामेंट के दौरान भी रेप्लिका ट्रॉफी ही रखी जाती है, बस फाइनल के समय रियल ट्रॉफी को स्टेडियम में लाया जाता है। इस ट्रॉफी को स्विट्ज़रलैंड में रखा जाता है।

KL Rahul Marriage Date: 21 से 23 जनवरी के बीच हल्दी से लेकर संगीत प्रोग्राम, राहुल और अथिया की शादी की तारीख आई सामने

वर्ल्डकप में खिलाड़ियों को मिलने वाली ट्रॉफियां भारत में तैयार

अदनान शेख का परिवार कई समय से उत्तर प्रदेश के आगरा में रह रहा है। उनका बिजनेस कतर और सऊदी अरब में भी है। कतर सरकार ने डेढ़ साल पहले उनके पास एक ट्रॉफी और बॉक्स का डिजाइन भेजा था, जिसको अफ्रीका और यूरोप देश के डेलीगेट्स ने पास किया था।

अदनान को काफी समय बाद पता चला कि जिसे वह बना रहे हैं वो फीफा वर्ल्डकप के लिए हैं। जो टॉफी और बॉक्स यहां तैयारी हुए हैं, उन्हें वर्ल्डकप के विजेता और रनर-अप टीम के खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। खिताबी ट्रॉफी को छोड़कर अन्य ट्रॉफियां जो खिलाड़ियों को दी जाएगी, वो भारत में तैयार हुई। अदनान को जैसे ही पता चला कि ये काम फीफा के लिए हैं, उन्होंने सभी ट्रॉफी को एक बार फिर चेक किया क्योंकि ये ना सिर्फ उनके लिए बल्कि भारत के लिए भी गर्व की बात है।

FIFA World Cup Prize Money: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पर हुई धनवर्षा, जानिए रनर-अप फ्रांस को मिली कितनी प्राइस मनी-Check OUT

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick