Football
FIFA World Cup 2022 Final: फाइनल परफॉरमेंस से पहले नोरा फतेही ने ग्राउंड पर किया अभ्यास, यहाँ देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 Final: फाइनल परफॉरमेंस से पहले नोरा फतेही ने ग्राउंड पर किया अभ्यास, यहाँ देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 Closing Ceremony Live: Nora Fatehi ने ग्राउंड के बीच में किया रिहर्सल, यहां देखें पूरा वीडियो : Follow Live
FIFA World Cup 2022 Closing Ceremony Live: फीफा वर्ल्डकप का फाइनल मैच फ्रांस और अर्जेंटीना (France vs Argentina Final) के बीच रविवार को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमे कई जाने माने कलाकार परफॉर्म करेंगे। नोरा फतेही (Nora Fatehi performance FIFA) भी क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी, जिसके लिए […]

FIFA World Cup 2022 Closing Ceremony Live: फीफा वर्ल्डकप का फाइनल मैच फ्रांस और अर्जेंटीना (France vs Argentina Final) के बीच रविवार को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमे कई जाने माने कलाकार परफॉर्म करेंगे। नोरा फतेही (Nora Fatehi performance FIFA) भी क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी, जिसके लिए उन्होंने शनिवार को ग्राउंड के बीचों बीच रिहर्सल किया।

वीडियो में आप देख सकते हो कि नोरा फतेही लुसैल स्टेडियम के बीचों बीच लगे स्टेज में परफॉरमेंस की रिहर्सल कर रही हैं। नोरा फतेही शुक्रवार को ही वापस क़तर पहुँच गई थी। आपको बता दें कि नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्डकप के दौरान 29 नवंबर को लाइव परफॉर्म किया था। हालांकि वो फैन स्टेज पर था, ग्राउंड पर नहीं था लेकिन इस बार वह फाइनल देखने आए लोगों के बीचों बीच अपनी परफॉरमेंस से समा बांधेगी।

नीचे वीडियो दिया गया है जो शनिवार का है, जब नोरा फतेही अपनी परफॉरमेंस के लिए रिहर्सल कर रही हैं। उनके साथ अन्य सितारों ने भी अभ्यास किया। फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खिताबी ट्रॉफी को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रिवील करेंगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

FIFA World Cup 2022: फ्रांस या अर्जेंटीना, कौन उठाएगा 165 करोड़ की वर्ल्डकप ट्रॉफी, भारत से है इसका कनेक्शन

FIFA World Cup 2022 Closing Ceremony Live: परफॉर्म करने वाले सितारे

फीफी की तरफ से एक आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया कि साउंडट्रैक स्टार देवीदो और आइशा, ओज़ुना और जिंस, नोरा फतेही, बिल्क़ीस, रहमा रियाद और मुनाल वर्ल्डकप क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी।

France vs Argentina Final Live Streaming: फ्रांस बनाम अर्जेंटीना लाइव प्रसारण, स्ट्रीमिंग

फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर होगा। जियो सिनेमा टीवी ऐप पर मोबाइल यूजर्स लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। जियो सिनेमा वेबसाइट पर अपने जियो नंबर से लॉगिन करके फ्री में मैच देख सकते हो।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick