Football
Fifa World Cup 2022 Final: फ्रांस जीते या अर्जेंटीना, किसी को नहीं मिलेगी असली ट्रॉफी, जानिए क्यों बना नया नियम

Fifa World Cup 2022 Final: फ्रांस जीते या अर्जेंटीना, किसी को नहीं मिलेगी असली ट्रॉफी, जानिए क्यों बना नया नियम

Fifa World Cup 2022 Final: France जीते या Argentina, किसी को नहीं मिलेगी असली ट्रॉफी
Fifa World Cup 2022 Final: फीफा विश्वकप का फाइनल मैच आज फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। विनर के लिए ट्रॉफी (Trophy) स्टेडियम पहुंच गई है, जिसके लिए आज दोनों टीमें भिड़ेंगी। इस ट्रॉफी के अलावा करोड़ों की इनामी राशि (Fifa World Cup 2022 Winner Prize Money) होती है, जो जीतने वाली टीम को […]

Fifa World Cup 2022 Final: फीफा विश्वकप का फाइनल मैच आज फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। विनर के लिए ट्रॉफी (Trophy) स्टेडियम पहुंच गई है, जिसके लिए आज दोनों टीमें भिड़ेंगी। इस ट्रॉफी के अलावा करोड़ों की इनामी राशि (Fifa World Cup 2022 Winner Prize Money) होती है, जो जीतने वाली टीम को दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि विनिंग ट्रॉफी अब जीतने वाली टीम (Winner) को नहीं दी जाती। चलिए इस नियम के बारे में आपको बताते हैं और ये नया नियम क्यों बनाया गया, इसके बारे में भी आपको बताते हैं।

अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई तो फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को हराया। तीसरे पायदान के लिए शनिवार को मुकाबला हुआ, जिसमें क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया। आज खिताबी भिड़ंत में फ्रांस और अर्जेंटीना आमने सामने है। मुकाबला रात साढ़े 8 बजे (भारतीय समयनुसार) से शुरू होगा। चलिए आपको ट्रॉफी नहीं दिए जाने वाले नियम के बारे में बताए लेकिन उससे पहले जानिए कि इनाम के रूप में विनर टीम को कितने रूपये मिलते हैं।

Fifa World Cup 2022 Winner Prize Money: विनर टीम को मिलने वाली धनराशि

पिछला वर्ल्डकप 2018 में खेला गया था। उसमे फ्रांस फुटबॉल टीम ने जीत दर्ज कर खिताब उठाया था। इनाम के रूप में तब उसे 38 मिलियन डॉलर दिए गए थे लेकिन इस बार इसमें 4 मिलियन डॉलर का इजाफा किया गया है। 2022 में खिताब जीतने वाली टीम को इनामी राशि 42 मिलियन डॉलर दी जाएगी। भारतीय मुद्रा में देखें तो 330 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगी।

Fifa World Cup Final Live: क्रिकेट जगत के लोग भी पहुंचे क़तर, स्टेडियम से लाइव देखेंगे France vs Argentina Final मुकाबला

Fifa World Cup 2022 Final: क्यों नहीं दी जाती असली ट्रॉफी

2005 में एक नया नियम लाया गया, जिसके तहत खिताब जीतने वाली टीम को ओरिजिनल ट्रॉफी नहीं दी जाती। हालाँकि फाइनल जीतने वाली टीम को कुछ देर के लिए ओरिजिनल ट्रॉफी रखने दी जाती है, लेकिन उसे तुरंत वापस ले भी लिया जाता है। प्राइज सेरेमनी के बाद विनर को ट्रॉफी अधिकारियों को लौटानी होती है। इसके बदले एक डुप्लीकेट ट्रॉफी दी जाती है, जो ओरिजिनल की तरह ही नजर आती है। जिसे रेप्लिका ट्रॉफी कहा जाता है।

दरअसल दो बार ट्रॉफी (Fifa World Cup 2022 Trophy) चोरी हो चुकी है। एक बार ये ट्रॉफी जब खो गई थी तो एक कुत्ते ने खोजकर दी थी। ट्रॉफी एक जगह कागज़ में लिपटी हुई पड़ी हुई थी। सुरक्षा के लिहाज से बाद में रियल ट्रॉफी की जगह रेप्लिका ट्रॉफी विजेता टीम को दी जाती है। टूर्नामेंट के दौरान भी रेप्लिका ट्रॉफी ही रखी जाती है, बस फाइनल के समय रियल ट्रॉफी को स्टेडियम में लाया जाता है। ओरिजिनल ट्रॉफी को फीफा के हेडक्वार्टर में रखा जाता है, जो स्विट्ज़रलैंड में है।

खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick