Cricket
Women’s World Cup 2022: आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों के लिए डीआरएस उपलब्ध कराया

Women’s World Cup 2022: आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों के लिए डीआरएस उपलब्ध कराया

ICC Women’s World Cup 2022 आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों के लिए डीआरएस उपलब्ध कराया Women’s World Cup 2022 DRS, New Zealand
ICC Women’s World Cup 2022: न्यूजीलैंड (New Zealand) के माउंट मोनगानुई में शुक्रवार से शुरू हो रहे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सभी मुकाबलों में अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (DRS) उपलब्ध रहेगी। आईसीसी (ICC) ने गुरुवार को कहा कि चार मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाली यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता महिलाओं का […]

ICC Women’s World Cup 2022: न्यूजीलैंड (New Zealand) के माउंट मोनगानुई में शुक्रवार से शुरू हो रहे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सभी मुकाबलों में अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (DRS) उपलब्ध रहेगी। आईसीसी (ICC) ने गुरुवार को कहा कि चार मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाली यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता महिलाओं का सबसे अधिक वितरण वाला क्रिकेट टूर्नामेंट होगा जिसकी कवरेज अभूतपूर्व होगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ICC Women’s World Cup 2022: यह दूसरी बार होगा जब महिला क्रिकेट विश्व कप में डीआरएस का इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे पहले 2017 में इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फैसले की समीक्षा प्रणाली (DRS) सभी मुकाबलों में उपलब्ध होगा।’’

ICC Women’s World Cup 2022: बयान के अनुसार, ‘‘प्रसारण साझेदार दुनिया भर में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण करेंगे जिन्हें आईसीसी टीवी के जरिए वैश्विक फीड मिलेगी जिसके लिए प्रत्येक छह आयोजन स्थलों पर न्यूनतम 24 कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।’’ महिला विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को माउंट मोनगानुई में मेजबान न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना वेस्टइंडीज से होगा।

भारत महिला विश्व कप टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

रिजर्व खिलाड़ी: एस. मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

कब-कब है भारत के मुकाबले

  • भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 6 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत का मैच 10 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच 12 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • इंग्लैंड बनाम भारत का मैच16 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का मैच 19 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • बांग्लादेश बनाम भारत का मैच 22 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच 27 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे होगा।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick