Cricket
RCB Unbox Event Live Streaming: आरसीबी अनबॉक्स इवेंट कब और कहां देखें, जानें पूरी डिटेल्स

RCB Unbox Event Live Streaming: आरसीबी अनबॉक्स इवेंट कब और कहां देखें, जानें पूरी डिटेल्स

RCB Unbox Event कब और कहां देखें, जानें पूरी डिटेल्स
RCB Unbox Event Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अनबॉक्स इवेंट मंगलवार 19 मार्च शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

RCB Unbox Event Live Streaming: आरसीबी अनबॉक्स इवेंट मंगलवार 19 मार्च शाम 7.30 बजे शुरू होगा। पुरुष टीम के अभियान से पहले RCB की महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 ट्रॉफी जीतकर सूखे को समाप्त कर दिया है। ऐसे में आईपीएल 2024 में फॉफ ड्यूप्लेसिस के नेतृत्व में टीम उत्साह के साथ प्रवेश करेगी। RCB अनबॉक्स इवेंट में कई मशहूर हस्तियां और टीम के सितारे शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 से पहले विराट कोहली RCB Unbox इवेंट के लिए बेंगलुरू हुए रवाना-WATCH

RCB अनबॉक्स इवेंट कहां हो रहा है?

आरसीबी अनबॉक्स इवेंट 19 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

RCB अनबॉक्स इवेंट कितने बजे है?

यह कार्यक्रम मंगलवार (19 मार्च) शाम 7.30 बजे शुरू होने वाला है।

RCB अनबॉक्स 2024 के लिए टिकट कैसे खरीदें?

इवेंट के टिकटों की कीमत 800 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक है। टिकट आरसीबी की वेबसाइट और आरसीबी ऐप से खरीदे जा सकते हैं। एक व्यक्ति एक बार में 6 टिकट तक बुक कर सकता है।

RCB अनबॉक्स इवेंट कहां देखें?

आरसीबी अनबॉक्स इवेंट को उनके यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है जो इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगा। टीम के अन्य सोशल मीडिया हैंडल भी फैंस के लिए कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

RCB अनबॉक्स 2024 कलाकारों की सूची

  1. एलन वॉकर
  2. रघु दीक्षित
  3. नीति मोहन ब्रोधा
  4. वी जॉर्डनियन
  5. बर्फी कचेरी

आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में हस्तियां

  1. ऋषभ शेट्टी
  2. अश्विनी पुनीथ
    शिवराजकुमार
  3. फाफ डु प्लेसिस
  4. विराट कोहली
  5. ग्लेन मैक्सवेल
  6. दिनेश कार्तिक

यह आयोजन टीम के पहले गेम से दो दिन पहले है। सीएसके 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2024 के पहले मैच में आरसीबी से भिड़ेगी। यह जनवरी 2024 के बाद पहली बार विराट कोहली की एक्शन में वापसी होगी।

Editors pick