Cricket
Yashasvi Jaiswal ने लगाया आईपीएल का दूसरा शतक, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को धोया

Yashasvi Jaiswal ने लगाया आईपीएल का दूसरा शतक, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को धोया

Yashasvi Jaiswal लौटे फॉर्म में, ठोका आईपीएल का अपना दूसरा शतक
यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंदों पर 104 रन बनाए चौका लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई।

Yashasvi Jaiswal 100: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस खिलाड़ी ने महज 59 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। आईपीएल में यह जायसवाल का दूसरा शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 7 छक्के जड़े। जायसवाल ने 60 गेंदों पर 104 रन बनाए चौका लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई।

मौजूदा आईपीएल सीजन में फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे जायसवाल ने सिर्फ 60 गेंदों पर 104 रनों की मैच विजयी पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और सात गगनचुंबी छक्के शामिल थे, पावर-हिटिंग का प्रदर्शन जिसने एमआई गेंदबाजों को असहाय कर दिया।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आरआर ने जायसवाल की प्रतिभा के दम पर आसानी से जीत हासिल कर ली। जयसवाल ने संजू सैमसन के साथ 64 गेंदों में 109 रनों की शानदार नाबाद साझेदारी की।

Editors pick