Cricket
RCB vs KKR: विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में जड़ दिए इतने छक्के

RCB vs KKR: विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में जड़ दिए इतने छक्के

IPL 2024 में RCB vs KKR मैच के दौरान विराट कोहली ने एमएस धोनी के 239 रनों के छक्कों के आंकड़े को पार कर दिया है।

RCB Virat Kohli: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक भी जड़ दिया है। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़ दिया है।

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 की शुरूआत शानदार तरीके से की है। दो अर्धशतक जड़ने वाले कोहली के पास ऑरेंज कैप बरकार है। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल करियर में छक्कों के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने सीएसके के पूर्व कप्तान के 239 छक्कों के आंकड़े को पार कर दिया है।

विराट आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी को पीछे छोड़ने के लिए उन्होंने केकेआर के वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का जड़ा।

PlayerSpanMatchesSixes
क्रिस गेल2009-2021142357
रोहित शर्मा2008-245261
एबी डिविलियर्स2008-2021184251
विराट कोहली2008-240240
MS Dhoni2008-252239

यह भी देखेंः RCB vs KKR: अय्यर से टॉस के समय हो गई बड़ी भूल, अपनी ही टीम में हो गए कंफ्यूज

यह भी देखेंः IPL 2024: स्टेडियम में फिर भिड़ गए फैंस, हुई हाथापाई- Watch

यह भी देखेंः डेविड वार्नर ने तुसाद संग्रहालय में स्टैचू बनने पर अल्लू अर्जुन को दी बधाई

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है। वेस्ट इंडीज के पूर्व बल्लेबाज ने 142 मैचा में 357 छक्के जड़े हैं। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने एमआई के लिए 245 मैचों में 261 छक्के जड़े हैं।

Editors pick