Cricket
PBKS vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से दी मात

PBKS vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से दी मात

PBKS vs DC Highlights: IPLमें आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से मात दी।

PBKS vs DC Highlights: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट हराकर जीत से आगाज किया है। शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकर तूफानी खेली और 10 गेंदों में 32 रन बनाकर दिल्ली की वपसी कराई। लक्ष्य का का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 19.2 ओवर में जीत दर्ज कर ली। सैम करन ने 63 रन बनाए, जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 38 रन बनाए।

PBKS vs DC Updates:

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स के सब्स्टीट्यूट- अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे
पंजाब किंग्स के सब्स्टीट्यूट- रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कावेरप्पा

DC Score: 174/9 (20 Over)

PBKS Score: 177/6 (19.2 Over)

लियाम लिविंगस्टोन: 38

बराड़: 2

7:22: लियाम लिविंगस्टोन ने छक्का लगाकर पंजाब को 4 विकेट से जीत दिलाई।

7:16: खलील अहमद ने अपने आखिरी ओवर में दो लगातार गेंदों पर सैम करण और शशांक सिंह को पवेलियन भेजा। सैम करन 47 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शशांक सिंह अगली ही गेंद पर डक आउट हुए।

7:00: सैम करन ने 39 गेंदों पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। पंजाब किंग्स जीत की ओर बढ़ रही है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को विकेट की तलाश है।

6:55: 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 130/4, लिविंगस्टोन 12 और सैम करन 46 बना रहे हैं।

6:37: ऋषभ पंत के सामने आगे बढ़ाना मतलब मुश्किलों को न्योता देना, कुलदीप यादव की गेंद पर आगे बढ़ना उन्हें भरी पद गया। वह 9 रन बनाकर स्टंप आउट हुए।

6:29: प्रभसिमरन के रूप में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा है। प्रभसिमरन 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर वार्नर ने कैच लपका।

6:19: पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर के बाद 75/2

6:06: पॉवरप्ले खत्म, 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 60/2, इशांत शर्मा फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं, उनकी एंकल में चोट आई है, जिसके चलते मैदान से बाहर चले गए हैं।

5:54: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े जॉनी बेयरस्टो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए हैं। गेंदबाजी कर रहे इशांत शर्मा का हाथ प्रबसिमरन के मारे गए शॉट पर लगा और गेंद सीधे स्टंप्स में गई, उस समय बेयरस्टो क्रीज से बाहर थे।

5:49: पंजाब किंग्स को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा है। ईशांत शर्मा ने उन्हें कमाल का क्लीन बोल्ड मारा। धवन 16 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलयन लौट गए हैं।

5:15: धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब को अच्छी शुरूआत दी है। दोनों ने पहले ओवर से ही बाउंड्री जड़ी शुरू कर दी।

5:15: हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 25 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए।

5:06: अर्शदीप सिंह ने पंजाब को आठवीं सफलता दिलाई, सुमित 2 रन बनाकर आउट हुए।

4:55: 138 के स्कोर पर दिल्ली को सातवां झटका लगा है। अक्षर पटेल 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। अभिषेक पोरेल इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर आए हैं।

4:45: ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में दिल्ली को छठा झटका लगा, उन्हें शशांक सिंह ने राहुल चाहर की गेंद पर बॉउंड्री पर लपका। स्टब्स ने 8 गेंदों पर 5 रन बनाए।

4:34: रिक्की भुई 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर हरप्रीत बरार का शिकार हुए। उनको विकेट के पीछे जितेश शर्मा ने लपका।

4:30: 455 दिनों के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत कुछ कमाल नहीं कर सके और 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जॉनी बेयरस्टो ने उनका कैच हर्षल की गेंद पर पॉइंट में लपका।

4:23: दिल्ली कैपिटल्स को रबाडा ने तीसरा झटका दिया। शे होप 25 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हरप्रीत बरार ने उनका कैच लपका।

4:18: 10 ओवर खत्म और दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 86/3, पंत 3 और शे होप 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:06: हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्स को बड़ी सफलता दिलाते हुए डेविड वार्नर को 29 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। वार्नर ने 21 गेंदों का सामना किया। ऋषभ पंत क्रीज पर आ गए हैं।

3:57: पॉवरप्ले खत्म हो गया है और दिल्ली ने मिचेल मार्श का विकेट गंवाने के बाद 54 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं, जबकि शे होप उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। डेविड वार्नर 22 और शे होप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:51: डेविड वार्नर श दार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वार्नर ने राबाडा के ओवर में चौका और छक्का लगाया। पांच ओवर में दिल्ली का पचासा पूरा हुआ।

3:45: अर्शदीप ने दिलाई पंजाब को पहले सफलता, मार्श को भेजा पवेलियन, मार्श ने 12 गेंदों मने 20 रन बनाए। शे हॉप बल्लेबाजी करने आए हैं।

3:38: 2 ओवर के खेल खत्म, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर्स ने तेज शुरुआत की है। वार्नर 11 और मार्श 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

3:32: टॉस हारने के बाद, दिल्ली के डेविड वार्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर उतरे।

3:00: शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

2:31: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 का दूसरा मुकाबला दोपहर 3.30 पर शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे आएंगे।

1:53: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स टीम: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर

दिल्ली कैपिटल्स टीम: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

1:44: PBKS vs DC Head to Head- आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अभी तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली और पंजाब ने 16-16 जीत हासिल की है। ऐसे में आज के मुकाबले में भी फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिल सकता है।

1:37: टॉस 3 बजे होगा। यह मैच पंजाब के नए स्टेडियम महाराजा यदवींद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तैयार हैं 3 पिच

ये नया स्टेडियम है और आज IPL का पहला मैच इस ग्राउंड पर खेला जाएगा। यहां पर कम से कम 15 पिच तैयार हैं, जिनमें अभ्यास के लिए तैयार पिच भी शामिल हैं। मुख्य रूप से IPL 2024 के लिए यहां 3 पिच हैं, जिन पर मैच होंगे। देखना होगा कि ये पिच किस तरह बर्ताव करती है, यहां बल्लेबाजों को या गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। हालांकि पिच को देखने पर तो ऐसा लग रहा है कि यहां बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। तेज गेंदबाजों को उछाल और गति का यहां फायदा हो सकता है।

DC Squad 2024: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक (वापस ले लिया गया), ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

PBKS Squad 2024: पंजाब किंग्स स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर , गुरनूर बराड़, विदवथ कावेरप्पा, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिली रोसो।

Editors pick