Cricket
KKR vs SRH Highlights: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, केकेआर 4 रनों से जीता

KKR vs SRH Highlights: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, केकेआर 4 रनों से जीता

IPL 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से हरा दिया है।

KKR vs SRH Highlights: रोमांच से भरपूर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइटराइडर्स से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी गेंद पर हैदराबाद को 5 रनों की जरूरत थी, जो 20 करोड़ी कप्तान पैट कमिंस बल्ले से भी नहीं छू सके।

ईडन गार्डंस में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। केकेआर की शुरूआत कुछ अच्छी नहीं हुई। हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी के चलते केकेआर ने 12.1 ओवरों में महज 105 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इस बीच सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट एक छोर से टिके रहे और 40 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 54 रन जड़ दिए।

उनके आउट होने के बाद 8वें नंबर पर आए आंद्रे रसेल ने स्टेडियम में छक्के-चौकों का तूफला ला दिया। रसेल ने 25 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 64 रन ठोक दिए। इसके अलावा रमनदीप ने 17 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि रिंकू ने 23 रन बनाए। इसकी बदौलत केकेआर ने 208/7 का स्कोर खड़ा किया।

एसआरएच की ओर से टी नटराजन ने 3 विकेट लिए। जबकि मयंक मारकंडे को 2 और कमिंस को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदरबाद ने भी बिल्कुल वही कहानी दोहराई। मयंक अग्रवाल (32) और अभिषेक शर्मा (32) ने टीम को अच्छी शुरूआत दी, लेकिन मध्यक्रम बीच के ओवरों में पूरी तरह से फीका पड़ गया। हैदराबाद ने 12.5 ओवरों में 111 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद हैनरिक क्लासेन ने जिम्मा संभाला और अब्दुल समद (15) और शाहबाज अहमद के साथ अहम साझेदारी की। डेथ ओवरों में क्लासेन और शाहबाज ने गेंदबाजों को जमकर लताड़ लगा दी। क्लासेन ने छक्कों की बौछार से 29 गेंदों में 63 रन जड़ दिए। उनकी इस पारी में 8 छक्के शामिल रहे। उधर, शाहबाज ने 5 गेंदों में 16 रन बनाए।

इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क को एक ओवर में 26 रन जड़ दिए। आखिरी ओवर में हैदराबाद को 7 रनों की जरूरत थी। लेकिन हर्षिक राणा ने कमाल का ओवर डालते हुए शाहबाज को आउट कर दिया।

हैदराबाद को 1 गेंद पर 5 रनों की दरकार थी, लेकिन कप्तान कमिंस गेंद को छू न सके। इसके चलते केकेआर ने मुकाबला 4 रनों के अंतर से जीत लिया।

इस दौरान स्टार्क ने पूरे 53 रन लुटाए। जबकि, हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। रसेल को 2 और वरुण व नरेन को 1-1 विकेट मिला।

KKR vs SRH Highlights:

KKR: 208/7 (20)

SRH: 204/5 (20)

यानसेनः 1

कमिंसः 0

11:25 PM- हर्षित राणा की आखिरी गेंद को पैट कमिंस बल्ले से छू भी नहीं सके और कोलकाता नाइटराइडर्स ने यह मैच 4 रनों के अंतर से जीत लिया है।

11:24 PM- आखिरी गेंद पर 5 रनों की जरूरत है और स्ट्राइक पर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस मौजूद हैं।

11:22 PM- मैच का रुख फिर बदला। राणा के ओवर में क्लासेन भी शॉट खेलने के चक्कर में सुयश को कैच दे बैठे हैं।

11:20 PM- आखिरी ओवर में हैदराबाद का छठा विकेट गिरा है। शाहबाज अहमद ने हर्षित राणा की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े श्रेयस को कैच दे दिया है। एचआरएच को अब 3 गेंदों में 6 रनों की दरकार है।

11:17 PM- मिचेल स्टार्क के इस ओवर में 26 रन आ गए हैं। उनकी आखिरी गेंद पर शाहबाज अहमद ने भी छक्का जड़ दिया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत है।

11:15 PM- क्लासेन ने लगातार 2 छक्के जड़कर 25 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 24 करोड़ी मिचेल स्टार्क की धुलाई कर दी है।

11:12 PM- कोलकाता नाइटराइडर्स को अब दो ओवरों में 39 रनों की दरकार है। क्लासेन और शाहबाज ने केकेआर की उम्मीदों को अभी भी जिंदा रखा है।

11:11 PM- शाहबाज अहमद ने भी वरुण चक्रवर्ती की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया है।

11:09 PM- क्लासेन ने आखिर में दिखाया कमाल। वरुण चक्रवर्ती के ओवर में जड़े 2 छक्के।

11:03 PM- लगातार 2 बाउंड्री लगाने के बाद अब्दुल समद भी आउट हो गए हैं। रसेल ने उन्हें वेंक्टेश अय्यर के हाथों कैच कराया। समद ने महज 15 रन बनाए।

10:40 PM- सुनील नरेन ने हैदराबाद को राहुल त्रिपाठी के रूप में एक और सफलता दिलाई है। त्रिपाठी ने महज 20 गेंदों में 20 रन ही बनाए। हर्षिक राणा ने बाउंड्री पर उनका कैच लपका।

10:34 PM- एसआरएच को एक और बड़ा झटका। वरुण चक्रतर्ती की गेंद पर वह रिंकू सिंह को कैच दे बैठे हैं। इसी के साथ कोलकाता बड़ी मुश्किलों में आ गई है।

10:17 PM- राहुल त्रिपाठी को जीवनदान मिल गया है। नरेन की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने उनका आसान कैच छोड़ दिया।

10:15: एसआरएच को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। रसेल की गेंद पर उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को कैच दे दिया।

10:00: हर्षित राणा ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई, उन्होंने मयंक अग्रवाल 32 को डीप स्क्वायर लेग पर रिंकू ने लपका।

9:47 PM- अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने हैदरबाद की पारी को अच्छे तरीके से शुरूआत दी है।

9:19 PM- रसेल के तूफान के साथ केकेआर की पारी समाप्त हो गई है। 20वां ओवर नटराजन ने काफी शानदार डाला, जिसमें महज 8 रन ही आए। केकेआर ने एसआरएच को 209 रनों बड़ा लक्ष्य दिया है।

9:15 PM- केकेआर को आखिरी ओवर में रिंकू सिंह के रूप में झटका लगा है। नटराजन की गेंद पर वह बाउंड्री पर खड़े मार्करम को कैच दे बैठे।

9:14 PM- भुवनेश्वर के इस ओवर को रसेल ने एक छक्के और चौके के साथ खत्म किया है। पारी के इस 19वें ओवर से केकेआर को पूरे 25 रन मिले हैं।

9:11 PM- आंद्रे रसेल ने भुवनेश्वर के ओवर में छक्का जड़कर महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके कुल जड़ दिए हैं।

9:07 PM- रिंकू ने भी अपने हाथ खोले हैं, उन्होंने नटराजन के ओवर की समाप्ति शानदार चौके के साथ की।

8:59 PM- रसेल ने भुवनेश्वर को रिमांड पर ले लिया है। रसेल ने ओवर की शुरूआती दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा।

8:55 PM- मारकंडे के आखिरी ओवर में मार्करम ने बाउंड्री पर डाइव लगाकर रसेल का लाजवाब कैच पकड़ा। अंपायर ने इसके बाद थर्ड अंपायर को निर्णय सौंपा, जिसमें गेंद मैदान को छूती नजर आई। केकेआर ने रहत की सांस ली।

8:52 PM- आंद्रे रसेल अब घातक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मार्करम के एक ही ओवर में 3 छक्के जड़ दिए। जिसमें एक छक्का 102 मीटर लंबा भी शामिल था।

8:43 PM- अर्धशतक पूरा करते ही सॉल्ट बाउंड्री पर कैच आउट हो गए हैं। मारकंडे की गेंद पर वह लंबा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन यानसेन ने बाउंड्री पर दौड़ लगाते हुए डाइव लगाकार कैच लपका।

8:36 PM- फिल सॉल्ट ने मयंक मारकंडे की गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 38 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के के साथ 50 का आंकड़ा पार किया।

8:36 PM- घातक बल्लेबाजी कर रहे रमनदीप को पैट कमिंस ने कैच आउट करा दिया है। मारकंडे ने शॉर्ट कवर्स के पास डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। रमनदीप ने 17 गेंदों में 35 रन जड़े।

8:19 PM- रमनदीप का आक्रमण जारी। अब यानसेन के ओवर में भी उन्होंने जोरदार छक्का जड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने 11 गेंदों में 26 रन पूरे कर लिए हैं।

8:19 PM- रमनदीप सिंह ने अपने हाथ खोले हैं। उन्होंने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया है।

8:14 PM- केकेआर को फिलहाल एक मजबूत साझेदारी की बेहद जरूरत है। टीम ने जल्दी शीर्ष क्रम गंवा दिया है, जबकि फिल सॉल्ट अकेले ही एक छोर पर टिके हुए हैं।

8:11 PM- केकेआर को एक और झटका लगा है। अब नीतिश राणा भी महज 9 रनों के निजी स्कोर पर कैच दे बैठे हैं। मयंक मारकंडे को उनका विकेट मिला।

8:03 PM- पावरप्ले का अंत हुआ। केकेआर अभी कुछ मुश्किलों में है। उन्होंने 43 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए हैं।

7:52 PM- श्रेयस अय्यर भी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए हैं। नटराजन की अगली गेंद पर वह हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को मिड ऑफ पर कैच दे बैठे।

7:50 PM- केकेआर को वेंक्टेश्वर अय्यर के रूप में दूसरा झटका लगा। वैंकी नटराजन की गेंद पर कवर की दिशा में मार्को यानसेन को कैच दे बैठे। महज 7 रन ही बनाने में कामियाब रहे।

7:42 PM- केकेआर को पहला झटका सुनील नरेन के रूप में लगा है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से सुनील नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हुए। वह रन लेने के लिए आधी पिच पर दौड़ पड़े, जबकि स्ट्राइक पर खड़े सॉल्ट ने क्रीज नहीं छोड़ी। शाहबाज ने डायरेक्ट हिट मारकर उन्हें रन आउट कर दिया।

7:41 PM- एक और छक्का। सॉल्ट ने यानसेन की लगातार 3 गेंदों पर छक्के जड़े। आखिरी छक्का बेहद लंबा दिखाई दिया।

7:40 PM- फिल सॉल्ट ने यानसेन के ओवर में 2 छक्के जड़ दिए हैं। घातक रूख अपना रहे हैं सॉल्ट।

7:26 PM- कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है। लाइव अपडेट्स के लिए इनसाइडस्पोर्ट के ब्लॉग में बने रहें।

7:00 PM- सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है और पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

6:50 PM- कुछ ही देर में केकेआर और एसआरएच के बीच टॉस होने वाला है।

Editors pick