IPL 2022, PBKS Full Schedule: आईपीएल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईपीएल के 15वें सीजन का पूरा शेड्यूल (IPL 2022 Full Schedule) जारी हो गया है। बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की घोषणा कि आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2022 26 मार्च से 29 मई तक खेला जाएगा। आईपीएल के पूरे शेड्यूल और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के मुकाबले कब किस टीम के साथ होंगे इसकी ताजा जानकारी के लिए InsideSport से जुड़े रहें। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
🚨 NEWS 🚨: The Board of Control for Cricket in India (BCCI) announced the schedule for #TATAIPL 2022 which will be held in Mumbai and Pune.
A total number of 70 league matches and 4 Playoff games will be played in the duration of 65 days.
More Details 🔽
— IndianPremierLeague (@IPL) March 6, 2022
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फुल शेड्यूल के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कब शुरू होगा आईपीएल 2022?
आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा।
आईपीएल 2022 का पहला मैच कब शुरू होगा?
आईपीएल 2022 का पहला मैच सीएसके और केकेआर के बीच 26 मार्च को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
आईपीएल 2022 कितने बजे से शुरू होगा?
आईपीएल 2022 भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे या शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
आईपीएल 2022 कहां खेला जाएगा?
आईपीएल 2022 भारत में खेला जाएगा।
यहां जानें लखनऊ पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सारे मुकाबले की जानकारी
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का पहला मुकाबला आरसीबी के साथ के साथ 27 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
#SherSquad, it’s out! 📢
Get ready to cheer for us and tell us which match are you looking forward to the most? 😍#SaddaPunjab #PunjabKings #TATAIPL2022 pic.twitter.com/P0KxebsB5d
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 6, 2022
किसके खिलाफ होगा मुकाबला | किस तारीख को होगा मुकाबला | समय | जगह |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 27 मार्च | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 01 अप्रैल | शाम 7:30 बजे | वानखेड़े स्टेडियम |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 03 अप्रैल | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम |
गुजरात टाइटन्स (GT) | 08 अप्रैल | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम |
मुंबई इंडियंस (MI) | 13 अप्रैल | शाम 7:30 बजे | एमसीए स्टेडियम |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 17 अप्रैल | दोपहर 3:30 बजे | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 20 अप्रैल | शाम 7:30 बजे | एमसीए स्टेडियम |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 25 अप्रैल | शाम 7:30 बजे | वानखेड़े स्टेडियम |
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 29 अप्रैल | शाम 7:30 बजे | एमसीए स्टेडियम |
गुजरात टाइटन्स (GT) | 03 मई | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 07 मई | दोपहर 3:30 बजे | वानखेड़े स्टेडियम |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 13 मई | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न स्टेडियम |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 16 मई | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 22 मई | शाम 7:30 बजे | वानखेड़े स्टेडियम |
इस बार खेले जाएंगे 74 मुकाबले
IPL 2022: आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 74 मुकाबले होने हैं। इसमें 70 लीग के राउंड के मैच जबकि 4 प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। बीसीसीआई ने लीग राउंड के मैच महाराष्ट्र में कराने का फैसला लिया है। लीग राउंड के मैच मुंबई के तीन स्टेडियम और पुणे के एक स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ के मुकाबले किस मैदान पर होंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेऑफ के मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा सकते हैं।
- लीग स्टेज के 55 आईपीएल मैच मुंबई में खेले जाएंगे और 15 पुणे में खेले जाएंगे।
- लीग के लिए चार स्टेडियमों की पहचान की गई है।
- वानखेड़े में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे।
आईपीएल 2022 का फॉर्मेट
- 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएंगे। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी।
- एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे।
- अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा।
- दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे।
- इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे।
- ग्रुप ए : मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
- ग्रुप बी : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।
पंजाब किंग्स में 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड है। पंजाब किंग्स के पर्स में 3 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि शेष रह गई। पंजाब किंग्स टीम ने आईपीएल 2022 से पहले 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह वो दो खिलाड़ी हैं।
Punjab Kings Full Squad 2022 – पंजाब किंग्स स्क्वॉड
बैनी होवैल, भानुका राजपक्षा, अथर्व तायड़े, नेथन एलिस, अंश पटेल, रितिक चटर्जी, वैभव अरोड़ा, प्रेरक मांकड़, ऋषि धवन, संदीप शर्मा, ओडीन स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, ईशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत ब्रार, शाहरुख खान, राहुल चाहर, जॉनी बेयरस्टॉ, कगिसो रबाडा, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, बलतेज ढांढा, बेनी हॉवेल।