Cricket
IPL 2022: हॉग ने रायुडू और उथप्पा को CSK के लिए बताया खास, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा- मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

IPL 2022: हॉग ने रायुडू और उथप्पा को CSK के लिए बताया खास, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा- मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

IPL 2022: हॉग ने रायुडू और उथप्पा को CSK के लिए बताया खास, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा- मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़े टी20 लीग की शुरुआत से पहले क्रिकेट पंडित और विशेषज्ञ प्रत्येक फ्रेंचाइजी की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसमें अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) […]

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़े टी20 लीग की शुरुआत से पहले क्रिकेट पंडित और विशेषज्ञ प्रत्येक फ्रेंचाइजी की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसमें अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) का नाम भी शामिल हो गया है। हॉग ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) और रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: मध्यक्रम में CSK को स्थिरता प्रदान करेंगे

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बेंगलुरु में आयोजित 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में सभी 25 खिलाड़ियों का स्लॉट भर लिया था। फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni), रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को रिटेन किया था। इसके बाद ऑक्शन में टीम ने रायुडू को 6.75 करोड़ रुपए और उथप्पा को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर हॉग ने कहा कि दोनों सीनियर खिलाड़ी मध्यक्रम में स्थिरता प्रदान करेंगे। रायुडू और उथप्पा मध्य क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक्स-फैक्टर साबित हाेंगे। वे निचले क्रम से दबाव कम कर सकते हैं।

यह भी देखें- Cricket News: भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे सुरेश रैना, मिस्टर IPL ने सुख और शांति के लिए प्रार्थना की

फ्रेंचाइजी से अच्छे खिलाड़ियों पर लगाया दांव

हॉग ने कहा कि मैं डेवोन कॉन्वे को सलामी बल्लेबाज के रूप में देख रहा हूं। मुझे लगता है कि वह एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और लंबी पारी खेल सकते हैं जैसा फाफ डुप्लेसिस किया करते थे। चेन्नई ने नीलामी में वास्तव में अच्छे खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। उनके पास बहुत अच्छी और संतुलित टीम है। फ्रेंचाइजी ने कई युवा खिलाड़ियों को खरीदा हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे रुतुराज गायकवाड़ की तरह मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 26 मार्च को गत चैम्पियन चेन्नई अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ करेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick