Cricket
Cricket News: भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे सुरेश रैना, मिस्टर IPL ने सुख और शांति के लिए प्रार्थना की

Cricket News: भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे सुरेश रैना, मिस्टर IPL ने सुख और शांति के लिए प्रार्थना की

Cricket News: भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे सुरेश रैना, मिस्टर IPL ने सुख और शांति के लिए प्रार्थना की
Cricket News: मिस्टर आईपीएल और भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर भगवान भोलेनाथ (God Bholenath) की पूजा की। रैना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करते दिख रहे हैं। रैना ने सिर पर टीका […]

Cricket News: मिस्टर आईपीएल और भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर भगवान भोलेनाथ (God Bholenath) की पूजा की। रैना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करते दिख रहे हैं। रैना ने सिर पर टीका भी लगा रखा है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पिछले महीने बेंगलुरु में हुए 2 दिवसीय आईपीएल मेगा नीलामी (IPL Mega Auction 2022) में रैना को किसी भी टीम ने नहीं रखीदा था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Cricket News: दूध से भोलेनाथ का किया अभिषेक

दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना भगवान में काफी विश्वास रखते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर वह भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंच गए। उन्होंने भगवा रंग की टीशर्ट और डेनिम जिंस पहन रखा है। फोटो में रैना एक पात्र को हाथ में पकड़े हुए दिखाई देते हैं और पूजा के दौरान पंडित ऊपर से दूध टाल रहे हैं। रैना ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि भोलेनाथ हम सभी को शांति और समृद्धि प्रदान करें।

यह भी देखें- IPL 2022: मयंक अग्रवाल से लेकर श्रेयस अय्यर तक, जानें PBKS, KKR, RR, CSK, MI, LSG, DC, SRH, GT और RCB के कप्तान के बारे में

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर

बता दें कि रैना पिछले आईपीएल तक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्होंने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। हालांकि, पिछले वर्ष हुए आईपीएल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जिसके बाद चेन्नई ने उनसे नाता तोड़ लिया। रैना ने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 205 मैचों में 136.76 की स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में एक शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick