Cricket
IPL Mega Auction 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वायड पूरा, देखिए टीम ने किस प्लेयर्स को कितने में खरीदा

IPL Mega Auction 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वायड पूरा, देखिए टीम ने किस प्लेयर्स को कितने में खरीदा

IPL Mega Auction 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वायड पूरा, देखिए टीम ने किस प्लेयर्स को कितने में खरीदा
IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन  का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। के. भगत वर्मा को खरीदते ही चेन्नई सुपर किंग्स के […]

IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन  का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। के. भगत वर्मा को खरीदते ही चेन्नई सुपर किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वायड (Chennai Super Kings All Players 2022) पूरा हो गया जबकि उसके पर्स में 2 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि शेष रह गई। सीएसके का पूरा स्क्वायड और टीम के कोचिंग स्टाफ की भी यहां जानकारी दी गई है। खिलाड़ियों को किस रकम के साथ टीम ने खरीदा, यह भी यहां अपडेट देखा जा सकता है। ऑक्शन से जुड़ी पल पल की खबर (IPL Auction Live Updates) देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

IPL Mega Auction 2022, CSK Players List- Live Update

  • के. भगत वर्मा- युवा प्रतिभा के. भगत वर्मा को चेन्नई ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। सीएसके मैनेजमेंट इस युवा खिलाड़ी को भविष्य के लिए तैयार करेगी। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।

  • क्रिस जॉर्डन- इंग्लैंड के डेथ स्पेशलिस्ट गेेंदबाज क्रिस जॉर्डन को 3 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा है। जॉर्डन निचले क्रम में बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं। जॉर्डन के रूप में टीम ने एक और ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा है।
क्रिस जॉर्डन- चेन्नई सुपर किंग्स- 3 करोड़ 60 लाख रुपए
  • एन. जगदीशन- अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी एन. जगदीशन को चेन्नई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है।
  • सी. हरि  निशांत- चेन्नई ने सी. हरि निशांत को अपने टीम से जोड़ा है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीद लिया है।

  • प्रशांत सोलंकी- सीएसके के स्काउट की मेहनत अखिरकार रंग लाई। प्रशांत सोलंकी मुंबई के लिए खेलते हैं और वह एक लेग स्पिनर हैं। चेन्नई ने उन्हें 1 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
प्रशांत सोलंकी- चेन्नई सुपर किंग्स- 1 करोड़ 20 लाख रुपए

  • मुकेश चौधरी- चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और युवा खिलाड़ी मुकेश चौधरी में निवेश किया है। फ्रेंचाइजी ने मुकेश को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीद लिया है।

  • शुभ्रांशु सेनापति- अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभ्रांशु सेनापति को चेन्न्ई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है। शुभ्रांशु अपने बल्ले से किसी भी गेंदबाजी क्रम को दबाव में डाल सकते हैं।
शुभ्रांशु सेनापति- चेन्नई सुपर किंग्स- 20 लाख रुपए

  • एडम मिल्न- चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्न को 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा है। मिल्न चेन्नई के पहले विदेशी तेज गेंदबाज होंगे। चेन्नई ने मिल्न को अपने साथ जोड़कर तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की कोशिश की है।
एडम मिल्न- चेन्नई सुपर किंग्स- 1 करोड़ 90 लाख रुपए

  • मिचेल सैंटनर- न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर की घर वापसी हुई है। चेन्नई ने उन्हें 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा है। सैंटनर गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।
मिचेल सैंटनर- चेन्नई सुपर किंग्स- 1 करोड़ 90 लाख रुपए

  • ड्वेन प्रिटोरियस- साउथ अफ्रीका के ड्वेन प्रिटोरियस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। प्रिटोरियस गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम को मदद कर सकते हैं।
ड्वेन प्रिटोरियस- चेन्नई सुपर किंग्स- 50 लाख रुपए
  • डेवन कॉन्वे- न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे ने टी20 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज विकेटकीपिंग करने में भी सक्षम है। उन्हें सीएसके ने बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में खरीदा है।
डेवन कॉन्वे- चेन्नई सुपर किंग्स- 1 करोड़ रुपए
  • समरजीत सिंह- चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब के लिए खेलने वाले समरजीत सिंह को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है। समरजीत एक ऑलराउंडर हैं और वह बल्ले तथा गेंद से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
समरजीत सिंह- चेन्नई सुपर किंग्स- 20 लाख रुपए
  • राजवर्धन हंगरगेकर- अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले राजवर्धन हंगरगेकर को 1 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा। राजवर्धन अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं जो टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं।
राजवर्धन हंगरगेकर- चेन्नई सुपर किंग्स- 1 करोड़ 50 लाख रुपए

  • महीष तीक्ष्णा- श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्ष्णा बल्लेबाजों के लिए मिस्ट्री गेंदबाज हैं। चेन्नई को लंकाई स्पिनर काफी पसंद है। इससे पहले टीम ने महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को टीम के साथ जोड़ा था। देखना दिलचस्प होगा कि तीक्ष्णा अपनी स्पिन गेंदबाजी से चेन्नई के लिए कैसा प्रदर्शन करेंगे। चेन्नई ने उन्हें 70 लाख रुपए में टीम से जोड़ा।
महीष तीक्ष्णा- चेन्नई सुपर किंग्स- 70 लाख रुपए

  • शिवम दुबे- दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज शिवम दुबे को एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीद लिया है। पिछले सीजन में शिवम राजस्थान के लिए खेले थे। वह बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं। चेन्नई ने पंजाब किंग्स को पछाड़ते हुए शिवम को टीम के साथ जोड़ा।
शिवम दुबे- चेन्नई सुपर किंग्स- 4 करोड़ रुपए
  • तुषार देशपांडे- चेन्नई सुपर किंग्स युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।
  • केएम आसिफ- अनकैप्ड तेज गेंदबाज केएम आसिफ में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाते हुए 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीद लिया है।
  • दीपक चाहर- चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने दीपक चाहर। दीपक ने चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी स्विंग गेंद से कप्तान एमएस धोनी को पावरप्ले में हमेशा विकेट निकालकर देते हैं। चेन्नई ने दीपक को 14 करोड़ रुपए में खरीदा।
दीपक चाहर- चेन्नई सुपर किंग्स- 14 करोड़

  • अंबाती रायुडू- सीएसके ने मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए एक बार फिर से अंबाती रायुडू पर दांव खेला है। टीम ने रायुडू के अनुभव को देखते हुए 6 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा है। रायुडू ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 कराेड़ रुपए रखा था। उनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने भी रुचि दिखाई थी।
अंबाती रायुडू- चेन्नई सुपर किंग्स- 6 करोड़ 75 लाख
  • ड्वेन ब्रावो- चेन्नई सुपर किंग्स ने कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को 4 करोड़ 40 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा। ब्रावो ने टीम के लिए अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। वह आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
ड्वेन ब्रावो- चेन्नई सुपर किंग्स- 4.40 करोड़ रुपए

  • रॉबिन उथप्पा- चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर अनुभव को तरजीह देते हुए रॉबिन उथप्पा को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। पिछले सीजन में सीएसके को चैम्पियन बनाने में उथप्पा का बहुत बड़ा योगदान रहा था।
रॉबिन उथप्पा- चेन्नई सुपर किंग्स- 2 करोड़

CSK Retained players 2022- चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से पहले 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें भारतीय टीम पूर्व कप्तान एमएस धोनी, ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा, मोईन अली और युवा सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है।

CSK ने किस खिलाड़ी कितने पैसे में किया रिटेन?

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी पर जडेजा को तरजीह देते हुए सर्वाधिक 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया। धोनी को 12 करोड़ रुपए, मोईन अली को 8 करोड़ रुपए और रितुराज को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

रवींद्र जडेजा- 16 करोड़+एमएस धोनी- 12 करोड़+मोईन अली- 8 करोड़+रितुराज गायकवाड़- 6 करोड़= 42 करोड़ रुपए

चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में कितनी राशि बची रह गई- 2.95 करोड़ रुपए

इसे भी देखें- IPL Mega Auction 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर लगाएगी बोली, 3 खिलाड़ी को किया रिटेन- Follow Live Updates

CSK के कप्तान, कोच और ऑनर

Captain – एमएस धोनी
Owner- चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लि.
Head Coach- स्टीफन फ्लेमिंग

Batting Coach- माइकल हसी
Bowling Coach- लक्ष्मीपति बालाजी
Fielding Coach- राजीव कुमार

Chennai Super Kings/Result (Each Year)- अब तक खेले गए 14 सीजन में टीम की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल है। टीम ने 4 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। फिक्सिंग के लिए सीएसके को 2 सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। इसके बाद टीम ने 2018 में वापसी करते हुए अपनी तीसरी ट्रॉफी जीती। धोनी की टीम पिछले सीजन की विजेता टीम है। चलिए आपको बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स का हर 12 सीजन में कैसा प्रदर्शन रहा।

  • 2008- 3rd (टीम इस वर्ष उपविजेता बनी थी)
  • 2009- 2nd
  • 2010- 3rd (इस वर्ष टीम विजेता रही थी)
  • 2011- 2nd (इस वर्ष टीम विजेता बनी थी)
  • 2012- 4th (टीम इस वर्ष उपविजेता बनी थी)
  • 2013- 1st (टीम इस वर्ष उपविजेता बनी थी)
  • 2014- 3rd
  • 2015- 1st (टीम इस वर्ष उपविजेता बनी थी)
  • 2018- 2nd (इस वर्ष टीम विजेता बनी थी)
  • 2019- 2nd (टीम इस वर्ष उपविजेता बनी थी)
  • 2020- 7th
  • 2021- 1st (इस वर्ष टीम विजेता बनी थी)
  • 2022- ___

RCB captain 2022- देखिए अब तक टीम की कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ियों की सूची

एमएस धोनी टीम के साथ शुरुआत से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अबतक टीम की कमान संभाली है।

CSK ने मेगा ऑक्शन में किस पर जताया भरोसा

मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 विदेशी खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया है। इसके अलावा टीम ने अनकैप्ड और युवा भारतीय खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है।

IPL 2022 All Teams Squad- यहां देखें सभी टीमों के बारे में पूरी जानकारी

मुंबई इंडियंस – Mumbai Indians
चेन्नई सुपर किंग्स – Chennai Super Kings
कोलकाता नाइट राइडर्स – Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स – Delhi Capitals
राजस्थान रॉयल्स – Rajasthan Royals
पंजाब किंग्स – Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद – Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – Royal Challengers Bangalore
लखनऊ सुपर जायंट्स – Lucknow Super Giants
गुजरात टाइटंस – Gujarat Titans

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick