IPL 2021: आईपीएल के दूसरे फेज के लिए Rajasthan Royals से जुड़ा सबसे महंगा खिलाड़ी, क्या UAE में अपनी काबिलियत साबित कर पाएंगे क्रिस मॉरिस? – आईपीएल 2021 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी क्रिस मॉरिस अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के लिए शुक्रवार को जोहानिसबर्ग से यूएई पहुंच चुके हैं। रॉयल्स ने इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर को फरवरी में हुई नीलामी के दौरान 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। IPL 2021 Phase 2 in UAE, Rajasthan Royals, Chris Morris
मॉरिस को फिलहाल 6 दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा, जिसके बाद ही वो अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। बाकी की टीम आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की तैयारियों के लिए गुरुवार को भारत से दुबई पहुंच गई थी।
?? Johannesburg ➡️ Dubai ??
Good morning from Chris Morris. ??#HallaBol | #RoyalsFamily | @Tipo_Morris pic.twitter.com/Sd7AkQT4Dm
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 3, 2021
भारत में खेले गए इस सीजन के पहले फेज में क्रिस मॉरिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले अपने 7 मैचों में उन्होंने 48 रन जोड़े हैं और 14 विकेट चटकाए हैं।
पहले हाफ में संजु सैमसन की टीम का प्रदर्शन भी मिला जुला रहा है, कुछ करीबी मुकाबलों में वो हारे हैं। अंकतालिका में फिलहाल खेले गए 7 मुकाबलों में 3 जीत और 4 हार के साथ राजस्थान रॉयल्स पांचवें स्थान पर हैं।
दुबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 सितंबर को होने वाले मैच के साथ आरआर दूसरे हाफ में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। IPL 2021 Phase 2 in UAE, Rajasthan Royals, Chris Morris
IPL 2021 Phase 2: Rajasthan Royals के बचे हुए मुकाबले
Match No. | Day | Date | Time (IST) | Match | Venue |
32 | Tuesday | 21-Sep-21 | 07:30 PM | PBKS vs RR | Dubai |
36 | Saturday | 25-Sep-21 | 03:30 PM | DC vs RR | Abu Dhabi |
40 | Monday | 27-Sep-21 | 07:30 PM | SRH vs RR | Dubai |
43 | Wednesday | 29-Sep-21 | 07:30 PM | RR vs RCB | Dubai |
47 | Saturday | 02-Oct-21 | 07:30 PM | RR vs CSK | Abu Dhabi |
51 | Tuesday | 05-Oct-21 | 07:30 PM | RR vs MI | Sharjah |
54 | Thursday | 07-Oct-21 | 07:30 PM | KKR vs RR | Sharjah |
IPL 2021 Phase 2 in UAE, Rajasthan Royals, Chris Morris