IPL 2021: Rajasthan Royals ने किया अपने खास सपोर्टर के लिए भेजा गिफ्ट, बर्थडे बॉय Sudeep Kichha बोले में UAE आकर आपके लिए चियर करुंगा; देखें VIDEO – कुछ दिनों के अंदर यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए मंच सज चुका है। सभी टीमों के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी इस सीजन का सुखद अंत करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। IPL 2021 Phase 2 in UAE, Sudeep Kichha Birthday, Rajasthan Royals
आरआर फैंस के लिए बुधवार को खुशखबरी आई जब उनकी टीम यूएई जाने के लिए मुंबई के एक होटल में इकट्ठा हो गई। लेकिन यूएई जाने से पहले उनकी टीम ने गुरुवार को अपने एक खास सपोर्टर के जन्मदिन पर उसके लिए तोहफा भेजा है।
राजस्थान रॉयल्स के ये सपोर्टर कोई और नहीं साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सुदीप किच्चा हैं। सुदीप किच्चा आज 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने दब्बंग 3, मक्खी, पुली और ऐसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।
सभी की तरह राजस्थान की टीम में भी कई खिलाड़ी सुदीप की एक्टिंग के फैन हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस एक्टर के लिए एक खास संदेश के साथ टीम जर्सी उन्हें भेंट की है, जिसके लिए अभिनेता ने टीम का धन्यवाद किया।
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 2, 2021
आईपीएल 2021 में संजु सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। पहले हाफ में टीम कुछ करीबी मुकाबले जीतते जीतते हार गई थी। अंकतालिका में उनका पांचवा स्थान है और उन्होंने खेले गए 7 मैचों में 3 में जीत दर्ज की है। IPL 2021 in UAE, Sudeep Kichha Birthday, Rajasthan Royals
दुबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 सितंबर को होने वाले मैच के साथ आरआर दूसरे हाफ में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
IPL 2021 Phase 2: Rajasthan Royals के बचे हुए मुकाबले
Match No. | Day | Date | Time (IST) | Match | Venue |
32 | Tuesday | 21-Sep-21 | 07:30 PM | PBKS vs RR | Dubai |
36 | Saturday | 25-Sep-21 | 03:30 PM | DC vs RR | Abu Dhabi |
40 | Monday | 27-Sep-21 | 07:30 PM | SRH vs RR | Dubai |
43 | Wednesday | 29-Sep-21 | 07:30 PM | RR vs RCB | Dubai |
47 | Saturday | 02-Oct-21 | 07:30 PM | RR vs CSK | Abu Dhabi |
51 | Tuesday | 05-Oct-21 | 07:30 PM | RR vs MI | Sharjah |
54 | Thursday | 07-Oct-21 | 07:30 PM | KKR vs RR | Sharjah |
ये भी पढ़ें – IPL 2021: Rajasthan Royals ने Evin Lewis और Oshane Thomas को टीम में किया शामिल, ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर
IPL 2021 Phase 2 in UAE, Sudeep Kichha Birthday, Rajasthan Royals