IPL 2021 Final- CSK vs KKR Record: आईपीएल 2021 अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। दो फेज में हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार (15 अक्टूबर) को दुबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders) के बीच होगा। तीन बार खिताब जीत चुकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम के पास अनुभव की कमी नहीं है तो दूसरी ओर वर्ल्ड चैंपियन कप्तान इयॉन मॉर्गन के पास युवा फौज है। चेन्नई की टीम इस मैच में कोलकाता से 9 साल पुराना हिसाब बराबर करने उतरेगी। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
IPL 2021 Final- CSK vs KKR Record: धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीती है। उसे पांच बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने, 2012 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने, 2013, 2015 और 2019 में मुंबई इंडियंस ने हराया था। माही की टीम कोलकाता के खिलाफ 9 साल बाद फाइनल में खेलेगी। वो उस हार का बदला लेना चाहेगी।
IPL 2021 Final- CSK vs KKR Record: फाइनल के अलावा ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में पिछले कुछ वर्षों में कोलकाता नाइट राइडर्स पर अपना दबदबा कायम रखा है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने उनके खिलाफ हुए 23 मुकाबलों में से 15 में जीत हासिल की है। सीएसके ने इस सीजन की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मैच में 18 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई ने दो विकेट से जीत हासिल की थी।
CSK vs KKR Head to Head IPL 2021:
खेले गए मैच – 27
सीएसके ने जीता – 17
केकेआर ने जीता – 9
पिछले पांच मैच –
CSK- 4
KKR- 1
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders- KKR Playoffs record:
2011: एलिमिनेटर में मु्ंबई के खिलाफ 4 विकेट से हारे।
2012: क्वालिफायर-1 दिल्ली डेयरडेविल्स को 18 रन से हराया।
2012: फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया।
2014: क्वालीफायर-1 में किंग्स इलेवन पंजाब को 28 रन से हराया।
2014: फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हराया।
2016: एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से 22 रन से हारे।
2017: एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया (डकवर्थ लुईस नियम)।
2017: क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हारे थे।
2018: एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से हराया।
2018: क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद से 14 रन से हारे थे।
2021: एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया।
2021: क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया।
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders- CSK Playoffs record:
2008: दूसरे सेमीफाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को 9 विकेट से हराया।
2008: फाइनल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट से हारे थे।
2009: दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट से हराया।
2010: दूसरे सेमीफाइनल में डेक्कन चार्जर्स को 38 रन से हराया था।
2010: फाइनल में मुंबई इंडियंस को 22 रन से शिकस्त दी थी।
2011: क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया।
2011: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रन से शिकस्त दी थी।
2012: एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को 38 रन से हराया।
2012: क्वालीफायर-2 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) को 86 रन से हराया।
2012: फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 5 विकेट से हारे थे।
2013: क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस को 48 रन से हराया।
2013: फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 रन से हारे थे।
2014: एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया।
2014: क्वालीफायर-2 में पंजाब के खिलाफ 24 रन से हारे।
2015: क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 25 रन से हारे।
2015: क्वालीफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 3 विकेट से हराया।
2015: फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 रन से हारे।
2018: क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराया।
2018: फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से शिकस्त दी थी।
2019: क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हारे।
2019: क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था।
2019: फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 रन से हारे थे।
2021: क्वालीफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया था।
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in