Cricket
IPL 2021: 5 आईपीएल खिलाड़ी जो श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुने गए

IPL 2021: 5 आईपीएल खिलाड़ी जो श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुने गए

IPL 2021: 5 आईपीएल खिलाड़ी जो श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुने गए
IPL 2021: 5 आईपीएल खिलाड़ी जो श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुने गए- आईपीएल के बहुत से खिलाड़ियों का चयन जुलाई के महीने में श्रीलंका के भारत दौरे के लिए हुआ है। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और 3 मैचों की टी20-श्रृंखला खेलेगी। देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी), […]

IPL 2021: 5 आईपीएल खिलाड़ी जो श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुने गए- आईपीएल के बहुत से खिलाड़ियों का चयन जुलाई के महीने में श्रीलंका के भारत दौरे के लिए हुआ है। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और 3 मैचों की टी20-श्रृंखला खेलेगी। देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी), रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नइ सुपर किंग्स), कृष्णप्पा गौतम(चेन्नई सुपर किंग्स), वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स) और चेतन सकारिया (राजस्थान रॉयल्स) जैसे खिलाड़ी भी भारत टीम का हिस्सा हैं। आईए आपको बताते हैं श्रीलंका सीरीज के लिए 2021 के आईपीएल सीजन से किन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें-  ICC WTC Final: इशांत शर्मा की जगह मोहम्मद सिराज को WTC Final में खेलते हुए देखना चाहते हैं हरभजन सिंह, जानिए क्या कहा

आईपीएल में डेब्यू के बाद से सबको प्रभावित करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 21 मैच खेले हैं इन मैचों में उनके बल्ले से 668 रन निकले हैं। साथ ही उनके नाम 5 अर्द्धशतक भी है। आईपीएल 2021 के फेज 1 में उन्होंने 6 पारियों में 195 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल है।

रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को भी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने चेन्नई के लिए अब तक 13 मैच खेले हैं जहां उन्होंने पांच अर्द्धशतकों की मदद से 400 रन बनाए हैं। आईपीएल में इस खिलाड़ी का बल्लेबाजी औसत 36 का है। आईपीएल 2021 के शुरू के कुछ मैच को छोड़ दें तो उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

कृष्णप्पा गौतम (चेन्नई सुपर किंग्स)

कृष्णप्पा गौतम जो आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। वो एक शानदार ऑलराउंडर हैं। उनका चयन भी श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में होने वाली सीरीज के लिए किया गया है। उन्हें 24 आईपीएल मुकाबलों में खेलने का अनुभव है जहां उन्होंने 183 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं। इस आईपीएल सीजन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।

वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स )

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फिटनेस के मुद्दे के कारण टीम के साथ भाग लेने में विफल रहने वाले केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को एक बार फिर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने 21 आईपीएल मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2021 में उन्होंने 7 मैचों में 7 विकेट लिए हैं।

चेतन सकारिया (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू करने वाले चेतन सकारिया का भी भारतीय टीम में चयन किया गया है। हाल ही में उनके पिता का निधन कोरोना के कारण हुआ था। आईपीएल 2021 में पदार्पण करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान टीम के लिए एक तेज गेंदबाज के रूप में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों में 7 विकेट लिए।

भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

Editors pick