दिल्ली कैपिटल्स लगातार विकेट गिरने के बाद दबाव में थी, इसलिए ऋषभ पंत ने पहली पारी में ही इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर अभिषेक पोरेल को मैदान पर उतार दिया। अभिषेक पोरेल ने भी निराश नहीं किया और विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को 174 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने हर्षल पटेल द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 25 रन बनाए।
अभिषेक पोरेल ने 10 गेंदों में 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने हर्षल पटेल के फाइनल ओवर में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
यह भी देखें– ‘जिसने IPL नहीं देखा वो…’ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
इसके बाद अभिषेक पोरेल की चौतरफा तारीफ़ हो रही है तो हर्षल पटेल फैंस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक की तारीफ़ और पटेल की आलोचना हो रही है। अभिषेक पोरेल की ये पारी उन्हें आगे के लिए आत्मविश्वास देगी।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। सबसे अधिक रन शाई होप ने बनाए, उन्होंने 25 गेंदों में 2 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 33 रन बनाए। 14 महीनों बाद कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत ने 18 रन बनाए।