आईपीएल में रविवार को डबल हेडर के पहले मैच के शुरू होते ही दिनेश कार्तिक के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, वह एक ख़ास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए। कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच (KKR vs RCB) दिनेश कार्तिक का आईपीएल में 250वां मैच है, वह आईपीएल में तीसरे प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ।
दिनेश कार्तिक अभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं, इससे पहले वह आईपीएल में 5 फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं। कार्तिक 250 मैच खेलने वाले तीसरे प्लेयर बने हैं, जबकि विराट कोहली अभी इस आंकड़े को छूने से 5 मैच दूर हैं। कार्तिक का ये संभवत आखिरी आईपीएल सीजन है, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार है और इसके दम पर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में चुनें जाने की बातें हों रही हैं।
Most IPL matches played by a player
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अभी एमएस धोनी के नाम है, धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए 2008 से 2024 के बीच (खबर लिखे जाने तक) 257 मैच खेले हैं। उनके बाद 250 मैच के साथ दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा हैं। नीचे आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने वाले टॉप 10 प्लेयर्स की लिस्ट दी गई है।
यह भी देखें– KKR vs RCB: डुप्लेसिस की वजह से IPL में हुआ बड़ा बदलाव, देखकर खुद भी हंस पड़े कप्तान- Video
Player | Teams | Match | Runs |
MS Dhoni | CSK/RPS | 257 | 5169 |
KD Karthik | DC/GL/KKR/KXIP/MI/RCB | 250 | 4742 |
RG Sharma | DCH/MI | 250 | 6508 |
V Kohli | RCB | 245 | 7624 |
RA Jadeja | CSK/GL/Kochi/RR | 233 | 2833 |
S Dhawan | DC/DCH/MI/PBKS/SRH | 222 | 6769 |
SK Raina | CSK/GL | 205 | 5528 |
RV Uthappa | CSK/KKR/MI/PWI/RCB/RR | 205 | 4952 |
AT Rayudu | CSK/MI | 204 | 4348 |