Cricket
IPL 2021: वापसी की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे संग मुंबई की फिटनेस शिविर में होंगे शामिल

IPL 2021: वापसी की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे संग मुंबई की फिटनेस शिविर में होंगे शामिल

IPL 2021: वापसी की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे संग मुंबई की फिटनेस शिविर में होंगे शामिल
IPL 2021: वापसी की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे संग मुंबई की फिटनेस शिविर में होंगे शामिल- T20 World Cup: कंधे की चोट से उबर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने फिटनेस शिविर के लिये 45 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी […]

IPL 2021: वापसी की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे संग मुंबई की फिटनेस शिविर में होंगे शामिल- T20 World Cup: कंधे की चोट से उबर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने फिटनेस शिविर के लिये 45 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में भी नहीं खेल पाया था। आईपीएल को कोविड-19 मामलों के कारण बीच में ही स्थगित करना पड़ा था।

T20 World Cup: अय्यर के अलावा सलिल अंकोला की अगुवाई वाली मुंबई की चयन समिति ने भारतीय टीम के नियमित सदस्यों रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और पृथ्वी शॉ को भी शिविर के लिये चुना है। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को भी टीम में रखा गया है। एमसीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फिटनेस शिविर का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा।’’

ये भी पढ़ें : यशपाल शर्मा को क्राइसिस मैन कहते थे सुनील गावस्कर, जानिए भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले बल्लेबाज के बारे में 10 दिलचस्प बातें

अय्यर (Shreyas Iyer) इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ कंधे की चोट के बाद से वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। इस प्रतिभाशाली दाएं हाथ के बल्लेबाज को सर्जरी करानी पड़ी । इस कारण उन्हें आईपीएल 2021 (IPL 2021) से बाहर होना पड़ा था। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिली थी। उनकी नजर आईपीएल 2021 के दूसरे हिस्से में खेलने पर है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है कि वे खेलेंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें: WI vs AUS: टी-20 क्रिकेट के बेताज बादशाह हैं क्रिस गेल, ये आंकड़े हैं इसके गवाह

अय्यर (Shreyas Iyer) को सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के मध्यक्रम का अहम हिस्सा माना जाता है। अक्टूबर के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के साथ वे भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। अय्यर भारत के लिए 22 वनडे और 29 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान वनडे में उन्होंने 42.8 की औसत से 813 और टी20 में 28.9 की औसत से 550 रन बनाए हैं। आईपीएल (IPL 2021) में उनके नाम 79 मैच में 2200 रन हैं।

Editors pick