पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (PBKS vs RCB) के बीच 16वें सीजन (IPL 2023) का 27वां मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं इस मैच में आरसीबी के नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसिस कप्तानी नहीं कर रहे है और वो केवल बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे है। वहीं उका जगह विराट कोहली टीम की कप्तानी कर रहे है। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, विराट आईपीएल में 600 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए है। चलिए जानते है कि टॉ-2 में कौन शामिल है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कप्तानी कर रहे हैं। कोहली करीब दो साल बाद आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आए हैं। इसी के साथ विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में एक खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आईपीएल में 603 चौके पूरे कर लिए है। वहीं विराट ने आईपीएल में 600 या उससे ज्यादा चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इस लिस्ट में शिखर धवन पहले स्थान पर है और दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर है।
Another day, another milestone 😉
6⃣0⃣0⃣ fours now in #TATAIPL for @imVkohli 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/CQekZNsh7b#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/HzFwFdGmeA
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2023
View this post on Instagram
आईपीएल में 600 या उससे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
आपको बता दें कि आईपीएल में अब तक 600 या ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट तीसरे स्थान पर विराजमान हो गए है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का नाम है। उन्होंने आईपीएल में 730 चौके लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर है। उन्होंने आईपीएल में 608 चौके लगाए है। हालांकि अब विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। उन्होंने आईपीएल में 603 चौके लगा लिए है।
PLAYERS |
MOST FOURS in IPL |
शिखर धवन | 730 |
डेविड वॉर्नर | 608 |
विराट कोहली | 603 |
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।