Cricket
IPL 2022 Auction: CSK Team में शामिल होना चाहते हैं R Ashwin, दिल्ली से रिलीज होने के बाद दिया बड़ा बयान

IPL 2022 Auction: CSK Team में शामिल होना चाहते हैं R Ashwin, दिल्ली से रिलीज होने के बाद दिया बड़ा बयान

IPL 2022 Auction: CSK Team में शामिल हो सकते हैं R Ashwin, दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने के बाद खुद कही बड़ी बात
IPL 2022 Auction: CSK Team- रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) आईपीएल 2022 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Chennai Super Kings) में वापसी करना चाहते हैं। जैसा आप जानते हो कि मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों को चुना था। दिल्ली […]

IPL 2022 Auction: CSK Team- रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) आईपीएल 2022 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Chennai Super Kings) में वापसी करना चाहते हैं। जैसा आप जानते हो कि मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों को चुना था। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अश्विन को रिलीज कर दिया है, यानी उन्हें अपनी टीम से अलग कर दिया है। अब उन्होंने खुद से उस टीम में शामिल होने की इच्छा जताई है, जिसके लिए खेलते हुए उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

IPL 2022 Auction: CSK Team- आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होना है, उसमें आर अश्विन (R Ashwin) चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Chennai Super Kings) उन्हें चुन लें। उन्होंने इच्छा जताई कि वह एक बार फिर सीएसके टीम के लिए खेले। इस पर बोलते हुए अश्विन ने कहा कि सीएसके टीम उनके स्कूल की तरह है।

आश्विन ने कहा- चेन्नई सुपर किंग्स उनके लिए प्री केजी, एलकेजी और प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई की तरह रहा, ये मेरे दिल के बहुत करीब है। मानों मैंने 11वीं और 12वीं में दूसरी जगह नाम लिखवा लिया। आपको बता दें कि सीएसके के बाद वह पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Sunil Narine ने आईपीएल में रचा इतिहास, आईपीएल के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बनें सुनील

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगी, टीम ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में आईपीएल 2021 का खिताब जीता था।

आर अश्विन ने 2009 में अपना आईपीएल डेब्यू किया, इस सीजन उन्होंने मात्र 2 मैच खेले। इसके बाद 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता, और वह इस टीम का हिस्सा रहे। इन दोनों सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अश्विन फैंस के बीच चर्चित हो गए। अभी तक उन्होंने आईपीएल में कुल 167 मैच खेले हैं, इसमें उनके नाम 145 विकेट दर्ज है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick