Cricket
IPL 2022: KKR के Sunil Narine ने आईपीएल में रचा इतिहास, आईपीएल के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बनें सुनील

IPL 2022: KKR के Sunil Narine ने आईपीएल में रचा इतिहास, आईपीएल के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बनें सुनील

IPL 2022-Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए लंबे समय से खेल रहे सुनील नारायण (Sunil Narine KKR) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2022 में सुनील नारायण लगातार 11वें साल केकेआर के लिए खेल रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह अब वह आईपीएल के 100 करोड़ सैलरी क्लब (IPL […]

IPL 2022-Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए लंबे समय से खेल रहे सुनील नारायण (Sunil Narine KKR) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2022 में सुनील नारायण लगातार 11वें साल केकेआर के लिए खेल रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह अब वह आईपीएल के 100 करोड़ सैलरी क्लब (IPL 100 Crore Club) में शामिल होने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-Kolkata Knight Riders,(IPL 100 Crore Club): केकेकेआर के ऑलराउंडर सुनील नारायण (Sunil Narine KKR) ने आईपीएल 2021 तक 95.2 करोड़ रुपए कमाए है। अब उन्हें केकेआर ने आईपीएल 2022 के लिए 6 करोड़ में खरीदा है। नारायण 100 करोड़ रुपये सैलरी पाने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डी डिविलियर्स भी इस क्लब का हिस्सा रह चुके हैं।

 

IPL 2022-Kolkata Knight Riders,(IPL 100 Crore Club): सुनील नारायण केकेआर (Sunil Narine KKR) की ओर से पिछले 10 साल से खेल रहे हैं। नारायण ने केकेआर के लिए रिकॉर्ड 134 मैच में 954 रन बनाए और 143 विकेट लिये। केकेआर के लिए पिछले 10 साल से खेलते हुए नारायण को फ्रेंचाइजी ने 95.2 करोड़ रुपये सैलरी दी। आईपीएल 2022 में केकेआर ने उन्हें 6 करोड़ में खरीदी जिससे वे 100 करोड़ सैलरी क्लब में शामिल होने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए।

IPL 2022-Kolkata Knight Riders: 100 करोड़ सैलरी क्लब में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई भारतीय खिलाड़ी है। इस सूची में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स पहले से शामिल थे और अब सुनील नारायण (Sunil Narine KKR) भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ में रिटेन किया है। ये रिटेंशन जडेजा को बहुत ही जल्द 100 करोड़ सैलरी क्लब की खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर देगी।

IPL 2022-Kolkata Knight Riders: केकेआर के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने शुरूआत से कोलकाता के साथ खेला है। आईपीएल 2008 से उन्होंने 75.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। पिछली बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिनेश कार्तिक ने 213 मैच खेले हैं और स्टंप्स के पीछे 150+ को आउट किया है। उसके साथ ही उन्होंने 4046 रन बनाए हैं। हालांकि, पिछले सीजन में उनकी फॉर्म में गिरावट आई थी जिसकी वजह से उनकी सैलरी में कुछ गिरावट की संभावना है।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

 

Editors pick