Cricket
IPL में धमाके के लिए तैयार धोनी, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा फिट नजर आ रहे माही!

IPL में धमाके के लिए तैयार धोनी, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा फिट नजर आ रहे माही!

IPL में धमाके के लिए तैयार धोनी, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा फिट नजर आ रहे माही!
IPL में धमाके के लिए तैयार धोनी, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा फिट नजर आ रहे माही! – IPL के दूसरे फेज में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर पूरे देश की नजर टिकी होगी। वहीं धोनी को देखकर भी ऐसा लग रहा है कि वो इस बार IPL में किसी […]

IPL में धमाके के लिए तैयार धोनी, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा फिट नजर आ रहे माही! – IPL के दूसरे फेज में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर पूरे देश की नजर टिकी होगी। वहीं धोनी को देखकर भी ऐसा लग रहा है कि वो इस बार IPL में किसी बड़े धमाके की तैयारी में लगे हैं। बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की गई है। इस फोटो में वो पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर कोई भी ये कह सकता है कि धोनी ने इस बार अपनी फिटनेस पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दिया है। ऐसे में ये तो साफ है कि इस बार धोनी आईपीएल में कोई बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikhil Sharma (@indian_cricket_updates_live)

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब धोनी ने अपनी फिटनेस से देश की जनता को आकर्षित किया हो। दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरूआत से लेकर अभी तक धोनी कई बार अपना लुक बदल चुके हैं। उनके सिक्सर मारने के तरीके और हैलीकॉप्टर शॉट ने पूरे विश्व में उन्हें अलग पहचान दिलाई। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के दौरे पर मुशर्रफ ने उन्हें हैयर स्टाइल न बदलने की सलाह भी दे दी थी। मुशर्रफ ने कहा था कि “अगर मेरी मानो तो अपना हेयरस्टाइल बदलना मत, आप ऐसे ही अच्छे लगते हो।”

ये भी पढ़ें – Tokyo Olympics 2020: सुमित नागल को मिला टोक्यो का टिकट, सिंगल्स में भारत की चुनौती करेंगे पेश

इसके अलावा 19 सितंबर 2020 का वो दिन भी कोई नहीं भूल सकता जब धोनी आईपीएल में मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए थे। उस दिन भी वो शारीरिक रूप से बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा फिट नजर आ रहे थे। हालांकि जब वो क्रिकेट से कुछ दिनों के लिए दूर हो गए थे, तब उन्होंने अपना वजन बढ़ा लिया था। इसके अलावा वक्त के साथ उन्होंने अपने बाल भी छोटे कर लिए। लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस को कभी नजरअंदाज नहीं किया।

आपको बता दें कि अपने IPL करियर में उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए 150 से ज्यादा बल्लेबाजों को क्रीज से हटाया है। इसके अलावा उन्होंने 211 मैच में 118 कैच और 39 स्टंप के साथ कुल 4669 रन बनाए हैं। ऐसे में ये माना जा सकता है कि इस आईपीएल में धोनी अपने 5000 रन पूरे करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा धोनी के पूरे टी-20 करियर की बात करें, तो उसमें भी वो अपने 7000 हजार रन पूरे करने से कुछ कदम ही दूर हैं। गौर करने वाली बात ये है कि अभी तक केवल 21 क्रिकेटरों ने ही अपने टी-20 करियर में 7000 रन का स्कोर पूरा किया है। अगर धोनी इस रिकॉर्ड को पार करने में कामयाब होते हैं, तो ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।

Editors pick