GT vs DC Playing 11: आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन के 32वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स नौवें नंबर पर मौजूद है। चलिए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। गुजरात ने अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को मात दी थी।
दिल्ली के लिए यह सीजन अभी तक बेहद खराब रहा है। अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की नजरें गुजरात को हराने पर हैं। जबकि गुजरात को उसी के घरेलू मैदान पर हराना दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद