एमएस धोनी क्रिकेट के देवता हैं, उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई में सुकून देता है। तभी तो जब डेरिएल मिशेल आउट हुए तो ना सिर्फ मुंबई इंडियंस बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस सबसे ज्यादा शोर मचा रहे थे, खुश हो रहे थे। माही ने भी उन्हें निराश नहीं किया, सिर्फ 4 गेंदें खेली लेकिन अब पूरे मैच में कुछ भी, बात तो सिर्फ माही की होगी।
हार्दिक पांड्या ने 20वां ओवर डाला, दूसरी गेंद पर उन्होंने मिशेल को आउट किया तो पूरा स्टेडियम खड़ा होकर नए बल्लेबाज एमएस धोनी का स्वागत करने लगा। पूरा स्टेडियम ख़ुशी से झूम रहा था लेकिन उन्हें शायद नहीं पता था कि असली मजा तो उन चार गेंदों में आने वाला है, जो माही खेलेंगे।
MI के खिलाफ MS Dhoni की वो 4 गेंदें
पहली गेंद (19.3)- एमएस धोनी ने पहली ही गेंद पर जोरदार बल्ला घुमाया, लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार दर्शकों के बीच जाकर गिरी। मजा आ गया।
दूसरी गेंद (19.4)- हार्दिक पांड्या की इस गेंद पर मिड विकेट की ओर पूरी ताकत से मार दिया, महेंद्र सिंह धोनी का लगातार दूसरी गेंद पर छक्का।
तीसरी गेंद (19.5)- हार्दिक पांड्या ने लॉ फुल-टॉस गेंद डाली, लेकिन एमएस धोनी ने वही हश्र किया, जो पिछली 2 गेंदों में किया। धोनी ने फ्लिक कर दिया और गेंद स्टैंड में जाकर गिरी। पूरा स्टेडियम ख़ुशी से झूम उठा।
चौथी गेंद (19.6)- एमएस धोनी ने जोर से बल्ला घुमाया लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद ईशान किशन की तरफ, मिस फील्ड हुई। इस गेंद पर माही को 2 रन मिले।