IPL 2023 LIVE Streaming: आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए सभी टीमों ने भी कमर कस ली है, साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग (IPL Live Broadcast and Streaming) भी इस साल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। जियो सिनेमा ने आईपीएल के अगामी सीजन का प्रोमो लांच किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सूर्यकुमार यादव नजर आ रहे हैं। जियो सिनेमा (Jio Cinema) इस बार आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। Cricket News के लिए Hindi.insidesport.in के साथ जुड़े रहें।
आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। इसे 4के रेजोल्यूशन (अल्ट्राएचडी) में ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा है। अब तक, Disney+ Hotstar भारत में IPL की स्ट्रीमिंग कर रहा था और केवल वही लोग मैच देख सकते थे, जिन्होंने सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान किया था। लेकिन जियो सिनेमा ने सभी के लिए फिलहाल इसको फ्री किया है।
लांच किए गए प्रोमो में महेंद्र सिंह धोनी और सूर्यकुमार यादव फैंस को नए-नए कैमरा एंगल इस्तेमाल करने वाले फीचर के बारे में बता रहे हैं।
Dekho kya keh rahe hain Mahi aur Surya, it’s time to upgrade to JioCinema!
Catch all the action of #TATAIPL in 4K resolution & multi-cam feature on JioCinema. Available for FREE in 12 languages across all telecom operators. #TATAIPL2023 #IPLonJioCinema @msdhoni @surya_14kumar pic.twitter.com/zfwDXZKM0v
— JioCinema (@JioCinema) March 16, 2023
फीफा वर्ल्ड कप 2022 मल्टीकैम फीचर की तरह, JioCinema अपने यूजर्स को सभी 74 मैचों के लिए मल्टीपल कैमरा एंगल के बीच स्विच करने का अवसर देगा। JioPhone उपयोगकर्ता IPL 2023 को मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं क्योंकि फीचर फोन पहले से ही JioCinema को सपोर्ट करता है।
JioCinema उपयोगकर्ता के लिए 12 भाषाओं में मैचों को स्ट्रीम करेगी जिनमें अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी शामिल हैं। भाषाओं के बीच स्विच करने से न केवल कमेंट्री बदल जाएगी, बल्कि चयनित भाषा में आंकड़े और ग्राफिक्स प्रदर्शित होंगे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।