WWE
WWE Summerslam 2022 Rumors: Bayley के डब्ल्यूडब्ल्यूई रिर्टन पर आई ये नई अपडेट, जानिए क्या समरस्लैम में होने वाली है पूर्व स्मैकडाउन चैंपियन की वापसी

WWE Summerslam 2022 Rumors: Bayley के डब्ल्यूडब्ल्यूई रिर्टन पर आई ये नई अपडेट, जानिए क्या समरस्लैम में होने वाली है पूर्व स्मैकडाउन चैंपियन की वापसी

WWE Summerslam 2022 Rumors: Bayley के डब्ल्यूडब्ल्यूई रिर्टन पर आई ये नई अपडेट, जानिए क्या समरस्लैम में होने वाली है पूर्व स्मैकडाउन चैंपियन की वापसी
WWE Summerslam 2022 Rumors– Bayley Returns: डब्ल्यूडब्ल्यूई वूमेन सुपरस्टार बेली (WWE Woman Superstar Bayley) पिछले साल मनी इन द बैंक (Money in the Bank) से पहले परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान एसीएल में चोट लगने के कारण एक्शन से बाहर हो गई थीं। जिसके बाद से ही उन्हें फिर कभी भी डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर […]

WWE Summerslam 2022 Rumors Bayley Returns: डब्ल्यूडब्ल्यूई वूमेन सुपरस्टार बेली (WWE Woman Superstar Bayley) पिछले साल मनी इन द बैंक (Money in the Bank) से पहले परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान एसीएल में चोट लगने के कारण एक्शन से बाहर हो गई थीं। जिसके बाद से ही उन्हें फिर कभी भी डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर नहीं देखा गया। लेकिन अब बेली के बारे में एक नई अपडेट सामने आ रही है। जिसके अनुसार बताया जा रहा है की पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन इस महीने होने वाले समरस्लैम शो में अपनी वापसी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- WWE News: क्या अब भी डब्ल्यूडब्ल्यूई के कॉन्ट्रैक्ट में हैं Goldberg? देखें हॉल ऑफ फेमर पर आई ये नई रिपोर्ट

PWInsider के माइक जॉनसन के अनुसार बेली समरस्लैम वीकेंड के लिए नैशविले में होने वाली है।

जॉनसन ने लिखा की,”उन लोगों के लिए जिन्होंने बेली की स्थिति के बारे में पूछा है। उन्हें बता दू्ं कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रोग्रामिंग में लौटने के लिए तैयार हैं। PWInsider.com को पता चला है कि वह समरस्लैम वीकेंड के लिए नैशविले में होने वाली है। बेली पिछली गर्मियों से अपने टोर्न एसीएल के बाद से ही कार्यवाही से बाहर है। लेकिन थंडरडोम युग के बाद बेली कंपनी की लाइव ऑडियंस के बीच वापसी करने के लिए तैयारी के लिए हैं, ”

बेले अपनी चोट से पहले ब्लू ब्रांड का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें पिछले साल हुए ड्रॉफ्ट के बाद रॉ या स्मैकडाउन कहीं पर भी ड्राफ्ट नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Predictions: इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है रेड ब्रांड में इस बार

WWE Summerslam 2022 Rumors: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम के लिए घोषित मैच कार्ड

  • अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच- ब्रॉक लेसनर बनाम रोमन रैंस (C)
  • यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच- थ्योरी बनाम बॉबी लैश्ले (C)
  • स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच- रोंडा राउजी बनाम लिव मॉर्गन (C)
  • अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप मैच- द स्ट्रीट प्रॉफिट्स बनाम द उसोस (C) (स्पेशल गेस्ट रेफरी जैफ जैरेट)
  • यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच- थ्योरी बनाम बॉबी लैश्ले
  • हैप्पी कॉर्बिन बनाम पैट मैकेफी

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick