WWE
WWE Summerslam 2022 Returns: ये 3 सुपरस्टार कर सकते हैं समरस्लैम से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी, जानिए कौन हैं ये सभी रेसलर

WWE Summerslam 2022 Returns: ये 3 सुपरस्टार कर सकते हैं समरस्लैम से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी, जानिए कौन हैं ये सभी रेसलर

WWE Summerslam 2022 Returns: ये 3 सुपरस्टार कर सकते हैं समरस्लैम से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी, जानिए कौन हैं ये सभी रेसलर
WWE Summerslam 2022 Returns: रेसलमेनिया (Wrestlemania) के बाद सभी फैंस को डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि रेसलमेनिया की तरह ही समरस्लैम में भी फैंस को कुछ बड़े रिर्टन देखने को मिलते हैं। पिछले साल इस मेगा इवेंट में बेकी लिंच और ब्रॉक लेसनर (Becky Lynch and Brock Lesnar) को वापसी करते […]

WWE Summerslam 2022 Returns: रेसलमेनिया (Wrestlemania) के बाद सभी फैंस को डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि रेसलमेनिया की तरह ही समरस्लैम में भी फैंस को कुछ बड़े रिर्टन देखने को मिलते हैं। पिछले साल इस मेगा इवेंट में बेकी लिंच और ब्रॉक लेसनर (Becky Lynch and Brock Lesnar) को वापसी करते हुए देखा गया था और इस बार भी हम कुछ सुपरस्टार्स को अपना रिर्टन करते हुए देख सकते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कौन- से हैं वो सुपरस्टार जो इस साल समरस्लैम में कर सकते हैं वापसी।

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2022: समरस्लैम में होने Roman Reigns vs. Brock Lesnar के चैंपियनशिप मैच के हो सकते हैं ये 3 संभावित अंत, जानिए कौन पड़ सकता है किस पर भारी

WWE Summerslam 2022 Returns: बेली
डब्ल्यूडब्ल्यूई वूमेन सुपरस्टार बेली पिछले साल मनी इन द बैंक से पहले चोटिल हो गई थीं। जिसके बाद से ही बेली को डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर नहीं देखा गया। हालांकि बेली ने कई बार अपने रिर्टन को टीज किया है।

लेकिन फिर भी वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापस नहीं आईं। लेकिन इस बार समरस्लैम में हम बेली को वापसी करते हुए देख सकते हैं। जहां वह अपनी वापसी करते हुए रॉ विमेंस चैंपियन या फिर स्मैकडान विमेंस चैंपियन का सामना कर सकती हैं।

WWE Summerslam 2022 Returns: शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर को आखिरी बार डब्ल्यूडब्ल्यूई में रेसलमेनिया बैकलैश में देखा गया था। जहां उन्होंने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए रोंडा राउजी का सामना किया था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और बाद में डबल्यूडब्ल्यूई की तरफ से बताया गया था कि शार्लेट के हाथ की चोट के कारण वह अनिश्चित काल के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई से बाहर हो सकती हैं।

Why WWE wrote Charlotte Flair off with 'broken arm' at WM Backlash

लेकिन शनिवार 30 जुलाई को होने वाले समरस्लैम में हम शार्लेट फ्लेयर को वापसी करते हुए देख सकते हैं। जहां वह अपनी वापसी करते हुए रॉ विमेंस चैंपियन या फिर स्मैकडान विमेंस चैंपियन का सामना कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022 Preview: यहां देखें समरस्लैम का बिग प्रीव्यू, मैच कार्ड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की दी गई है पूरी डिटेल्स

WWE Summerslam 2022 Returns: गोल्डबर्ग
हॉल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग ने आखिरी बार एलिमिनेशन चैंबर में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के रोमन रैंस का सामना किया था। जिसके बाद से ही उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर नहीं देखा गया। कई रिपोर्ट्स के अनुसार यह मैच गोल्डबर्ग के कॉन्ट्रैक्ट का आखिरी मैच था।

Goldberg on return to WWE: 'I'm absolutely miserable'

लेकिन हाल ही में गोल्डबर्ग ने न्यूयॉर्क पोस्ट के जोसेफ स्टाजेवस्की के साथ बातचीत करते हुए यह बताया था कि वह अब भी डब्ल्यूडब्ल्यूई के कॉन्ट्रैक्ट में हैं। लेकिन उनके पास कोई भी मैच नहीं बचा है। इसके साथ ही गोल्डबर्ग ने यह भी कहा था कि अगर कंपनी उन्हें बुलाती है तो वह जरूर जाएंगे। इसलिए ऐसे में हम इस बात की उम्मीद कर सकते हैं कि गोल्डबर्ग समरस्लैम में अपनी वापसी कर सकते हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick