WWE Summerslam 2022 Results: समरस्लैम 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग शनिवार 30 जुलाई 2022 को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में टेनेसी के नैशविले में निसान स्टेडियम से हुई थी और वहीं भारत में इसका प्रसारण 31 जुलाई 2022 को हुआ था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट की शुरुआत बेकी लिंच और बियांका बिलेयर (Becky Lynch and Bianca Belair) के रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच के साथ हुई थी और वहीं इसका अंत ब्रॉक लेसनर और रोमन रैंस (Brock Lesnar and Roman Reigns) के लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच से हुआ था। जिसमें ट्राइबल चीफ ने अपनी अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यू़डब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था।
WWE SummerSlam 2022 Results: RAW Women’s Championship Match
😲😲😲@BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE#WomensTitle #SummerSlam pic.twitter.com/Ux5KJiLJRk
— WWE (@WWE) July 31, 2022
रॉ विमेंस चैंपियनशिप का यह मैच बेकी लिंच और बियांका बिलेयर ने क्लासिक लॉक के साथ शुरू किया। जहां दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच बेकी ने बियांका के हाथ पर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे बियांका काफी दर्द में नजर आ रही थीं। लेकिन इसके बाद बियांका ने कलाबाजी खाते हुए खुद को बचाया और बेकी पर पलटवार कर दिया।
.@BiancaBelairWWE and @BeckyLynchWWE are doing whatever they can to walk away from #SummerSlam as #WWERaw Women's Champion! pic.twitter.com/EUD4LtoDDi
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद यह एक्शन रिंग के बाहर देखने को मिला। जहां बियांका ने रिंग के बाहर बेकी को केओडी लगाने की कोशिश की। लेकिन बेकी ने खुद को इससे बचाते हुए बियांका को बैरिकेड पर एक लैग ड्रॉप लगा दिया और फिर वह बियांका को रिंग में ले आईं और उन्हें पिन करने कोशिश की। लेकिन बियांका ने किक आउट कर दिया। इसके बाद बियांका ने बेकी को एक सुपरलेक्स लगाने की कोशिश की। लेकिन बेकी ने इसे एक रोलअप में बदल दिया।
Will this be @BeckyLynchWWE's night at #SummerSlam? pic.twitter.com/LGhSGgPn3n
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद बेकी को पूरी तरह से बियांका पर नियंत्रण प्राप्त करते हुए देखा गया। जहां बेकी ने बियांका एक सबमिशन में डाल दिया। लेकिन जैसे ही वह बियांका को एप्रन पर एक लेग ड्रॉप लगाने जा रही थीं, तब ही बियांका बीच में से हट गईं। लेकिन इसके बाद बेकी बियांका को रिंग से बाहर निकालने में कामयाब रहीं। लेकिन तब ही बियांका ने पहले बियांका का चेहरा एप्रन पर पटका। लेकिन इसके बाद जब बियांका बेकी को एक सुपलेक्स लगाने जा रही थीं, तब ही बेकी ने खुद को बचाते हुए बियांका की चोटी पकड़ ली।
SUPER DUPER KOD!@BiancaBelairWWE #SummerSlam pic.twitter.com/RTZfdODL57
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन बियांका ने खुद को बचाते हुए अपनी चोटी को खींच लिया। जिसकी वजह से बेकी का चेहरा रिंग पोस्ट पर जाकर लग गया और इसके बाद बियांका ने बेकी को रिंग के बाहर एक सुपलेक्स भी लगाया। इसके बाद यह एक्शन रिंग के अंदर देखा गया। जहां दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर नियंत्रण प्राप्त करने की कोशिश की। जहां बेकी को बियांका को पिन नाकाम पिन करने की कोशिश करते हुए देखा गया।
NOT TONIGHT, BECKY!!!@BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE #SummerSlam pic.twitter.com/RJQZJz439O
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन इसके बाद बियांका ने केओडी के लिए बेकी को अपने कंधों पर उठा लिया। लेकिन बेकी ने इसे एक ऑर्मबार में बदलने की कोशिश की। लेकिन बियांका रिंग के बाहर चली गईं और फिर उन्होंने रिंग के बाहर बेकी को केओडी लगा दी और फिर वह रिंग के अंदर चली गईं। लेकिन इसके बाद बेकी भी रेफरी के 10 काउंट होने से पहले रिंग में आ गईं।
EST!!!!!@BiancaBelairWWE #SummerSlam pic.twitter.com/AQL4FpdXdj
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद बियांका ने रिंग के अंदर बेकी को एक स्पाइन बॉस्टर लगाया और फिर टॉप रोप पर चढ़ गईं। लेकिन तब ही बेकी भी उठकर टॉप रोप पर चढ़ गईं और तब ही बियांका ने उन्हें धक्का दे दिया।लेकिन तब ही बेकी ने बियांका की चोटी पकड़कर उन्हें खींच लिया और मैनहैंडल स्लैम लगाकर उन्हें पिन करने की कोशिश की।लेकिन बियांका ने किकआउट कर दिया।
BIANCA BELAIR DOES IT!!!@BiancaBelairWWE #SummerSlam pic.twitter.com/gmURXtMyIl
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद बियांका ने बेकी को रोलअप किया। लेकिन इसके बाद बियांका और बेकी को टॉप रोप पर देखा गया। जहां बियांका ने बेकी के मैनहैंडल स्लैम को एक रिवर्सल में बदल दिया और फिर बेकी को केओडी लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच को जीतकर अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया। लेकिन इस मुकाबले के बाद बेकी ने बियांका के आगे अपना हाथ बढ़ाया और फिर उनके गले लगकर रिंग से बाहर चली गईं।
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️@BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE #SummerSlam pic.twitter.com/8BqHOoE7ED
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन जब बियांका अपनी जीत का जश्न मना रही थीं, तब ही बेली का म्यूजिक हिट हुआ और वह रैंप से वॉक करती हुईं रिंग की तरफ बढ़ने लगीं। लेकिन तब ही डकोटा काई का म्यूजिक हिट हुआ और वह भी रैंप पर वॉक करते हुए बेली के पास जाकर खड़ी हो गईं। लेकिन इसके बाद शिराई का म्यूजिक हिट हुआ और वह भी बेली के पास आकर खड़ी हो गईं।
THIS IS AWE-SOME! 👏👏 👏👏👏@itsBayleyWWE, @shirai_io AND @ImKingKota have returned at #SummerSlam while @BeckyLynchWWE & #WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE have a newfound respect for each other. pic.twitter.com/6Gz9Yj653y
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद तीनों ही सुपरस्टार्स रिंग में बढ़ीं। जहां बेली बियांका से बहस करने लगीं और तब ही बेकी लिंच बियांका के साथ आकर खड़ी हो गईं और बेकी और बियांका तीनों को चैलेंज करने लगीं। लेकिन तब ही तीनों सुपरस्टार्स रिंग के बाहर चली गईं।
विजेता- बियांका बिलेयर
WWE SummerSlam 2022 Results: Logan Paul vs. The Miz
Is @mikethemiz starting off too cocky at #SummerSlam? pic.twitter.com/1jPkd8etaH
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस मैच के लिए द मिज अपनी पत्नी मरीस और सिआम्पा के साथ आए और लोगन पॉल को अकेले ही रिंग में आता हुआ देखा गया। दोनों सुपरस्टार्स ने इस मुकाबले की शुरुआत क्लासिक लॉक के साथ की। जहां द मिज लोगन पर हावी होते हुए नजर आए। लेकिन इसी बीच लोगन ने भी मैच में जबरदस्त तरीके से वापसी की और कुछ हमलों के बाद रिंग के बाद द मिज पर एक मूनसॉल्ट लगाया।
👊👊 @LoganPaul#SummerSlam pic.twitter.com/GGDxKBb2Co
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन इसके बाद यह एक्शन रिंग के अंदर देखा गया। जहां मिज ने कॉर्नर पर लोगन पर चाप लगाने शुरू कर दिए। लेकिन इसके बाद लोगन ने भी मिज के साथ यही किया और फिर मिज ने लोगन को एक फेस बॉस्टर लगाया और वह लोगन पॉल पर हावी हो गए। लेकिन इसी बीच सिआम्पा को भी रिंग से बाहर लोगन पॉल पर अटैक करते हुए देखा गया। जिसके बाद मिज ने लोगन पॉल को स्लीपर होल्ड में डालने की कोशिश की। लेकिन पॉल इससे निकलने में कामयाब रहे और फिर द मिज ने लोगन पॉल पर पंच लगाने शुरू कर दिए।
AIR LOGAN@LoganPaul #SummerSlam pic.twitter.com/MWXUqbBPNi
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन जब द मिज भागते हुए लोगन पर अटैक करने की कोशिश कर रहे थे, तब ही लोगन बीच में हट गए। जिसकी वजह से द मिज का घुटना टर्नबकल से जाकर लग गया। इसके बाद लोगन ने मिज को टर्नबकल से ब्लॉक बॉस्टर लगाया और फिर उन्हें एक पावरस्लैम लगाते हुए उन्हें पिन करने की कोशिश की। लेकिन मिज ने किकआउट कर दिया। इसके बाद द मिज घुटनों पर बैठ गए। जिसके बाद लोगन ने उनकी छाती पर किक लगानी शुरू कर दी।
Looks like @LoganPaul has an ally in @AJStylesOrg at #SummerSlam! pic.twitter.com/iVLAqHi2aN
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद लोगन पॉल ने मिज को फिगर 4 में डाल दिया। लेकिन मिज ने रस्सियों को पकड़कर खुद को इससे बचा लिया। इसके बाद लोगन पॉल ने मिज को एक क्रॉस बॉडी और मूनसॉल्ट लगाते हुए पिन करने की कोशिश की। लेकिन मिज ने किकआउट कर दिया। लेकिन तब ही सिआम्पा ने एप्रन पर चढ़कर लोगन पॉल की मदद करने की कोशिश की। लेकिन तब ही रेफरी ने सिआम्पा को देक लिया और उन्हें बैकस्टेज जाने के लिए कहा। लेकिन सिआम्पा वहीं चेयर लेकर बैठ गए।
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲@LoganPaul#SummerSlam pic.twitter.com/PJnPNCCMaN
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन इसके बाद एजे स्टाइल्स का म्यूजिक हिट हुआ और उन्होंने सिआम्पा को एक फेनोमेनल फोरऑर्म लगा दिया और फिर ऑडियंस के बीच से उन्हें मारते हुए बैकस्टेज ले गए और वहीं रिंग के अंदर लोगन पॉल ने भी मिज को एक फेनोमेनल फोरऑर्म लगाते हुए पिन करने की कोशिश की। लेकिन मिज ने इस बार फिर किकआउट कर दिया।
इसके बाद यह एक्शन रिंग के बाहर गया। जहां लोगन ने मिज को अनाउंस टेबल पर लेटा दिया और टर्नबकल पर चढ़ गए। लेकिन तब ही मरीस उनका ध्यान भटकाने लगीं। लेकिन लोगन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने मिज पर फ्रॉग स्पलैश लगा दिया। इसके बाद लोगन मिज को रिंग में लाकर पिन करने करने लगे। लेकिन तब ही मरीस एप्रन पर चढ़कर रेफरी का ध्यान भटकाने लगीं।
LOGAN PAUL is victorious at #SummerSlam!@LoganPaul pic.twitter.com/OQyLo6ur1p
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसी बीच मिज ने किसी चीज से लोगन पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन तब ही मिज बीच में हट गए और मिज पर स्कल क्रॉसिंग फिनाले लगाते हुए मिज को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
विजेता- लोगन पॉल
WWE SummerSlam 2022 Results: United States Championship
The #USTitle is on the line right now at #SummerSlam as Mr. #MITB @_Theory1 challenges @fightbobby! pic.twitter.com/KBB6psCR2f
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस मैच के शुरू होने से पहले ही थ्योरी ने अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से बॉबी लैश्ले पर अटैक कर दिया। लेकिन जैसे ही यह मैच शुरू हुआ बॉबी ने खुद को संभालते हुए थ्योरी पर अटैक किया। लेकिन थ्योरी ने बॉबी के घायल होने का फायदा उठाते हुए बॉबी पर पलटवार करने कर दिया। लेकिन इसी बीच बॉबी ने थ्योरी को एक साथ से उठाकर फेंक दिया।
Advantage @_Theory1?!#SummerSlam#USTitle pic.twitter.com/0KohoxcyYh
— WWE (@WWE) July 31, 2022
जिसके बाद थ्योरी रिंग से बाहर भाग गए और ब्रीफकेस लेकर जाने लगे। लेकिन तब ही बॉबी ने उन्हें बीच में ही रोक लिया और बैरिकेड पर दो बार पटका और फिर उन्हें रिंग में ले आए। लेकिन इसी बीच थ्योरी ने उन्हें एक ड्रॉपकिक लगाते हुए मैच में वापसी कर ली, पर बॉबी ने भी उन्हें एक फेस बॉस्टर लगा दिया। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे को पंच लगाने लगे और तब ही बॉबी ने थ्योरी को अपने कंधों पर उठाकर रिंग में फेंक दिया।
A-TOWN DOWN!@fightbobby #SummerSlam pic.twitter.com/v2JXMVyGyy
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन जब लैश्ले थ्योरी पर स्पीयर लगाने जा रहे थे, तब ही थ्योरी बीच में हट गए। लेकिन जब थ्योरी बॉबी पर अपना मूव लगाने जा रहे थे, तब ही बॉबी ने उन्हें हर्ट लॉक में पकड़ लिया, जिसके बाद थ्योरी ने टैप आउट कर दिया।
विजेता- बॉबी लैश्ले
WWE SummerSlam 2022 Results: The Judgement Day vs The Mysterios (No Disqualification match)
Who's that jumpin' out the sky? R-E-Y@reymysterio #SummerSlam pic.twitter.com/lP6e1UrMTh
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही दोनों टीमों के सुपरस्टार्स एक-दूसरे से भिड़ गए। जहां रिंग के बाहर डोमिनिक ने बैलर और प्रीस्ट पर सुसाइड डाइव लगाई और रे ने दोनों पर एक मूनसॉल्ट लगाया। इसके बादमिस्टीरियोज द जजमेंट डे पर हावी होते हुए नजर आए। इसके बाद डोमिनिक को रे को टैग देते हुए देखा गया। जहां रे ने बैलर को पिन करने की कोशिश की। लेकिन बैलर ने किकआउट कर दिया। इसके बाद डोमिनिक रिंग में दिखाई दिए। जहां एप्रन से प्रीस्ट ने उन्हें किक लगाई और फिर बैलर ने डोमिनिक पर अपना हमला जारी रखा।
NO DISQUALIFICATIONS!@reymysterio #SummerSlam pic.twitter.com/YCtXpzFlr2
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद बैलर ने प्रीस्ट को टैग दिया। जहां बैलर ने डोमिनिक को अपने घुटने पर रखा और प्रीस्ट ने उन पर एक लेग ड्रॉप लगाया। इसके बाद प्रीस्ट ने डोमिनिक के गर्दन को लॉक कर दिया। लेकिन जब डोमिनिक ने इससे निकलने की कोशिश की तो प्रीस्ट ने उन्हें एक किक लगा दी और एक सुपलेक्स लगाते हुए फिन बैलर को टैग दे दिया। जिसके बाद बैलर ने भी उन्हें एक सुपलेक्स लगाया और फिर कॉर्नर प ले जाकर उन पर चाप लगाने लगे।
VINTAGE REY!!!@reymysterio #SummerSlam pic.twitter.com/hZmWhhooiu
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन इसी बीच डोमिनिक ने बैलर को एक नेक ब्रेकर लगाते हुए रे को टैग दे दिया और वहीं बैलर ने भी प्रीस्ट को टैग दे दिया। जिसके बाद रे ने प्रीस्ट पर जबरदस्त हमले किए और फिर रिंग में एक स्टील चेयर से प्रीस्ट पर हमला किया और वहीं रिंग के बाहर एक चेयर के साथ एक स्लाइड करते हुए बैलर पर भी अटैक किया। लेकिन इसके बाद रिंग में प्रीस्ट ने एक सुपरकिक लगाते हुए रे को पिन करने की कोशिश की।
LIGHTS OUT!!!#SummerSlam pic.twitter.com/wHgXS2kesx
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन रे ने किक आउट कर दिया। इसके बाद रे ने प्रीस्ट को 619 के लिए तैयार किया। लेकिन तब ही बैलर ने टैग लेते हुए रे पर अटैक कर दिया। लेकिन तब वह रे पर कूप डी ग्रास लगाने की कोशिश कर रहे थे, तब ही डोमिनिक ने उनका पैर पकड़ लिया। जिसके बाद रे ने टॉप रोप से बैलर को एक हरिकेन राना लगाकर पिन करने की कोशिश की। लेकिन तब ही प्रीस्ट ने इस पिन को तोड़ दिया।
EDGE IS BACK!!!!!@EdgeRatedR has returned at #SummerSlam! pic.twitter.com/wtyvEbiJUK
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद रे और डोमिनिक ने प्रीस्ट और बैलर को 619 लगाने की कोशिश की। लेकिन तब ही रिया रिप्ले ने दोनों का पैर पकड़कर खींच लिया और डोमिनिक पर अटैक कर दिया और वहीं रिंग में प्रीस्ट ने रे पर चोक स्लैम लगाकर उन्हें पिन करने की कोशिश की। लेकिन तब ही द ब्रूड का म्यूजिक हिट हुआ और द एज अपनी वापसी करते हुए नजर आए।
SPEAR! SPEAR! SPEAR!!!!!@EdgeRatedR#SummerSlam pic.twitter.com/p0S6E9Mlig
— WWE (@WWE) July 31, 2022
जिसके बाद एज ने पहले प्रीस्ट पर अटैक किया और फिर बैलर पर एक स्पीयर लगाया। इसके बाद प्रीस्ट पर भी एक स्पीयर लगाया। इसके बाद एज ने प्रीस्ट को 619 के लिए सेट किया। जिसके बाद रे और डोमिनिक ने बैलर पर 619 लगाई और रे ने बैलर को पिन करते हुए इस मैच में जीत हासिल कर ली।
विजेता- रे और डोमिनिक मिस्टीरियो
WWE SummerSlam 2022 Results: Pat McAfee vs. Happy Corbin
Did someone just say Bum A** Corbin?!@BaronCorbinWWE @PatMcAfeeShow #SummerSlam pic.twitter.com/qYML22ZCaf
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस मैच से पहले हैप्पी कॉर्बिन के एंट्री पर कुछ लोग “बुमा** कॉर्बिन” गाकर उनका रिंग में स्वागत करते हैं और फिर पैट मैकेफ की रिंग में एंट्री होती है। जिसके बाद दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे से बहस करने लगते हैं। लेकिन तब ही मैकेफी कॉर्बिन को एक सुपरकिक और फिर पंच लगाने लगते हैं। इसके बाद मैकेफी कॉर्बिन को रिंग से बाहर निकाल देते हैं और फिर कॉर्बिन का चेहरा रिंग पोस्ट पर मारकर उन्हें रिंग में ले आते हैं।
Look at @PatMcAfeeShow go!!! 😲#SummerSlam pic.twitter.com/m2NlxV0h7Y
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद वह कॉर्बिन को टॉप टर्नबकल पर ले आते हैं और सुपलेक्स लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन तब ही कॉर्बिन उन्हें धक्का दे देते हैं। लेकिन मैकेफी अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं। जिसके बाद कॉर्बिन उन पर ड्रॉप किक लगा देते हैं और फिर मैकेफी पर नियंत्रण प्राप्त कर लेते हैं। इसके बाद कॉर्बिन मैकेफी को रिंग से बाहर निकालकर उनकी पीठ को बैरिकेड पर मारते हैं और फिर उन्हें रिंग में लाकर पिन करने की कोशिश करते हैं।
WOW. REALLY, @BaronCorbinWWE?!@MichaelCole #SummerSlam pic.twitter.com/iWfGowupgj
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन मैकेफी किक आउट कर देते हैं। इसके बाद कॉर्बिन मैकेफी पर डीप सिक्सर लगाकर फिर से उन्हें पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैकेफी किक आउट कर दते हैं। इसके बाद मैकेफी रिंग के बाहर कॉर्बिन पर कूद पड़ते हैं। लेकिन कॉर्बिन लगातार मैकेफी पर एलबो शॉट लगाते हैं और फिर अनाउंस टेबल पर मैकेफी के सिर को पटकने लगते हैं।
HIGH FLYING MCAFEE!@PatMcAfeeShow #SummerSlam pic.twitter.com/7GDBd8ec8I
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस बीच वह माइकल कोल को भी धक्का देते हुए नजर आते हैं और फिर मैकेफी को रिंग में ले जाते हैं। इसके बाद कॉर्बिन टॉप टर्नबकल पर चढ़ जाते हैं। लेकिन तब ही मैकेफी तेजी दिखाते हुए टर्नबकल पर चढ़ जाते हैं और कॉर्बिन को एक सुपलेक्स लगाकर पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कॉर्बिन किक आउट कर देते हैं। इसके बाद दोनों सुपस्टार्स खड़े होकर एक-दूसरे को पंच लगाने लगते हैं। लेकिन जैसे ही कॉर्बिन अपना कंधा मैकेफी को मारने की कोशिश कर रहे थे, तब ही मैकेफी बीच में हट जाते हैं और कॉर्बिन का कंधा टर्नबकल पर जाकर लगता है।
You know what they say about payback!@PatMcAfeeShow #SummerSlam pic.twitter.com/0qz5RhlBn2
— WWE (@WWE) July 31, 2022
जिसके बाद कॉर्बिन रिंग के बाहर चले जाते हैं। जिसके बाद मैकेफी टॉप रोप से कॉर्बिन के ऊपर एक स्वांटन लगाते हैं और कॉर्बिन को रिंग में लाकर टॉप टर्नबकल से कॉर्बिन पर अपना मूव लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कॉर्बिन इससे बच जाते हैं। लेकिन इसी बीच जब कॉर्बिन और मैकेफी एक-दूसरे पर अटैक करते हैं तब ही रेफरी बीच में आ जाते हैं। जिसके बाद कॉर्बिन रेफरी को देखने लगते हैं और जैसे ही कॉर्बिन पीछे मुड़ते हैं तब ही मैकेफी उन्हें एक लौ-ब्लो लगा देते हैं और फिर एक सनसेट फ्लिप लगाते हुए पिन कर देते हैं और इस मैच को जीत लेते हैं।
विजेता- पैट मैकेफी
WWE SummerSlam 2022 Results: Drew McIntyre Segment
"Let's talk about Brock Lesnar vs. Roman Reigns for the first time ever…. in Nashville!" – @DMcIntyreWWE
🤣 🤣 🤣#SummerSlam pic.twitter.com/I1eA9oT8iB
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) July 31, 2022
कायला ब्रेक्सटन क्लैश एट कॉसल में अनिडस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन के लिए लड़ने वाले नंबर 1 कंटेंडर ड्रयू मैकइंटायर का परिचय देते हुए उनका स्वागत करती हैं। जहां मैकइंटायर अपने मैच के बारे में बात करते हुए अपनी जीत का दावा करते हुए नजर आते हैं।
WWE SummerSlam 2022 Results: Street Profits vs. The Usos (Undisputed WWE Tag Team Championship Match)
Who will walk out with the #TagTeamTitles at #SummerSlam? pic.twitter.com/th5f4WqxOG
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस मैच के लिए सबसे पहले स्पेशल गेस्ट रेफरी जैफ जैरेट का स्वागत किया जाता है और फिर द स्ट्रीट प्रॉफिट्स और द उसोस रिंग में आते हैं। जिसके बाद इस मैच की शुरुआत जिमी उसो और द एंजलो डॉकिंस करते हैं। जहां जे जिमी से ब्लाइंड टैग ले लेते हैं और डॉकिंस पर हावी हो जाते हैं। इसके बाद जिमी जे को टैग दे देते हैं। जहां जिमी डॉकिंस पर अपना काम जारी रखते हैं। इस बीच जे डॉकिंस पर एक चीप शॉट लगाते हुए नजर आते हैं।
USO SPLASH!@WWEUsos #SummerSlam pic.twitter.com/4KrSstwLvX
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद जिमी डॉकिंस की गर्दन को लॉक कर देते हैं। जिसकी वजह से डॉकिंस काफी परेशानी में नजर आते हैं। इसके बाद जिमी कॉर्नर पर डॉकिंस को पंच लगाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद जिमी दूसरे कॉर्नर से डॉकिंस पर अपने हिप से करने की कोशिश करते हैं, तब ही डॉकिंस बीच में से हट जाते हैं। जिसके बाद जिमी जे को और डॉकिंस मोंटेज फोर्ड को टैग दे देते हैं।
Cool it, @WWEUsos!@RealJeffJarrett #SummerSlam pic.twitter.com/wvm4Zm2TDi
— WWE (@WWE) July 31, 2022
जिसके बाद फोर्ड जे पर हावी हो जाते हैं और एक मूनसॉल्ट लगाते हुए उन्हें पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जे किक आउट कर देते हैं। इसके बाद जे मैच में वापसी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन फोर्ड उन्हें एक बैक बस्टर लगाते हुए पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जे फिर से किक आउट कर देते हैं। इसके बाद जे फोर्ड को एक नेक ब्रेकर लगाते हुए पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन फोर्ड किक आउट कर देते हैं।
The BEST Frog Splash!@MontezFordWWE #SummerSlam pic.twitter.com/xEZdOSYvAF
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद जे जिमी को टैग देते हैं और फिर डबल टीम अटैक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन फोर्ड बीच में से हट जाते हैं। जिसके बाद द उसोस रिंग के बाहर चले जाते हैं और फिर डॉकिंस उन पर कूद पड़ते हैं। इसके बाद डॉकिंस जिमी को रिंग में लाकर उन पर एक बटरफ्लाई सुपलेक्स लगाते हुए पिन करने की कोशिश करते हैं लेकिन जिमी किक आउट कर देते हैं। इसके बाद जिमी डॉकिंस को एक किक लगा देते हैं। जिसके बाद डॉकिंस फोर्ड को टैग देते हैं।
What will @MontezFordWWE have to do?!#SummerSlam pic.twitter.com/lJORblVYQW
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद फोर्ड डॉकिंस को टैग दे देतै हैं। जिसके बाद स्ट्रीट प्रॉफिट्स डबल टीम का इस्तेमाल करने की कोशिश करती है। लेकिन तब ही जे रिंग में आ जाते हैं। जिसके बाद वह फोर्ड को एक सुपरकिक लगा देते हैं। इसके बाद द उसोस डबल टीम का इस्तेमाल करते हुए टॉप टर्नबकल से डॉकिंस पर उसोस स्पलैश लगाते हैं और फिर डॉकिंस को पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन तब ही फोर्ड रिंग में आकर इस पिन को तोड़ देते हैं।
When @WWEUsos kick out of the Frog Splash!@AngeloDawkins #SummerSlam pic.twitter.com/WDlY83FUOX
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद फोर्ड जिमी को और जे फोर्ड को रिंग से बाहर निकाल देते हैं। इसके बाद जे डॉकिंस को एक सुपरकिक लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन डॉकिंस बीच में से हट जाते हैं। जिसके बाद जैफ जे का पैर पकड़ लेते हैं और तब ही डॉकिंस फोर्ड को टैग दे देते हैं। जिसके बाद फोर्ड जे पर एक फ्रॉग स्पलैस लगा देते हैं और जे को पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जे किक आउट कर देते हैं। इसके बाद फोर्ड डॉकिंस को टैग दे देते हैं।
.@WWEUsos retain at #SummerSlam!@RealJeffJarrett pic.twitter.com/4FokBJs132
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन जब फोर्ड रिंग के बाहर द उसोस पर कूदने की कोशिश करते हैं तब ही द उसोस फोर्ड पर एक सुपरकिक लगा देते हैं और फिर उन्हें बैरिकेड के पीछे फेंक देते हैं। इसके बाद द उसोस डॉकिंस को भी एक सुपरकिक लगा देते हैं और फिर उन्हें रिंग में लाकर एक 1 डी लगाकर डॉकिंस को पिन कर देते हैं और अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लेते हैं।
विजेता- द उसोस
WWE SummerSlam 2022 Results: Riddle Segment
WOAH!!! @SuperKingofBros just crashed #SummerSlam to call out @WWERollins! pic.twitter.com/uqtqLf94JI
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस सेगमेंट में रिडल भागते हुए रिंग में आते हैं और कहते हैं कि डॉक्टर ने मुझे मेडिकली फिट नहीं डिकलेयर किया है। लेकिन मेर दोस्त रैंडी ने हमेशा मुझे लड़ना सिखाया है। इसके बाद सैथ का म्यूजिक हिट होता है और वह भागते हुए रिडल की तरफ बढ़ते हैं।
Here comes @WWERollins!#SummerSlam pic.twitter.com/sUifPlXhwg
— WWE (@WWE) July 31, 2022
जिसके बाद रिडल भी भागते हुए सैथ की तरफ जाते हैं और दोनों के पीछे ऑफिशियल्स उनके पीछे भागते हैं। जिसके बाद दोनों के बीच में ब्रॉल शुरू हो जाता है और सैथ रिडल को रिंग में एक स्टॉम्प लगा देते हैं। जिसके बाद ऑफिशियल्स सैथ को बैकस्टेज ले जाते हैं और वहीं रिंग में ऑफिशियल्स रिंग में रिडल को चैक करते हैं।
WWE SummerSlam 2022 Results: Smackdown Women’s Championship Match
#SmackDown #WomensTitle on the line at #SummerSlam as @YaOnlyLivvOnce defends against @RondaRousey!
Who ya got?! pic.twitter.com/GFOXQMgCh0
— WWE (@WWE) July 31, 2022
रोंडा राउजी और द लिव मॉर्गन के बीच यह मैच क्लासिक लॉक के साथ शुरू हुआ। जहां रोंडा ने शुरुआत में ही लिव को पटक दिया और फिर उन्ह पर पंच लगाकर उन पर हावी होने की कोशिश की। इसके बाद रोंडा ने लिव पर एंकल लॉक लगाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच लिव ने भी वापसी करने की कोशिश की,पर रोंडा एक बार फिर से लविव पर हावी हो गईं।
#SmackDown #WomensTitle on the line at #SummerSlam and @YaOnlyLivvOnce keeps on fighting! pic.twitter.com/xXG0fEi84o
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद रोंडा ने लिव को ऑर्मबार लगाया। लेकिन लिव ने उल्टा रोंडा पर ही ऑर्मबार लगा दिया। इसके बाद रोंडा ने लिव को अपने कंधों पर उठा लिया। लेकिन लिव ने इसे एक पिन में बदल दिया। जिसे रोंडा ने तोड़ दिया। इसके बाद रोंडा ने एक बार फिर से लिव को ऑर्मबार में डाल दिया। लेकिन लिव ने अपने पैर को नीचे की रस्सी पर रखकर खुद को इससे छुड़ा लिया।
What are you doing, @RondaRousey?! The match is over!!!#SummerSlam pic.twitter.com/eYiY0JcyH2
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन इसके बाद रोंडा ने फिर से लिव को ऑर्मबार में डाल दिया। लेकिन लिव ने खुद को रोल करते हुए फिर से रस्सी पर पैर रखकर खुद को इससे छुड़ा लिया। लेकिन इसी बीच रेफरी और मेडिकल स्टॉफ ने लिव की जांच की। इसके बाद रोंडा ने एक बार फिर से लिव को ऑर्मबार में डाल दिया। जिसके बाद लिव ने टैप आउट कर दिया। लेकिन रोंडा का कंधा नीचे होने के कारण रेफरी ने रोंडा को पिन कर दिया और इस मैच में लिव को विजेता घोषित कर दिया।
.@RondaRousey has SNAPPED at #SummerSlam!!! pic.twitter.com/AJaPCrPQZF
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन इस मैच के बाद रोंडा गुस्से में आ गईं और उन्होंने लिव को फिर से एक ऑर्मबार में डाल दिया। लेकिन जब रेफरी ने रोंडा को लिव को छोड़ने के लिए कहा तो रोंडा ने रेफरी को ही ऑर्मबार लगा दिया। जिसके बाद ऑफिशियल्स रिंग में आ गए।
विजेता– लिव मॉर्गन
WWE SummerSlam 2022 Results: Roman Reigns vs. Brock Lesnar (Undisputed WWE Universal Championship Last Man Standing Match)
#RomanVsBrock starts RIGHT NOW at #SummerSlam with a #CowboyBrock sneak attack!@WWERomanReigns @BrockLesnar @HeymanHustle pic.twitter.com/PDujFJvu3S
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इस मैच से पहले रोमन रैंस ने हर बार की तरह इस बार भी फिर से ऑडियंस को खुद को स्वीकार करने के लिए कहा। वहीं ब्रॉक लेसनर अपनी एंट्री करते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ गए और फिर ट्रैक्टर चलाकर रिंग की तरफ बढ़ने लगे और फिर रिंग के पास आकर ट्रैक्टर रोककर उस पर चढ़ गए। जिसके बाद इस मैच की घोषणा होने लगी। लेकिन तब ही ब्रॉक ने अनाउंसर को रोककर खुद का परिचय देते हुए रोमन रैंस की बेइज्जती की।
Here comes @WWERomanReigns!#SummerSlam#LastManStanding pic.twitter.com/XAfERhlOA7
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन जैसे ही अनाउंसर ने रोमन का परिचय दिया, वैसे ही ब्रॉक रोमन पर कूद पड़े और फिर उन्हें रिंग के बाहर ले जाकर पहले उन्होंने रोमन को स्टील स्टेप्स पर पटका और फिर स्टील स्टेप्स पर चढ़कर रोमन को बेली-टू-बेली सुपलेक्स लगाया। इसके बाद रेफरी काउंट करने लगे। लेकिन रोमन अपने पैरों पर खड़े हो गए। इसके बाद ब्रॉक ने रोमन को ऑडियंस के बीच में फेंक दिया और फिर बैरिकेड पर उन्हें सुपलेक्स लगाया।
UH OH!!!!!#BrockVsRoman #SummerSlam @BrockLesnar pic.twitter.com/OrhTAUlmdv
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद ब्रॉक ने रोमन को अपने कंधों पर उठा लिया। लेकिन रोमन ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद ब्रॉक ने उन्हें बैरिकेड से नीचे धक्का दे दिया और फिर ब्रॉक रोन को रिंग साइड पर ले आए और फिर रिंगसाइड पर उन्हें एक सुपलेक्स लगाया। इसके बाद ब्रॉक ने एक टेबल निकाल ली। लेकिन तब ही पॉल ने उनका ध्यान भटका दिया। जिसका फायदा उठाकर रोमन ने ब्रॉक को टेबल पर समोन ड्रॉप लगा दिया। जिसके बाद रेफरी फिर से काउंट करने लगे।
#CowboyBrock rules the TRACTOR at #SummerSlam!#BrockVsRoman pic.twitter.com/iaacjA6TL0
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन ब्रॉक काउंट पूरे होने से पहले उठ गए। इसके बाद रोमन ने ब्रॉक के सिर पर स्टील स्टेप्स से वार किया। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट करना शुरू कर दिया। इसके बाद रोमन ने एक टेबल सेट की और उस पर ब्रॉक को पटक दिया। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट कराना शुरू कर दिया। लेकिन ब्रॉक फिर से उठ गए। इसके बाद ब्रॉक और रोमन रिंग में आ गए।
Who has the #SummerSlam advantage right now?!#RomanVsBrock #BrockVsRoman pic.twitter.com/7RPdZcxW0K
— WWE (@WWE) July 31, 2022
जहां रोमन ने ब्रॉक को एक सुपरमैन पंच लगाया। लेकिन ब्रॉक इस सुपरमैन पंच से नहीं गिरे। इसके बाद रोमन ने फिर से एक सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। जिसके बाद रेफरी काउंट करने लगे। लेकिन ब्रॉक फिर से उठ गए। इसके बाद रोमन ने फिर से ब्रॉक पर स्पीयर लगाने की कोशिश की। लेकिन ब्रॉक ने उन्हें रिंग से बाहर भेज दिया। जिसके बाद ब्रॉक ने एक टूटी हुई टेबल पर रोमन को पटक दिया। जिसके बाद रेफरी ने काउंट करना शुरू कर दिया।
FINALLY! FINALLY! FINALLY!!!@HeymanHustle gets a #CowboyBrock F-5 at #SummerSlam! pic.twitter.com/LkcbQaHUCx
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन रोमन उठ गए। इसके बाद ब्रॉक अपने ट्रैक्टर पर चढ़ गए और फिर स्टील स्टेप्स से रोमन के सिर पर वार किया। इसके बाद उन्होंने टूटी हुई टेबल से रोमन पर अटैक किया। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट करना शुरू कर दिया। लेकिन रोमन फिर से खड़े हो गए। इसके बाद ब्रॉक ने अपने ट्रैक्टर के फ्रंट लोडर से उठाकर रोमन को रिंग में फेंक दिया। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट करना शुरू कर दिया। लेकिन रोमन फिर से खड़े हो गए।
SO MUCH FOR THAT CASH-IN!!!!#CowboyBrock #BrockVsRoman #SummerSlam pic.twitter.com/IZOtFkYljk
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद ब्रॉक ने रोमन को दो सुपलेक्स लगाए। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट शुरू कर दिए। लेकिन रोमन फिर से खड़े हो गए। इसके बाद ब्रॉक ने रोमन को F5 लगा दी। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट शुरू कर दिए। लेकिन रोमन 9 काउंट पूरे होने पर ही उठ गए। इसके बाद ब्रॉक ने रोमन को फिर से F5 के लिए उठाया। लेकिन तब ही रोमन ने ब्रॉक को गिलेटिन लॉक में पकड़ लिया और तब ही ब्रॉक ने भी रोमन को गिलेटिन लॉक में पकड़ लिया।
.@WWERomanReigns is FUMING!!!#RomanVsBrock #SummerSlam pic.twitter.com/cXPowL9dyX
— WWE (@WWE) July 31, 2022
जिसके बाद रेफरी ने ब्रॉक से रोमन को छुड़ाया और काउंट करने शुरू कर दिए। लेकिन रोमन फिर से खड़े हो गए। इसके बाद ब्रॉक फिर से अपने ट्रैक्टर पर चढ़ गए और उन्होंने अपने ट्रैक्टर से रिंग को तोड़ दिया। जिसके बाद रोमन रिंग से बाहर गिर गए और रेफरी फिर से काउंट करने लगे। लेकिन रोमन फिर से उठ गए। लेकिन तब ही द उसोस ने ब्रॉक पर अटैक कर दिया। लेकिन ब्रॉक ने उल्टा द उसोस पर ही अटैक कर दिया।
1️⃣0️⃣!!!!!!@WWERomanReigns retains at #SummerSlam against #CowboyBrock! pic.twitter.com/Adzf31oXmF
— WWE (@WWE) July 31, 2022
वहीं पॉल हेमैन बीच में आ गए और उन्होंने ब्रॉक को दोनों टाइटल्स दे दिए। लेकिन ब्रॉक ने पॉल हेमैन को अनाउंस टेबल पर F5 लगा दी। वहीं इसी बीच रोमन ने ब्रॉक को स्पीयर लगा दिया। जिसके बाद रेफरी ने काउंट करने शुरू कर दिए। लेकिन तब ही दोनों सुपरस्टार्स उठ गए और तब ही थ्योरी का म्यूजिक हिट हुआ और उन्होंने आकर रोमन पर अपने ब्रीफकेस से अटैक करना शुरू कर दिया।
The LAST MAN STANDING is @WWERomanReigns.#SummerSlam pic.twitter.com/7NdERevIUU
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन तब ही ब्रॉक ने थ्योरी को F5 लगा दी और वहीं पहले द उसोस ने ब्रॉक को सुपरकिक लगाई और फिर रोमन ने ब्रॉक को एक स्पीयर लगा दी। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट करना शुरू कर दिया। इसके बाद रोमन ने थ्योरी के ब्रीफकेस से ब्रॉक पर अटैक करना शुरू कर दिया। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट करने शुरू कर दिए। लेकिन फिस से ब्रॉक उठ गए।
ROMAN REIGNS SUPREME at #SummerSlam!!! pic.twitter.com/o3zoz0Jnyw
— WWE (@WWE) July 31, 2022
इसके बाद रोमन ने ब्रॉक पर अपने टाइटल से वार किया। जिसके बाद रेफरी ने फिर से काउंट करने शुरू कर दिए। लेकिन ब्रॉक फिर से खड़े हो गए। इसके बाद रोमन ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप से ब्रॉक पर अटैक किया और फिर उन पर रिंग में टूटी हुई सभी चीजें,स्टील स्टेप्स जैसी चीजें रख दीं और फिर उस पर चढ़ गए। जिसके बाद रेफरी ने काउंट करना शुरू कर दिया और इस बार ब्रॉक उठ नहीं पाए। जिसके बाद रोमन इस मैच को जीत गए और उन्होंने अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया।
विजेता- रोमन रैंस
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें