WWE
WWE Summerslam 2022 Predictions: समरस्लैम से पहले यहां देखें सभी घोषित मैचों के संभावित विजेता, जानिए क्या हो सकता है इस प्रीमियम लाइव इवेंट का रिजल्ट

WWE Summerslam 2022 Predictions: समरस्लैम से पहले यहां देखें सभी घोषित मैचों के संभावित विजेता, जानिए क्या हो सकता है इस प्रीमियम लाइव इवेंट का रिजल्ट

WWE Summerslam 2022 Predictions: समरस्लैम से पहले यहां देखें सभी घोषित मैचों के संभावित विजेता, जानिए क्या हो सकता है इस प्रीमियम लाइव इवेंट का रिजल्ट
WWE Summerslam 2022 Predictions: समरस्लैम 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग (Summerslam 2022 Live Streaming) 30 जुलाई को टेनेसी के नैशविले में निसान स्टेडियम से होगी। जिसके लिए पहले नौ मैचों का ऐलान किया गया था। लेकिन सैथ रॉलिंस और रिडल के मैच के रद्द होने के बाद समरस्लैम के मैच कार्ड (Summerslam Match Card) में अब […]

WWE Summerslam 2022 Predictions: समरस्लैम 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग (Summerslam 2022 Live Streaming) 30 जुलाई को टेनेसी के नैशविले में निसान स्टेडियम से होगी। जिसके लिए पहले नौ मैचों का ऐलान किया गया था। लेकिन सैथ रॉलिंस और रिडल के मैच के रद्द होने के बाद समरस्लैम के मैच कार्ड (Summerslam Match Card) में अब सिर्फ आठ ही मैच बचे हुए हैं। जिनके संभावित परिणामों के साथ हम यहां आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) के सभी संभावित विजेताओं (Winner) पर एक नजर।

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2022: समरस्लैम में होने वाला Seth Rollins vs. Riddle का मैच हुआ कैंसल, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने की आधिकारिक घोषणा

WWE Summerslam 2022 Predictions: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच
समरस्लैम 2022 के मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस अपने टाइटल्स को द बीस्ट इनकार्नेट के खिलाफ एक लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच में डिफेंड करेंगे।यह दोनों सुपरस्टार इससे पहले रेसलमेनिया 38 में अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन बनने के लिए एक-दूसरे भिड़े थे।

जिसमें रोमन ने जीत हासिल की थी। लेकिन अगर इस मैच की बात करें तो इस मुकाबले में हमे थ्योरी अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करते हुए नजर आ सकते हैं। जिसके बाद वह नए अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।
संभावित विजेता- थ्योरी

WWE Summerslam 2022 Predictions: अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप मैच

डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम में द उसोस अपने द अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम टाइटल्स को द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। जिसमें जैफ जेरट एक स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे

अगर इस मुकाबले की बात करें तो इस मैच में द उसोस एक बार फिर से द स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर जीत हासिल करते हुए नजर आ सकते हैं और अपने अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम टाइटल्स सफलतापूर्वक डिफेंड कर सकते हैं।
संभावित विजेता- द उसोस

WWE Summerslam 2022 Predictions:: यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच
डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले अपने इस टाइटल को थ्योरी के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। मनी इन द बैंक में यूएस चैंपियन बनने के बाद बॉबी लैश्ले का यह पहला टाइटल डिफेंस होगा।

अगर इस मुकाबले की बात की जाए तो इस मैच में हम बॉबी को थ्योरी पर जीत हासिल करते और अपने यूएस टाइटल को सफलतापूर्वक बरकरार रखते हुए देख सकते हैं।
संभावित विजेता- बॉबी लैश्ले

WWE Summerslam 2022 Predictions: रॉ विमेंस चैंपियनशिप
डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम में बियांका बिलेयर अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को बेकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करती हुई नजर आएंगी। पिछले साल बेकी ने अपनी वापसी करते हुए बियांका को स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था।

जिसमें बियांका को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस साल समरस्लैम में हम बियांका को बेकी पर जीत हासिल करते हुए और अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन करते हुए देख सकते हैं।
संभावित विजेता- बियांका बिलेयर

WWE Summerslam 2022 Predictions: स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच
नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन अपने टाइटल को समरस्लैम में रोंडा राउजी के खिलाफ डिफेंड करती हुई नजर आएंगी। लिव चैंपियन बनने के बाद पहली बार अपने इस टाइटल को डिफेंड करने वाली हैं।

अगर इस मुकाबले की बात करें तो डब्ल्यूडब्ल्यूई पहले ही मुकाबले में लिव को टाइटल नहीं हारने देगी। इसलिए इस मुकाबले में हम लिव को रोंडा पर जीत हासिल करते हुए देख सकते हैं।
संभावित विजेता- लिव मॉर्गन

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2022: समरस्लैम में ये 3 सुपरस्टार ले सकते हैं हील टर्न, इस लिस्ट का आखिरी नाम देखकर चौंक सकते हैं आप

WWE Summerslam 2022 Predictions: रे और डोमिनिक मिस्टीरियो बनाम डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर (नो-डिस्क्वालिफिकेशन मैच)
रे और डोमिनिक मिस्टीरियो समरस्लैम में द जजमेंट डे के डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर का एक नो-डिस्क्वालिफिकेशन में सामना करते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले को रॉ के समरस्लैम गो-होम एडिशन में बुक किया गया था।

अगर इस मुकाबले की बात करें तो इस मैच में हमें एज वापसी करके रे और डोमिनिक का साथ दे सकते हैं। जिसकी वजह से रे और डोमिनिक प्रीस्ट और बैलर पर जीत हासिल कर सकते हैं।
संभावित विजेता- रे और डोमिनिक मिस्टीरियो

WWE Summerslam 2022 Predictions: लोगन पॉल बनाम द मिज
रेसलमेनिया 38 में द मिज ने लोगन पॉल को धोखा देते हुए उन पर पीछे से अटैक किया था। लेकिन अब लोगन पॉल डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेन रोस्टर में शामिल हो गए हैं और अब वह समरस्लैम में एक वन-ऑन-वन मैच में द मिज का सामना करने वाले हैं।

अगर इस मुकाबले की बात की जाए तो लोगन पॉल फैंस के पसंदीदा हैं और मेन रोस्टर में आने के बाद पॉल का यह पहला मैच है। इसलिए हम लोगन पॉल को इस मुकाबले में द मिज पर जीत हासिल करते हुए देख सकते हैं।
संभावित विजेता- लोगन पॉल

WWE Summerslam 2022 Predictions: हैप्पी कॉर्बिन बनाम पैट मैकेफी
समरस्लैम के इस प्रीमियम लाइव इवेंट में पैट मैकेफी का सामना हैप्पी कॉर्बिन से होगा। कॉर्बिन ने मनी इन द बैंक के ऑफ एयर होने के बाद मैकेफी पर पीछे से अटैक कर दिया था। जिसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई ने इन दोनों के बीच मैच को ऑफिशियल कर दिया था।

अगर इस मुकाबले की बात की जाए तो इस मैच में हमें मैकेफी कॉर्बिन पर जीत हासिल करते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि बैटिंग ऑड्स भी पूरी तरह से मैकेफी का ही साथ दे रहे हैं।
संभावित विजेता- पैट मैकेफी

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick