WWE
WWE SummerSlam 2022 News: समरस्लैम से पहले रॉ के इस एपिसोड में नजर आएंगे Roman Reigns, ट्राइबल चीफ के उपस्थित होने को लेकर आधिकारिक तौर पर हुई घोषणा

WWE SummerSlam 2022 News: समरस्लैम से पहले रॉ के इस एपिसोड में नजर आएंगे Roman Reigns, ट्राइबल चीफ के उपस्थित होने को लेकर आधिकारिक तौर पर हुई घोषणा

WWE SummerSlam 2022 News: समरस्लैम से पहले रॉ के इस एपिसोड में नजर आएंगे Roman Reigns, ट्राइबल चीफ के उपस्थित होने को लेकर आधिकारिक तौर पर हुई घोषणा
WWE SummerSlam 2022 News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने हाल ही में आगामी डब्ल्यूडब्ल्यूई शो और लाइव इवेंट के शेड्यूल की घोषणा की है। जिसके अनुसार समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) से पहले का रॉ (RAW) को इस बार मेडिसन स्क्वायर गार्डन के लिए निर्धारित किया है। जिसमें अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman […]

WWE SummerSlam 2022 News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने हाल ही में आगामी डब्ल्यूडब्ल्यूई शो और लाइव इवेंट के शेड्यूल की घोषणा की है। जिसके अनुसार समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) से पहले का रॉ (RAW) को इस बार मेडिसन स्क्वायर गार्डन के लिए निर्धारित किया है। जिसमें अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- – WWE RAW: द जजमेंट डे और Finn Balor के द्वारा Edge पर किए गए हमले के बाद AJ Styles ने तोड़ी चुप्पी, सिर्फ एक शब्द में कही ये बात

WWE SummerSlam 2022 News: रोमन रैंस आएंगे रॉ के समरस्लैम गो-होम एडिशन में नजर
मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के द्वारा एक अपडेट जारी की गई है। जिसके अनुसार 25 जुलाई को MSG में होने वाले रॉ के लिए ट्राइबल चीफ रोमन रैंस की घोषणा की गई है। डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ का यह एपिसोड समरस्लैम 2022 से पहले का अंतिम एपिसोड होगा।

इस साल का समरस्लैम टेनेसी, नैशविले में निसान स्टेडियम (एनएफएल के टेनेसी टाइटन्स का घर) में होगा और रोमन रैंस अपनी समरस्लैम बुकिंग को मजबूत करने के लिए शो में मौजूद रहेंगे।

डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें मनी इन द बैंक और समरस्लैम प्रीमियम लाइव इवेंट्स के लिए विज्ञापित किया है। समरस्लैम, रेसलमेनिया, सर्वाइवर सीरीज और रॉयल रंबल जैसे चार प्रमुख प्रीमियम लाइव इवेंट्स में से एक है, जहां रैंस शो का एक प्रमुख हिस्सा होंगे।

हाल की रिपोर्टों के अनुसार रोमन रैंस ने एक नए सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसमें कम संख्या में हाउस शो और सीमित ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन शामिल हैं।रोमन की यह डब्ल्यूडब्ल्यूई डील ब्रॉक लेसनर और गोल्डबर्ग के समान मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Roman Reigns News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने कथित तौर पर रोमन रैंस को नहीं किया अपने इस मेजर इवेंट के लिए शेड्यूल, देखें ये रिपोर्ट

WWE SummerSlam 2022 News: समरस्लैम में किससे कर सकते हैं रोमन रैंस मुकाबला?

वर्तमान में रोमन रैंस स्मैकडाउन पर किसी भी फ्यूड में शामिल नहीं हैं। लेकिन वह आरके-ब्रो के खिलाफ फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में होने वाले टैग-टीम यूनिफिकेशन मैच में द उसोस का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन अगर समरस्मलैम की बात करें तो माना जा रहा है कि अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस का सामना ड्रयू मैकइंटायर के साथ हो सकता है।

क्योंकि यह दोनों सुपरस्टार पहले भी लाइव इवेंट्स में कई बार एक-दूसरे का आमना-सामना कर चुके हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूई ने हाल ही में रेसलमेनिया बैकलैश में भी दोनों सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाया था। स्मैकडाउन में सिर्फ ड्रयू मैकइंटायर ही एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो रोमन रैंस का सामना करने के लिए बचे हुए हैं। इसलिए समरस्लैम में हम इन दोनों को आमने-सामने देख सकते हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick