WWE Smackdown Results Highlights & Live Streaming: फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) का इस हफ्ते को शो समरस्लैम (SummerSlam) का गो-होम एडिशन था। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग अटलांटा के स्टेट फार्म एरिना से हुई। स्मैकडाउन का आज का शो शेमस और ड्रयू मैकइंटायर (Sheamus and Drew McIntyre) के आयरिश डॉनीब्रुक मैच से शुरू हुआ और वहीं इसका अंत ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) के फिर से थ्योरी (Theory) पर अटैक करने से हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ ब्लू ब्रांड में आज रात आइए जानते हैं…
WWE Smackdown Results Highlights: Sheamus vs. Drew McIntyre (Irish Donniebrook Match)
.@WWESheamus isn't waiting around! #SmackDown pic.twitter.com/d8xRxvUPL6
— WWE (@WWE) July 30, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो की शुरुआत ड्रयू मैकइंटायर और शेमस के आयरिश डॉनीब्रुक मैच से हुई। इस मैच के लिए जब ड्रयू मैकइंटायर एंट्री कर रहे थे, तब ही शेमस ने पीछे से आकर उन पर अटैक कर दिया और फिर शेमस मैकइंटायर को रिंग में ले गए। जिसके बाद यह मैच शुरू हुआ।
.@DMcIntyreWWE is going to #WWECastle! #SmackDown pic.twitter.com/KBnq8QJbmi
— WWE (@WWE) July 30, 2022
शेमस और मैकइंटायर के बीच यह मुकाबला काफी शानदार रहा। दोनों ही सुपरस्टार्स ने सभी तरह की चीजों का एक-दूसरे पर इस्तेमाल किया। हालांकि इस मुकाबले में रिज हॉलैंड और बुच का दखल देखने को मिला। जिसकी वजह से शेमर ड्रयू पर ब्रोग किक लगाने में सफल रहे और फिर उन्होंने मैकइंटायर को पिन करने की कोशिश की। लेकिन मैकइंटायर ने किक आउट कर दिया। इसके बाद शेमस ने मैकइंटायर को टेबल को पावरबॉम्ब लगाया।
Well there's just simply no need for this @_Theory1… #SmackDown pic.twitter.com/OJT6rxkuRC
— WWE (@WWE) July 30, 2022
लेकिन इसके बाद मैकइंटायर ने क्लेमोर किक लगाते हुए शेमस पर जीत हासिल कर ली। इस मैच के बाद रिंग में कायला ब्रेक्सटन ने ड्रयू मैकइंटायर का इंटरव्यू लिया। लेकिन तब ही थ्योरी ने पीछे से आकर उन पर अटैक कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Happy Corbin attacks Pat McAfee
Apparently @BaronCorbinWWE bought a ticket right behind the commentators desk. #SmackDown pic.twitter.com/zlzkVksE4C
— WWE (@WWE) July 30, 2022
हैप्पी कॉर्बिन एक बार फिर से पैट मैकेफी को परेशान करने के लिए ऑडियंस के बीच दिखाई दिए। इस बार वह टिकट खरीदकर आए थे। कॉर्बिन मैकेफी के पीछे खड़े होकर उन्हें कमेंट्री नहीं करने दे रहे थे। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और ऑफिशियल्स ने उन्हें आकर रोका। लेकिन तब कॉर्बिन ने मैकेफी को लौ-ब्लो लगा दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Shotzi vs. Aliyah
.@WWE_Aliyah is picking up some steam! #SmackDown pic.twitter.com/n7Y5ytS61M
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही शॉट्जी ने अलिया पर अटैक कर दिया। लेकिन जल्द ही अलिया ने भी मैच में जबदरदस्त तरीके से वापसी की। लेकिन अलिया ज्यादा देर तक शॉट्जी पर नियंत्रण नहीं रख पाईं और शॉट्जी ने जल्द ही अलिया पर हमला करते हुए उन्हें एक सबमिशन में डाल दिया।
Shotzi picks up a huge win! #SmackDown pic.twitter.com/SIQSNnKgJ5
— WWE (@WWE) July 30, 2022
लेकिन अलिया ने खुद को इस सबमिशन से बाहर निकाल लिया और फिर उन्होंने शॉट्जी को एक क्लॉथलाइन लगाकर पिन करने की कोशिश की। लेकिन शॉट्जी ने किकआउट कर दिया।
Welp, sorry Shotzi. @RondaRousey #SmackDown pic.twitter.com/LccNjC61eG
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इसके बाद दोनों के बीच एक्शन रिंग के बाहर देखने को मिला। जहां शॉट्जी ने अलिया को रिंग पोस्ट पर धक्का दे दिया और फिर उन्हें रिंग में लाकर एक डीडीटी लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया। इस मैच के बाद शॉट्जी ने माइक लिया।
लेकिन जैसे ही वह कुछ कहने वाली थीं, तब ही रोंडा राउजी रिंग में आ गईं और उन्होंने शॉट्जी पर अटैक कर दिया। लेकिन उन्होंने शॉट्जी पर ऑर्मबार नहीं लगाया बल्कि उन्हें बाय बोलकर छोड़कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Ronda Rousey and Liv Morgan vs. Sonya Deville and Natalya
.@NatbyNature has got the champ on the ropes! #SmackDown pic.twitter.com/mtSwXIc46m
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इस मैच की शुरुआत रोंडा राउजी और नताल्या ने की। दोनों ही विमेंस सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की। लेकिन जल्द ही रोंडा ने लिव मॉर्गन को टैग दे दिया और वहीं नताल्या भी सोन्या डेविल को टैग देने में कामयाब हो गईं। जिसके बाद सोन्या लिव पर हावी हो गईं। लेकिन जल्द ही लिव ने एक ड्रॉप किक लगाते हुए मैच में वापसी कर ली।
Here comes the #SmackDown Women's Champ!@YaOnlyLivvOnce pic.twitter.com/hqqToJ1Pft
— WWE (@WWE) July 30, 2022
लेकिन इसके बाद तुरंत बाद रोंडा ने पीछे से लिव से टैग ले लिया। जिससे लिव काफी नाराज नजर आईं और फिर लिव ने भी ऐसा ही किया। लेकिन इसके बाद सोन्या ने लिव को एप्रन से पैर पकड़कर खींच लिया और फिर उन्हें बैरिकेड पर पटक दिया। इसके बाद सोन्या लिव को रिंग में ले आईं और फिर उन्होंने नताल्या को टैग दे दिया। जिसके बाद नाताल्या ने रिंग के बाहर ले जाकर लिव को एक सुपलेक्स लगाया।
obLIVion!@YaOnlyLivvOnce #SmackDown pic.twitter.com/Hf4COslHkd
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इसके बाद नताल्या और सोन्या को डबल टीम का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। इसके बाद लिव ने एक जॉ ब्रेकर लगाते हुए नताल्या को पिन करने की कोशिश की। लेकिन नताल्या ने किक आउट कर दिया। इसके बाद नताल्या लिव को अपने कॉर्नर पर ले गईं और फिर नताल्या ने सोन्या को टैग दे दिया। इसके बाद लिव ने सोन्या को एंज्यूगिरी लगा दी। इसके बाद सोन्या ने नताल्या को टैग दे दिया। लेकिन लिव ने रोंडा को टैग नहीं दिया।
Tonight, they get the win as a team.
Tomorrow, they meet each other for the #SmackDown Women's Championship.@RondaRousey @YaOnlyLivvOnce pic.twitter.com/oQFCGdrhBW
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इसके बाद लिव ने नताल्या को रोलअप पिन करने की कोशिश की। लेकिन नताल्या ने किकआउट कर दिया। इसके बाद जब लिव अपने कॉर्नर पर आईं। जिसके बाद रोंडा ने लिव से टैग ले लिया। इसी बीच लिव को नताल्या पर अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए देखा गया और वहीं रोंडा ने भी सोन्या पर एंकल लॉक लगा दिया। जिसके बाद सोन्या को टैप करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
WWE Smackdown Results Highlights: The Usos and The Street Profits Segment
Well you knew this was going to happen…#SmackDown pic.twitter.com/epPJSZsj5K
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इस सेगमेंट में जैफ जैरेट माइक लेकर एंट्री करते हैं और कहते हैं कि अच्छा होता कि हम सब एक साथ रिंग में आते। इसके बाद द उसोस और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स एक-दूसरे पर निशाना साधते हैं। जिसके बाद जैफ दोनों को चुप करा देते हैं और कहते हैं कि कल रात जब किसी का भी कंधा नीचे होगा तो उनका एकमात्र काम होगा 1-2-3 गिनना होगा।
I don't think @RealJeffJarrett is going to forget that kick come #SummerSlam tomorrow. #SmackDown pic.twitter.com/LDV7RbQJkW
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इसके बाद जैफ कहते हैं कि तुम्हें जो भी करना है तुम यहां कर सकते हो। लेकिन कल वह एक साफ मैच चाहते हैं। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच में ब्रॉल शुरू हो जाता है। लेकिन तब ही जे उसो गलती है जैफ जैरेट को एक सुपरकिक लगा देते हैं। जिसके बाद जैफ गुस्से में खड़े होकर द उसोस को धक्का दे देते हैं और तब ही एंजलो डॉकिंस उन्हें रिंग से बाहर भेज देते हैं और फिर फोर्ड रिंग से बाहर द उसोस पर कूद पड़ते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: The New Day vs. The Viking Raiders
Sheesh!@Ivar_WWE #SmackDown pic.twitter.com/ROK78k65k6
— WWE (@WWE) July 30, 2022
द न्यू डे और द वाइकिंग रेडर्स के बीच यह मैच काफी अच्छा रहा। इस मुकाबले में जेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन ने अपनी फूर्ती का जबरदस्त इस्तेमाल किया। लेकिन वह वाइकिंग रेडर्स की ताकत के आगे टिक नहीं पाए। मैच के अंतिम क्षणों में जेवियर वुड्स ने पूरी तरह से वाइकिंग रेडर्स पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया था।
Slingshot. Engaged. @AustinCreedWins #SmackDown pic.twitter.com/hd6StkWUI6
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इस बीच कोफी और वुड्स दोनों ने डबल टीम का इस्तेमाल करते हुए एरिक को पिन करने की कोशिश भी की। लेकिन आईवर ने इस पिन को तोड़ दिया। इसके बाद एरिक ने आईवर को टैग दिया। जिसके बाद वाईकिंग रेडर्स ने जेवियर वुड्स को एक डबल पावरबॉम्ब लगाते हुए पिन कर दिया और इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
The New, Vicious #VikingRaiders pick up a statement win over The #NewDay. @Erik_WWE @Ivar_WWE #SmackDown pic.twitter.com/Lq7KPI6Zkc
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इसके बाद वाइकिंग रेडर्स रिंग में चेयर्स और अपनी ढाल लेकर रिंग में आ गए। इस बीच कोफी अपने साथी को बचाने के लिए रिंग में आए। लेकिन वाईकिंग रेडर्स ने उन पर अपनी ढाल से वार कर दिया और फिर जेवियर वुड्स के पैर को स्टील चेयर में फंसाकर उस पर अपनी ढाल से हमला कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Paul Heyman Segment
What's on the mind of @HeymanHustle? #SmackDown pic.twitter.com/I8NOHJjDkO
— WWE (@WWE) July 30, 2022
इस सेगमेंट में रिंग अनाउंसर सबसे पहले पॉल हेमैन का परिचय देती हैं और फिर पॉल हेमैन भी अपना परिचय देते हैं। इसके बाद पॉल दावा करते हैं कि रोमन रैंस कल समरस्लैम में लास्ट स्टैडिंग मैच में जीत हासिल करेंगे। वह कहते हैं कि 700 दिन से ज्यादा दिनों तक रोमन वर्ल्ड हैविवेट चैंपियन रहे हैं और 35 सालों से ऐसा कोई नहीं कर पाया है।
Welcome to #SuplexCity, @_Theory1!@BrockLesnar #CowboyBrock #SmackDown pic.twitter.com/iWocUB6nN6
— WWE (@WWE) July 30, 2022
कल रात रोमन रैंस ब्रॉक को दस सैकेंड के लिए नीचे रखकर अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। पॉल जब ब्रॉक के बारे में बात कर रहे थे तब ही ब्रॉक लेसनर म्यूजिक हिट होता है और द बीस्ट इनकार्नेट अपनी एंट्री करते हुए रिंग में आते हैं। इसके बाद पॉल ब्रॉक को माइक देते हैं और रिंग से बाहर जाने लगते हैं। लेकिन तब ही थ्योरी अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से ब्रॉक पर अटैक करने लगते हैं।
Familiar foes meet again. @DMcIntyreWWE @BrockLesnar #SmackDown pic.twitter.com/sOIiwyyxf8
— WWE (@WWE) July 30, 2022
लेकिन ब्रॉक उल्टा ही थ्योरी ब्रीफकेस छिन कर उन पर अटैक कर देते हैं। इसके बाद थ्योरी रिंग से बाहर बैकस्टेज भागने लगते हैं। लेकिन तब ही ड्रयू मैकइंटायर थ्योरी पर क्लेमोर किक लगा देते हैं।