WWE Smackdown Results Highlights: फ्राइडे नाइट स्मकैडाउन (Friday Night Smackdown) के आज के शो की लाइव स्ट्रीमिंग FL,ऑरलैंडो के एमवे सेंटर से हुई। जिसकी शुरुआत पैट मैकेफी के साथ हुई और वहीं आज के शो अंत जिमी उसो बनाम एंजलो डॉकिंस (Jimmy Uso vs. Angelo Dawkins) के मैच से हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ ब्लू ब्रांड में आज रात आइए जानते हैं…
ये भी पढ़ें- WWE Extreme Rules 2022: Roman Reigns नहीं आएंगे इस प्रीमियम इवेंट में नजर, देखें ट्राइबल चीफ के बारे में ये अपडेट
WWE Smackdown Results Highlights: Pat McAfee Segment
Look who's back!@PatMcAfeeShow #SmackDown pic.twitter.com/orVdlAplsL
— WWE (@WWE) July 16, 2022
इस सेगमेंट से पहले माइकल कोल ने पैट मैकेफी का परिचय दिया। जहां मैकेफी कोरी ग्रेव्स का अपमान करते हुए नजर आए और फिर उन्होंने हैप्पी कॉर्बिन पर निशाना साधा। जहां उन्होंने बताया कि हैप्पी कॉर्बिन ने उन्हें चोटिल कर दिया था। जिसकी वजह से वह पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में उपस्थित नहीं हो सके थे।
Well, well, well, look who it is. @BaronCorbinWWE @PatMcAfeeShow #SmackDown pic.twitter.com/zVYTUIQ0Jb
— WWE (@WWE) July 16, 2022
इसके बाद पैट ने बताया कि वह और कॉर्बिन कुछ साल पहले रूममेट थे। लेकिन अब कॉर्बिन काफी बदल गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने समरस्लैम में कॉर्बिन को हराने का भी दावा किया। लेकिन तब ही बड़ी स्क्रीन पर हैप्पी कॉर्बिन नजर आए। जहां उन्होंने कहा कि वह अभी आकर मैकेफी पर अटैक कर सकते हैं। लेकिन वह अभी भी समरस्लैम का इंतजार करेंगे।
WWE Smackdown Results Highlights: Natalya vs. Liv Morgan (Championship Contender Match)
The champ is rolling early! @YaOnlyLivvOnce #SmackDown pic.twitter.com/PjQVZI1Gzp
— WWE (@WWE) July 16, 2022
लिव मॉर्गन और नताल्या के बीच का यह मुकाबला काफी शानदार रहा। इस मैच में दोनों ही फीमेल सुपरस्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। एक समय तो ऐसा भी आया जब लगा कि नताल्या इस मुकाबले में लिव को मात दे देंगी।
The #SmackDown Women's Champion @YaOnlyLivvOnce picks up the win! pic.twitter.com/pguRxoXQ3y
— WWE (@WWE) July 16, 2022
लेकिन लिव ने अपना फिनिशिंग मूव ओब्लिवियन लगाते हुए नताल्या को पिन कर दिया और इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने अपना इंटरव्यू देते हुए दावा किया कि वह समरस्लैम में अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेने कर लेंगी।
WWE Smackdown Results Highlights: Jimmy Uso vs. Angelo Dawkins
YEET!@AngeloDawkins #SmackDown pic.twitter.com/Iv5uQWQyto
— WWE (@WWE) July 16, 2022
इस मैच की शुरुआत दोनों ही सुपरस्टार्स ने क्लासिक लॉक के साथ की। जहां एंजलो डॉकिंस ने जिमी पर पकड़ बनाने की कोशिश की। लेकिन जिमी ने भी पलटवार करते हुए डॉकिंस पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया। इस बीच डॉकिंस ने जिमी को रिंग से बाहर निकाल दिया और भागते हुए अपने कंधे से वार करते हुए उन्हें टाइम कीपर एरिया में गिरा दिया।
Oh no! #SmackDown pic.twitter.com/VuYPZYpwa4
— WWE (@WWE) July 16, 2022
लेकिन जब एक्शन रिंग के अंदर पहुंचा तो डॉकिंस जिमी पर हावी होते हुए नजर आए। इसी बीच जे उसो ने इस मैच में दखल देने की कोशिश की। जिसका फायदा जिमी उठाना चाहते थे, लेकिन जब वह डॉकिंस पर अटैक करने जा रहे थे, तब ही रेफरी बीच में आ गए। जिसके बाद पहले डॉकिंस ने जिमी को रोलअप किया और फिर जिमी उसो ने डॉकिंस को किक लगाई।
Was Jimmy @WWEUsos' shoulder up?! #SmackDown pic.twitter.com/UMG1t2F5cC
— WWE (@WWE) July 16, 2022
इसके बाद डॉकिंस ने जिमी को एक स्पाइन बस्टर लगा दिया और फिर जिमी को पिन करके इस मैच में जीत हासिल कर ली। लेकिन इसके बाद जब रिप्ले दिखाया गया तो उसमें जिमी का कंधा ऊपर था। जिसके बाद द उसोस और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स की रिंग में बहस होने लगती है और तब ही एडम पीयर्स एंट्रेंस एरिया पर आते हैं।
.@RealJeffJarrett will be the Special Guest Referee at #SummerSlam!#SmackDown pic.twitter.com/74f6MAvz9n
— WWE (@WWE) July 16, 2022
जिसके बाद वह घोषणा करते हैं कि समरस्लैम में द उसोस बनाम द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के मैच के स्पेशल गेस्ट रेफरी जेफ जैरेट होंगे और इस घोषणा के बाद द उसोस और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स आपस में भिड़ने लगते हैं। जिन्हें रोकने के लिए रेफरी बीच में आ जाते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें