WWE
WWE Smackdown Preview: इस हफ्ते Brock Lesnar करेंगे स्मैकडाउन में वापसी, साथ ही Liv Morgan भी करेंगी Ronda Rousey का सामना

WWE Smackdown Preview: इस हफ्ते Brock Lesnar करेंगे स्मैकडाउन में वापसी, साथ ही Liv Morgan भी करेंगी Ronda Rousey का सामना

WWE Smackdown Preview: इस हफ्ते Brock Lesnar करेंगे स्मैकडाउन में वापसी, साथ ही Liv Morgan भी करेंगी Ronda Rousey का सामना
WWE Smackdown Preview: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के पिछले हफ्ते के शानदार एपिसोड के बाद अब इस हफ्ते का शो भी काफी जबरदस्त होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की वापसी होने जा रही है। इसके अलावा लिव मॉर्गन (Liv Morgan) भी अगले हफ्ते रोंडा राउजी […]

WWE Smackdown Preview: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के पिछले हफ्ते के शानदार एपिसोड के बाद अब इस हफ्ते का शो भी काफी जबरदस्त होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की वापसी होने जा रही है। इसके अलावा लिव मॉर्गन (Liv Morgan) भी अगले हफ्ते रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सामना करेंगी तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं इस हफ्ते स्मैकडाउन में होने वाली इन दोनों चीजों पर एक नजर।

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Highlights: Theory के Madcap Moss पर ब्रीफकेस से अटैक करने से लेकर मेन इवेंट के बाद छिड़े ब्रॉल तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Smackdown Preview: ब्रॉक लेसनर की होगी इस हफ्ते स्मैकडाउन में वापसी
द बीस्ट इनकार्नेट ब्रॉक लेसनर इस हफ्ते डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन में अपनी वापसी करने वाले हैं। जिसकी घोषणा भी डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से कर दी गई है। ब्रॉक को आखिरी बार स्मैकडाउन में 17 जून 2022 को देखा गया था।

जहां उन्होंने अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी करते हुए द बल्डलाइन पर अटैक किया था और रोमन रैंस को F5 भी लगाई थी। लेकिन अब अगले हफ्ते ब्रॉक एक बार फिर से स्मैकडाउन में आने वाले हैं। जहां उन्हें एक सेगमेंट में शामिल होते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Results Highlights: लिव मॉर्गन ने की नताल्या पर शानदार जीत हासिल, मेन इवेंट में एंजलो डॉकिंस और जिमी उसो के बीच हुए मैच का रहा विवादस्पद अंत

WWE Smackdown Preview: लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी होंगी आमने- सामने
स्मैकडाउन के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए एक और बड़ी घोषणा की गई है। जिसमें स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी एक-दूसरे के आमने -सामने होंगी।

यह दोनों फीमेल सुपरस्टार्स समरस्लैम में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। जहां लिव मॉर्गन अपने टाइटल को रोंडा राउजी के खिलाफ दाव पर लगाती हुई नजर आएंगी।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick