WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण FL,ऑरलैंडो के एमवे सेंटर से हुआ। जिसकी शुरुआत पैट मैकेफी (Pat McAfee) के सेगमेंट से हुई और वहीं आज के शो का अंत जिमी उसो बनाम एंजलो डॉकिंस के मैच से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। इन्हीं कुछ हैरान करने वाली चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Highlights: वाइकिंग रेडर्स पर किया न्यू डे, जिंदर महल और शैंकी ने मिलकर अटैक
The New (Day) Viking Raiders@TrueKofi @AustinCreedWins #SmackDown pic.twitter.com/96lFPfzniY
— WWE (@WWE) July 16, 2022
स्मैकडाउन के आज रात के शो में न्यू डे का एक सेगमेंट देखा गया। जहां न्यू डे वाइकिंग रेडर्स के कपड़ों में नजर आए। इसके बाद उन्होंने वाइकिंग रेडर्स पर निशाना साधा। जिसके बाद वाइकिंग रेडर्स वहां आ गए और उन्होंने न्यू डे को चेतावनी दी। लेकिन न्यू डे पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा।
Some air raid offense by #TheNewDay!@TrueKofi @AustinCreedWins #SmackDown pic.twitter.com/DvMMJjlfXR
— WWE (@WWE) July 16, 2022
जिसके बाद वाइकिंग रेडर्स न्यू डे पर अटैक करने के लिए जाने लगे। लेकिन जैसे ही वह न्यू डे पर हमला करने जा रहे थे, तब ही पीछे से आकर जिंदर महल और शैंकी ने उन पर अटैक कर दिया और फिर टॉप रोप से कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स भी वाइकिंग रेडर्स पर कूद पड़े और फिर न्यू डे ने मिलकर जिंदर महल और शैंकी के साथ सेलिब्रेट किया।
WWE Smackdown Highlights: थ्योरी ने कराया अपना मैच डिस्क्वालिफाई
😳😳😳
@MadcapMoss @_Theory1 #SmackDown pic.twitter.com/5k7mFiaoCq
— WWE (@WWE) July 16, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के एपिसोड में मैडकैप मॉस का सामना थ्योरी से हुआ। जहां थ्योरी ने मैच के अंतिम क्षणों में मैडकैप मॉस पर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से हमला किया। जिसके बाद यह मैच डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
Oh c'mon @_Theory1 why'd you have to do that?! #SmackDown pic.twitter.com/4SXBfWJCd4
— WWE (@WWE) July 16, 2022
लेकिन इसके बाद थ्योरी ने माइक लेकर कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वही अगले चैंपियन बनेंगे। जिसके बाद सैमी जेन की एंट्री हुई और उनके हाथ में पट्टा बंधा हुआ दिखाई दिया। सैमी ने एंट्रेस एरिया पर आकर कहा कि थ्योरी रोमन रैंस का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद सैमी ने थ्योरी से मांफी मागने के लिए कहा।
"When you disrespect #TheBloodline, there are consequences." – Honorary Uce @SamiZayn #SmackDown pic.twitter.com/nndBzow45H
— WWE (@WWE) July 16, 2022
लेकिन थ्योरी ने कहा कि वह एक हाथ से कुछ भी नहीं कर पाएंगे। लेकिन तब ही द उसोस की एंट्री हुई। जिसके बाद थ्योरी रिंगसाइड पर जाने लगे। लेकिन इसी दौरान मॉस ने थ्योरी को पकड़ लिया और उन्हें अपने कंधे पर उठाकर उनका सिर रिंग पोस्ट पर दे मारा।
WWE Smackdown Highlights: एडम पीयर्स ने की अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप मैच को लेकर बड़ी घोषणा
YEET!@AngeloDawkins #SmackDown pic.twitter.com/Iv5uQWQyto
— WWE (@WWE) July 16, 2022
स्मैकडाउन के आज के मेन इवेंट में जिमी उसो का सामना एंजलो डॉकिंस से हुआ। दोनों के बीच यह मुकाबला काफी शानदार रहा। लेकिन इस मैच का अंत काफी विवादस्पद रहा। क्योंकि मैच के अंतिम क्षणों में जब जिमी डॉकिंस पर अटैक करने जा रहे थे, तब ही रेफरी बीच में आ गए और घायल हो गए।
.@AngeloDawkins picks up a HUGE win! #SmackDown pic.twitter.com/htwDj9xYUc
— WWE (@WWE) July 16, 2022
जिसके बाद डॉकिंस ने जिमी को एक स्पाइन बॉस्टर लगाकर पिन कर दिया। लेकिन पिन होने के दौरान जिमी का कंधा ऊपर की ओर उठा हुआ था। जिसके बाद द स्ट्रीट प्रॉफिट्स और द उसोस के बीच बहस होने लगी।
.@RealJeffJarrett will be the Special Guest Referee at #SummerSlam!#SmackDown pic.twitter.com/74f6MAvz9n
— WWE (@WWE) July 16, 2022
लेकिन तब ही एडम पीयर्स की एंट्री हुई और उन्होंने घोषणा की कि समरस्लैम में होने वाले अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप मैच के स्पेशल गेस्ट रेफरी जेफ जैरेट होंगे। लेकिन पीयर्स की इस घोषणा के बाद ही स्ट्रीट प्रॉफिट्स और द उसोस आपस में भिड़ने लगे।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें