WWE
WWE RAW: Kevin Owens की वापसी पर आई ये नई अपडेट, जानिए किस तारीख को कर सकते हैं प्राइज फाइटर मंडे नाइट रॉ में अपना रिर्टन

WWE RAW: Kevin Owens की वापसी पर आई ये नई अपडेट, जानिए किस तारीख को कर सकते हैं प्राइज फाइटर मंडे नाइट रॉ में अपना रिर्टन

WWE RAW: Kevin Owens की वापसी पर आई ये नई अपडेट, जानिए किस तारीख को कर सकते हैं प्राइज फाइटर मंडे नाइट रॉ में अपना रिर्टन
WWE RAW- Kevin Owens Returns: डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार केविन ओवंस (Kevin Owens) करीब एक महीने के अंतराल के बाद इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) पर नजर आ सकते हैं। केविन ओवंस को आखिरी बार 20 जून को रॉ के एपिसोड में देखा गया था। जहां वह इलायस (Elias) के सेगमेंट को बाधित करते […]

WWE RAW- Kevin Owens Returns: डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार केविन ओवंस (Kevin Owens) करीब एक महीने के अंतराल के बाद इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) पर नजर आ सकते हैं। केविन ओवंस को आखिरी बार 20 जून को रॉ के एपिसोड में देखा गया था। जहां वह इलायस (Elias) के सेगमेंट को बाधित करते हुए नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022 Rumors: Bayley के डब्ल्यूडब्ल्यूई रिर्टन पर आई ये नई अपडेट, जानिए क्या समरस्लैम में होने वाली है पूर्व स्मैकडाउन चैंपियन की वापसी

जिसके बाद इलायस ने उन पर अपने गिटार से हमला किया था और फिर केविन ने इजेकिल, इलायस और एलरोड में से किसी एक को अगले हफ्ते उनका मुकाबला करने के लिए चैलेंज किया था। लेकिन इसके बाद केविन डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर नजर ही नहीं आए।

फाइटफुल सेलेक्ट ने हाल ही में अपनी एक अपडेट में बताया है कि ओवंस मंडे नाइट रॉ पर दिखाई देने के लिए तैयार हैं, जो केओ शो के एक नए एपिसोड की मेजबानी करंगे। कथित तौर पर रेंड ब्रांड के 18 जुलाई के एपिसोड के लिए इस सेगमेंट की योजना बनाई गई हैं। लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई ने शो के लिए पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का विज्ञापन नहीं किया है और योजनाएं बहुत जल्द बदल भी सकती हैं।

ये भी पढ़ें- WWE News: क्या अब भी डब्ल्यूडब्ल्यूई के कॉन्ट्रैक्ट में हैं Goldberg? देखें हॉल ऑफ फेमर पर आई ये नई रिपोर्ट

WWE RAW: केविन ओवंस ने दी थी अपनी वापसी के बारे में जानकारी
केविन ओवंस ने कुछ समय पहले एनएचएल ड्राफ्ट में एक आश्चर्यजनक उपस्थिति दर्ज की थी। जहां इस उपस्थिति के दौरान वैंकूवर कैनक्स के मेन कोच ब्रूस बोउड्रेउ ने उनसे पूछा कि वह कब वापस आएंगे। जिस पर ओवंस ने बस इतना कहा कि उनकी वापसी जल्द ही होने वाली है। हालांकि केविन ने यह नहीं बताया कि वह कब वापसी करेंगे। लेकिन ऐसा लगता है कि वह एक महीने के अंदर स्क्वायर सर्किल होंगे।

केविन के वापसी करने के बाद उम्मीद है कि वह ईजेकिल के साथ अपने दुश्मनी जारी रखेंगे। रेसलमेनिया के आसपास से शुरू होने के बाद से ही यह स्टोरी काफी मनोरंजक रही है। जिसमें अभी तक केविन अभी तक इस बात पर अपना दिमाग खर्च कर रहे हैं कि ईजेकिल ही इलायस हैं।

लेकिन फिर भी यह देखना दिलचस्प होगा कि केविन के छुट्टी पर से लौटने के बाद चीजें कैसी होती हैं। ईजेकिल के साथ उनकी स्टोरीलाइन अभी तक तक फैंस को काफी पसंद आ रही है और अगर यह स्टोरी आगे भी जारी रहती है तो हमें इसमें कई नए मोड़ भी देखने को मिल सकते हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick