WWE Raw Results Highlights : मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का शो Fla, टैम्पा के एमली एरिना से लाइव हुआ।जिसकी शुरुआत टाइटस ओ’नील (Titus O’Neil) ने की। वहीं आज के शो का अंत द मिज (The Miz) के सेगमेंट से हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ रेड ब्रांड में आज आइए जानते हैं…
WWE Raw Results Highlights: Titus O’Neil Segment
A big week for WWE Global Ambassador @TitusONeilWWE! The 2020 Warrior Award recipient kicks off #WWERaw.@ESPYS pic.twitter.com/DoGjL7FeBP
— WWE (@WWE) July 19, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज के शो की शुरुआत टाइटस ओ’नील के साथ हुई। जहां डब्ल्यूडब्ल्यूई के ग्लोबल एम्बेसडर बनने के बाद मिली सफलता के बारे में बात करते हुए खुशी जाहिर की। जहां उन्हें फैंस की तरफ से जबरदस्त हाइप मिला।
WWE Raw Results Highlights: Becky Lynch Segment
Who do you want to see as #WWERaw Women's Champion?@CarmellaWWE @BiancaBelairWWE @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/WuppOOTvDA
— WWE (@WWE) July 19, 2022
बेकी लिंच में अपने इस सेगमेंट कहा कि वह उनकी किस्मत बदल गई है और अब वह पहले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इसके सात ही उन्होंने ऐलान किया कि वह समरस्लैम में वह बियांका बिलेयर या कार्मेला का सामना रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए करेंगी। लेकिन जब बेकी अपनी बात कर ही रही थीं कि तब ही बियांका बिलेयर की एंट्री हुई और वह बेकी का अपमान करने लगीं।
MANHANDLE SLAMMED!@BeckyLynchWWE #WWERaw pic.twitter.com/x7NXMgmchd
— WWE (@WWE) July 19, 2022
बियांका ने कहा कि वह समरस्लैम में भी अपना टाइटल रिटेन करेंगी। लेकिन इसके बाद कार्मेला की भी एंट्री हुई और उन्होंने नई रॉ विमेंस चैंपियन बनने का दावा किया। जिसके बाद बेकी और कार्मेला दोनों ने मिलकर बियांका पर अटैक किया। हालांकि बियांका ने पलटवार करने की कोशिश की। लेकिन बेकी ने उन्हें एक मैनहैंडल स्लैम लगा दिया। जिसके बाद रेफरी की एंट्री हुई औ फिर बियांका बिलेयर और कार्मेला के बीच मैच शुरू हुआ।
WWE Raw Results Highlights: RAW Women’s Championship match: Bianca Belair (c) vs. Carmella
The #WWERaw #WomensTitle can change hands by pinfall, submission or count out!
Will this favor @CarmellaWWE? pic.twitter.com/6L5GS0InZu
— WWE (@WWE) July 19, 2022
बेकी के मैनहैंडल स्लैम लगाने की वजह से बियांका चोटिल हो गई थीं। लेकिन फिर भी इस मुकाबले में बियांका ने शानदार परफॉर्म किया। इस मैच की शर्त के अनुसार अगर बियांका काउंट आउट होती हैं तो उनका टाइटल चेंज हो जाएगा। इस मैच में कई बार कार्मेला जीत के पास पहुंचीं।
That's really disrespectful, @BeckyLynchWWE…#WWERaw pic.twitter.com/4XbCrSIvYl
— WWE (@WWE) July 19, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में बियांका ने कार्मेला को केओडी लगाकर पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली। इस मैच के बाद बेकी फिर से रिंग में आईं और बियांका के ऊपर उनका टाइटल फेंकते हुए रिंग से बाहर चली गईं।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
Well @The305MVP isn't dressed to compete, but @TheGiantOmos is…#WWERaw pic.twitter.com/vX7jZnkkav
— WWE (@WWE) July 19, 2022
बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफिट्स जैफ जैरेट के स्पेशल गेस्ट रेफरी बनने के बारे में बात करते हुए नजरा आए। लेकिन तब ही वहां एमवीपी और ओमोस भी आ गए। जहां एमवीपी ने कहा वह एडम पीयर्स के पास जाकर ओमोस और एंजलो डॉकिंस के बीच मैच ऑफिशियल कराएंगे।
WWE Raw Results Highlights: Kevin Owens Segment
Who wants to see BRO-KO?!@SuperKingofBros @FightOwensFight #WWERaw pic.twitter.com/y8uIRjU83G
— WWE (@WWE) July 19, 2022
केविन ओवंस ने अपने इस सेगमेंट में बताया कि वह इलायस और ईजेकिल की वजह से काफी परेशान चल रहे थे और इसलिए उन्हें मन की शांति चाहिए थीं। जिसकी वजह से ही वह छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद केविन ने रिडल का अपने शो पर बुलाया। उन्होंने कहा रिडल काफी शांत रहते हैं और फिर उन्होंने सैथ रॉलिंस के बारे में बात की।
Looks like @SuperKingofBros will have to wait for that Baja Blast….
Thanks a lot, @WWERollins!#WWERaw pic.twitter.com/SGZ6MSgOHg
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इसके बाद केविन ने रिडल के साथ टैग-टीम बनाकर काम करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन रिडल ने केविन को सबसे बड़ा झूठा बताया। जिसके बाद केविन ने कहा कि वह बदल गए हैं और उन्होंने खुद की तुलना रैंडी ऑर्टन से की। जो रिडल को पसंद नहीं आया और फिर दोनों के बीच में बहस होने लगी। लेकिन तब ही सैथ का म्यूजिक हिट और फिर उन्होंने पीछे से आकर रिडल पर अटैक कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
SETH ZEKEIN' ROLLINS@WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/Qut6R3kvB3
— WWE (@WWE) July 19, 2022
सैथ रॉलिंस से बैकस्टेज रिडल पर हमले के कारण पूछा गया। जहां उन्होंने रिडल को पागल कहा। उन्होंने कहा कि वह रिडल से बेहतर हैं और तब ही ईजेकिल की एंट्री हुई। जहां सैथ ने उनके और परिवार का अपमान किया।
WWE Raw Results Highlights: Rey Mysterio vs. Damian Priest
Vintage @reymysterio!#WWERaw pic.twitter.com/2J4Xs6jjqa
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इस मैच से पहले फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट ने फैंस ने सम्मान मांगा। लेकिन ऑडियंस ने उन्हें किसी तरह का कोई सम्मान नहीं दिया। जिसके बाद रे मिस्टीरियो की एंट्री हुई और फिर डेमियन प्रीस्ट के साथ उनका मैच देखने मिला।
"Stop! I'll join #TheJudgmentDay!" – @DomMysterio35#WWERaw pic.twitter.com/RUt6lBINU6
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इस मुकाबले में डोमिनिक और फिन बैलर दोनों का ही दखल देखने को मिला। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में प्रीस्ट ने अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए रे को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली। इस मैच के बाद प्रीस्ट ने रे मिस्टीरियो पर अटैक करना शुरू कर दिया और फिन बैलर भी रिंग में स्टील चेयर लेकर आ गए।
Well, that was quick…@FinnBalor @ArcherofInfamy #WWERaw pic.twitter.com/dFWT12GjX6
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इसके बाद प्रीस्ट ने डोमिनिक से द जजमेंट डे के साथ जुड़ने के लिए कहा और साथ ही यह भी कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो वह रे का बुरा हाल कर देंगे। जिसके बाद डोमिनिक रिंग में आए और वह द जजमेंट डे के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो गए। लेकिन प्रीस्ट और बैलर ने डोमिनिक पर ही अटैक कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Ezekiel vs. Seth ‘Freakin’ Rollins
For all the Zeke Freaks out there…@IAmNotEliasWWE #WWERaw pic.twitter.com/rdWuwzLJzw
— WWE (@WWE) July 19, 2022
सैथ रॉलिंस और ईजेकिल के बीच का यह मुकाबला काफी शानदार रहा। इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली।
Will @SuperKingofBros be ready for @WWERollins at #SummerSlam? pic.twitter.com/hzaYytw1x5
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इस मुकाबले में जहां सैथ ने हील के तौर पर अच्छा काम किया तो वहीं ईजेकिल ने भी अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन इस मैच के अंतिम क्षणों में सैथ ने ईजेकिल पर स्टॉम्प लगाकर उन्हें पिन कर दिया और इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: Backstage
#TheJudgmentDay sends a warning to @reymysterio & @DomMysterio35 for next Monday on #WWERaw!@ArcherofInfamy @FinnBalor pic.twitter.com/mIaLFFQJ4B
— WWE (@WWE) July 19, 2022
बैकस्टेज जजमेंट डे ने बताया कि डोमिनिक असल में उनके साथ जड़ना ही नहीं चाहते थे। उन्होंने सिर्फ अपने पिता को बचाने के लिए ही ऐसा किया था और इसी कारण उन्होंने डोमिनिक पर अटैक किया।
WWE Raw Results Highlights: Angelo Dawkins vs. Omos
Who ya got … @AngeloDawkins or @TheGiantOmos?#WWERaw pic.twitter.com/uQEoi59hdp
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही एंजेलो डॉकिंस ने ओमोस पर अटैक करना शुरू कर दिया। लेकिन ओमोस ने अपनी जबरदस्ट ताकत से डॉकिंस पर पलटवार कर दिया। लेकिन जब डॉकिंस ने मैच में वापसी करते हुए ओमोस पर अटैक करने जा रहे थे, तब ही एमवीपी ने रिंग के बाहर से डॉकिंस का पैर पकड़कर खींच लिया।
Tag team match? You got it!#WWERaw pic.twitter.com/Zq2b5gFrBw
— WWE (@WWE) July 19, 2022
जिसे रेफरी ने देख लिया। जिसके बाद यह डिस्क्वालिफिकेशन से खत्म हो गया। लेकिन तब ही वहां एडम पीयर्स आ गए और उन्होंने ऐलान किया कि अब स्ट्रीट प्रॉफिट्स एक टैग-टीम मैच में ओमोस और एमवीपी का सामना करेंगे।
WWE Raw Results Highlights: The Street Profits vs. Omos and MVP
BIG BOOT from @TheGiantOmos!#WWERaw pic.twitter.com/xPnS37xsKS
— WWE (@WWE) July 19, 2022
यह मैच काफी शानदार रहा और इसी वजह से फैंस का भी इस मुकाबले को काफी सपोर्ट मिला। इस मैच के दौरान एंजलो डॉकिंस ने रिंगसाइड पर बैठे द उसोस पर एमवीपी को फेंक दिया।
Will this be a preview of what's to come at #SummerSlam? pic.twitter.com/PKRCVGvBEf
— WWE (@WWE) July 19, 2022
जिसकी वजह से द उसोस काफी गुस्से मे नजर आए और जब द स्ट्रीट प्रॉफिट्स इस मैच में जीत के करीब पहुंचे तो द उसोस ने उन पर अटैक क दिया। जिसके बाद बाद द स्ट्रीट प्रॉफिट्स की डिस्क्वालिफिकेशन से जीत हुई और फिर ओमोस ने भी स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर अटैक कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Theory vs. Aj Styles
Who DOESN'T like @_Theory1?@BrockLesnar, @WWERomanReigns, @MadcapMoss, @WWEUsos, @WWEUniverse and @HEELZiggler!#WWERaw pic.twitter.com/CsyGdw0Y7J
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इस मैच से पहले थ्योरी रिंग में माइक लेकर कहते हैं कि आगामी समरस्लैम पीपीवी अब तक का सबसे बड़ा पीपीवी होगा। थ्योरी घोषणा करते हैं कि वह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाएंगे और फिर रोमन रैंस या ब्रॉक लेसनर को कैश इन करेंगे। इसके बाद थ्योरी ऑडियंस को चुप रहने के लिए कहते हैं। थ्योरी कहते हैं कि वह अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे।
थ्योरी कहते हैं कि रैंस और लेसनर एक दूसरे को खत्म कर देंगे। इसके बाद थ्योरी लेसनर के द्वारा अल्फा अकादमी पर अटैक करने का फुटेज दिखाते हैं। थ्योरी कहते हैं कि समरस्लैम उनके लिए कैश इन करने का सही मौका है। थ्योरी कहते हैं कि हर कोई उनसे ईर्ष्या करता है। इसके बाद थ्योरी डॉल्फ जिगलर के बारे में बात करते हैं और कहते है कि वह उनसे नए जलने वाले इंसान हैं। इसके बाद थ्योरी पिछले हफ्ते का रिप्ले में दिखाते हैं। जहां जिगलर की वजह से थ्योरी को हार का सामना करना पड़ा था।
Is @AJStylesOrg about to treat @_Theory1 like a video game controller? 👊🎮#WWERaw pic.twitter.com/GtOSBGKQy3
— WWE (@WWE) July 19, 2022
थ्योरी जिगलर का अपमान करते हैं। लेकिन तब ही एजे स्टाइल्स का म्यूजिक हिट होता है और वह माइक लेकर एंट्रेस से चलकर रिंग की तरफ आते हैं। स्टाइल्स का कहते हैं कि थ्योरी यहां वादे कर रहे है। इसके बाद स्टाइल्स का कहत हैं कि समरस्लैम में जो कुछ भी होगा, वह उनसे सब छीन लेंगे। स्टाइल्स का कहते हैं कि लॉकर रूम को थ्योरी से जलन नहीं है और वे सभी सोचते हैं कि थ्योरी एक गीदड़ है। थ्योरी भीड़ को फिर से चुप रहने के लिए कहते हैं। जिसका कोई फायदा नहीं होता। इसके बाद वह ऑडियंस को धमकी देते हैं।
What's @HEELZiggler doing here?!#WWERaw pic.twitter.com/Zs8iHzTrde
— WWE (@WWE) July 19, 2022
थ्योरी खुद को हाइप करते हैं और फिर स्टाइल्स से पूछते हैं कि वह अपनी छोटी उम्र में क्या कर रहे थे। थ्योरी कहते हैं कि उन्हें फेनोमेनल कहा जाना चाहिए। लेकिन स्टाइल्स इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि रॉ के पास यह समझाने के लिए पर्याप्त समय नहीं है कि वह उसे क्यों पसंद नहीं करते हैं। इसके बाद एजे कहते हैं कि वह जहां से आए हैं, उन्हें उस पर गर्व है और फिर वह थ्योरी पर अटैक कर देते हैं। जिसके बाद डॉल्फ जिगलर का म्यूजिक हिट होता है और वह रिंगसाइड पर आ जाते हैं।
"Outta the way, you!"@_Theory1 @HEELZiggler #WWERaw pic.twitter.com/ujB626Z8fr
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इसके बाद थ्योरी बनाम एजे स्टाइल्स के बीच मैच शुरू होता है। लेकिन जैसे ही घंटी बजती है वैसे ही एजे थ्योरी पर हावी होते हुए नजर आते हैं। लेकिन जल्द ही थ्योरी भी मैच में जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए एजे पर हावी हो जाते हैं। वह एजे की गर्दन में अपने हाथों को लपेट कर उन्हें परेशानी में डाल देते हैं। जिससे निकलने में एजे कामयाब हो जाते हैं। लेकिन इसके बाद थ्योरी एजे को रिंग से बाहर निकाल देते हैं।
👏👏👏👏👏@_Theory1 #WWERaw pic.twitter.com/ZE7Smpkghk
— WWE (@WWE) July 19, 2022
लेकिन जब थ्योरी रिंग के बाहर जाते हैं तब एजे रिंग में आ जाते हैं और फिर थ्योरी रिंग के बाहर बैठे जिगलर को धक्का दे देते हैं और रिंग में आने की कोशिश करते हैं। लेकिन एजे उन्हें रिंग से बाहर गिरा देते हैं। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स को रिंग में देखा जाता है। जहां स्टाइल्स फिर से थ्योरी पर हावी होते हुए नजर आते हैं। जहां एजे एक नकामयाब पिन की भी कोशिश करते हैं। लेकिन इसके बाद थ्योरी फिर से मैच में वापसी करते हुए एजे को पिन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन एजे किक आउट करते हैं।
.@HEELZiggler just kicked @_Theory1 to another planet!#WWERaw pic.twitter.com/Qgihmsd56c
— WWE (@WWE) July 19, 2022
लेकिन तब ही एजे पलटवार करते हुए थ्योरी को कॉल्फ क्रसर लगा देते हैं। लेकिन थ्योरी रोप्स को पकड़ लेते हैं। इसके बाद थ्योरी रिंग के बाहर अनाउंस टेबल पर एजे को पटक देते हैं। लेकिन जैसे ही थ्योरी एजे को रिंग के अंदर फेंकते हैं, जिन्हें रेफरी चेक कर रही होती हैं और तब ही डॉल्फ जिगलर थ्योरी को एक सुपरकिक लगा देते हैं।
.@HEELZiggler approves.#WWERaw pic.twitter.com/kQDvr9BDV8
— WWE (@WWE) July 19, 2022
जिसके बाद वह रेफरी के 10 काउंट तक भी रिंग के अंदर नहीं पहुंच पाते और फिर एजे इस मैच को काउंट आउट के द्वारा जीत जाते हैं।इसके बाद थ्योरी रिंग में जाते हैं। जहां एजे उन्हें स्टाइल क्लैश लगा देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Six Woman Tag Team Match
.@DanaBrookeWWE dives with the force of a hurricane!#WWERaw pic.twitter.com/eh7Vq5mrG9
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इस मैच की शुरुआत असुका और निक्की ए.एस.एच क्लासिक लॉक के साथ के करती हैं। जहां असुका पर रिंग के बाहर निक्की, डौड्रॉप और टमिना तीनों ही अटैक करती हैं। लेकिन तब ही डाना ब्रुक रिंग पोस्ट से डौड्रॉप और टमिना पर कूद पड़ती हैं। इसके बाद रेगी रिंग साइड पर नजर आते हैं। लेकिन तब ही रिंग के नीचे से अकीरा तोजावा निकलकर डाना को पिन कर देते हैं और नए 24/7 बन जाते हैं।
#AndNew #AndNew #AndNew #AndNew #WWERaw pic.twitter.com/xRSLnF91fM
— WWE (@WWE) July 19, 2022
लेकिन रिंग में अकीरा को निक्की पिन कर देती हैं और फिर इसके बाद सभी फीमेल सुपरस्टार्स एक दूसरे को पिन करके 24/7 बन जाती हैं। लेकिन अंत में डाना फिर से टमिना को पिन करके 24/7 बन जाती हैं। जिसके बाद सभी फीमेल सुपरस्टार्स डाना को पीछे भागने लगती हैं। लेकिन वहीं रिंग में असुका निक्की असुका लॉक में डाल देती हैं, जिसके बाद निक्की टैप आउट कर देती हैं।
WWE Raw Results Highlights: The Miz TV
Clearly, @mikethemiz is nitpicking and biased.@LoganPaul #WWERaw pic.twitter.com/AYcRoGfTge
— WWE (@WWE) July 19, 2022
इस सेगमेंट में द मिज लोगन पॉल का परिचय देते हुए उन्हें रिंग में बुलाते हैं। जहां रिंग में आकर लोगन पॉल कहते हैं कि मिज में तुम्हारे सामने हूं।इसके बाद पॉल मिज से पूछते हैं कि क्या वह समरस्लैम के लिए उनकी चुनौती को स्वीकार करते हैं। लेकिन मिज पॉल को उनके साथ बिताए अच्छे समय के बारे में सोचने के लिए कहते हैं और कुछ रेसलमेनिया 38 फुटेज प्रसारित करते हैं।
.@LoganPaul has a 🔥🎤 right now!@mikethemiz #WWERaw pic.twitter.com/nDDkhOtsac
— WWE (@WWE) July 19, 2022
लेकिन पॉल मिज की बात को काटते हुए कहा कि तुम्हें उस फुटेज को भी दिखाना चाहिए। जिसमें तुमने मुझ पर अटैक किया था। इसके बाद पॉल उस फुटेज को दिखाते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि रेसलमेनिया 38 में उन्होंने केवल यही सीखा कि उन्हें मिज को हराने के लिए वापस आना है। लेकिन मिज कहते हैं कि वह बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और फिर वह मिज और मिसेज को फिर से हाइप करते हैं।
"YOU are a rookie and you have to earn the right to face me … so your challenge is denied." – @mikethemiz @LoganPaul #WWERaw pic.twitter.com/qz9tIZ4tlG
— WWE (@WWE) July 19, 2022
वह कहते हैं कि पॉल को लगता है कि वह तैयार हैं। लेकिन वह नहीं हैं। मिज कहते हैं कि पॉल वह नहीं कर सकते जो वह करते हैं। इसके आगे मिज कहते हैं कि वह समरस्लैम में उनका सामना नहीं कर सकते। मिज पॉल को एक धोखेबाज कहते हैं और कहते हैं उन्हें उनके साथ अपनी लड़ाई जीतनी है। लेकिन इसके बाद पॉल कहते हैं कि कई लोगों ने उन्हें बताया है कि वह कई चीजों के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया।
that's it. that's the tweet.@mikethemiz #WWERaw pic.twitter.com/gkkrsqOw7N
— WWE (@WWE) July 19, 2022
पॉल कहते हैं कि उनका एक मात्र मकसद सिर्फ द मिज को हराना है। इसके बाद पॉल कहते हैं कि वह अगले हफ्ते रॉ पर मिज टीवी की मेजबानी करेंगे। लेकिन इसके बाद मिज पॉल की चुनौती को ठुकरा देते हैं। जिसके बाद पॉल मिज की बेइज्जती करने लगते हैं। जिसके बाद मिज गुस्से में आ जाते हैं और पॉल की चुनौती को स्वीकार कर लेते हैं।इसके बाद मिज पॉल पर अटैक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन पॉल मिज के इस हमले से बच जाते हैं और उन्हें रिंग के बाहर भेज देते हैं।
.@NXTCiampa just ambushed @LoganPaul on #WWERaw!!! pic.twitter.com/xy7kHvHktS
— WWE (@WWE) July 19, 2022
लेकिन तब ही सिआम्पा पीछे से आकर मिज पर अटैक कर देते हैं। जिसके बाद मिज भी रिंग में आकर पॉल पर हमला करने की कोशिश करते हैं। लेकिन पॉल दोनों पर पलटवार करते हुए रिंग से बाहर भाग जाते हैं। इसके बाद रिंग में डब्ल्यूडब्ल्यूई संवादाता आती हैं और मिज से कहती हैं कि पॉल ने उन्हें अपनी चुनौती को स्वीकार करने के लिए उकसाया था और क्या वह आपसे बेहतर हैं।
.@LoganPaul won't back down from a fight!@mikethemiz @NXTCiampa #WWERaw pic.twitter.com/lvQ66nohOl
— WWE (@WWE) July 19, 2022
जिसके बाद मिज माइक लेकर कहते हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में उनके जैसा सिर्फ एक ही आदमी है और वह है द मिज। क्योंकि वह कमाल के हैं।इसके बाद मिज गुस्से से पॉल को घूरने लगते हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें