WWE Raw Results- डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में जबरदस्त एक्शन के बाद भी दिखी ये कमीं, जानिए क्या थी आज के शो की अच्छी और बुरी चीजें: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ (WWE RAW) के इस हफ्ते के एपिसोड की मेजबानी टेनिसी, मेम्फिस के फेडेक्सफोरम एरिना ने की। हर बार की तरह इस बार के शो में भी कुछ अच्छी और कुछ खराब चीजें देखने को मिली। जो हम यहां आपके लिए लाए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) की अच्छी और बुरी चीजों पर एक नजर।
WWE Raw Results: आज रात रॉ में हुई अच्छी चीजें
बॉबी लैश्ले का बिग ई, सैथ रॉलिन्स और केविन ओवंस पर अटैक
𝑪𝒍𝒐𝒘𝒏𝒔 𝒕𝒐 𝒕𝒉𝒆 𝒍𝒆𝒇𝒕 𝒐𝒇 𝒎𝒆
𝑱𝒐𝒌𝒆𝒓𝒔 𝒕𝒐 𝒕𝒉𝒆 𝒓𝒊𝒈𝒉𝒕
𝑯𝒆𝒓𝒆 𝑰 𝒂𝒎
𝑺𝒕𝒖𝒄𝒌 𝒊𝒏 𝒕𝒉𝒆 𝒎𝒊𝒅𝒅𝒍𝒆 𝒘𝒊𝒕𝒉 𝒚𝒐𝒖@WWEBigE@WWERollins@FightOwensFight#WWERaw pic.twitter.com/UFfaF5bktn— WWE (@WWE) December 7, 2021
बिग ई और केविन ओवंस के बीच स्टील केज मैच आज रात के रॉ का सबसे पहला मैच था। जिसमें बिग ई ने जीत हासिल की। इस मैच के खत्म होने के बाद सैथ रॉलिन्स ने बिग ई और केविन ओवंस दोनों पर हमला कर दिया। लेकिन इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ने अपने दोनों डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 प्रतिद्वंद्वी को पकड़ लिया और उन पर बुरी तरह से हमला कर दिया।
THE ALL MIGHTY @fightbobby sends a message.#WWERaw pic.twitter.com/yUtYfsYTwZ
— WWE (@WWE) December 7, 2021
लेकिन जब वह विज्ञापन के दौरान अपनी इस जीत का जश्न मना रहे थे तब बॉबी लैश्ले रिंग में आए और उन्होंने तीनो सुपरस्टार्स पर अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले बिग ई को स्पीयर लगाया और फिर केविन ओवंस पर हर्ट लॉक लगाने से पहले सैथ रॉलिन्स को एक स्पाइन बस्टर लगाया।
बेकी ने धोखे से जीता रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच
आज रात बेकी लिंच ने अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड किया। यह मैच सही मायनों में एक मेन इवेंट मैच था। क्योंकि इस मैच में लिव मॉर्गन ने अपनी चैंपियन को आसानी से मैच नहीं जीतने दिया और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आज रात सभी को हैरान कर दिया।इस मैच को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि मॉर्गन इस मैच को हार जाएंगी। क्योंकि मॉर्गन के पास बेकी की हर चाल का जवाब था।
— Megan Connolly Morant (@MeganMorantWWE) December 7, 2021
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में बेकी को एक बार फिर से धोखा करते हुए देखा गया। बेकी ने लिव को मैनहैंडल स्लैम लगाने की कोशिश की। जिसे मॉर्गन ने रोलअप में बदल दिया। लेकिन बेकी ने भी मॉर्गन को उसी समय रोलअप कर दिया और बॉटम रोप को पकड़ लिया। जिसे रेफरी देख नहीं पाए। जिसकी वजह से बेकी धोखे से इस मैच और अपने टाइटल को रिटेन करने में कामयाब रहीं।
ये भी पढ़ें- WWE Raw: Liv Morgan के रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच हारने के बाद रोने लगी ये ‘प्यारी सी छोटी’ फैन, यहां देखें वीडियो
WWE Raw Results: आज रात रॉ में हुई खराब चीजें
एक नहीं बल्कि दो टैग-टीम हैं बंटने की कगार पर
Cue the song from The Incredible Hulk… 😭@TheGiantOmos@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/AJG7OBnN9Y
— WWE (@WWE) December 7, 2021
एजे स्टाइल्स और ओमोस के साथ-साथ रिया रिप्ले और निक्की ए.एस.एच के बीच में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। आज रात एजे स्टाइल्स और ओमोस ने द स्ट्रीट प्रॉफिट्स का सामना किया था। जिसमें ओमोस और एजे काउंट आउट के जरिए इस मैच को हार गए थे। लेकिन इस मैच के बाद पहली बार देखा गया कि ओमोस ने एजे की बात नहीं मानी और वह अकेले ही रिंग से चले गए।
Tough loss for @WWENikkiASH… 😞#WWERaw pic.twitter.com/n05RdPVh5o
— WWE (@WWE) December 7, 2021
जबकि इसके बाद निक्की ए.एस.एच फिर से क्वीन जेलिना से हार गईं। जिसके बाद वह काफी परेशान नजर आईं। इसके बाद बैकस्टेज सेगमेंट में रिया को निक्की को सांत्वना देते हुए देखा गया, लेकिन पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन अपनी हार से काफी परेशान लग रही थीं। जिसकी वजह से उन्होंने रिया के शब्दों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से चली गईं। जिसके बाद अब ऐसा लगता है कि यह दोनों ही टैग-टीम टूटने के कगार पर है।
मिज टीवी के दौरान मिज और एज के बीच में नहीं दिखा एक्शन
मिज टीवी आज रात का सबसे अच्छा सेगमेंट था, लेकिन इस सेगमेंट में एक चीज ऐसी भी थी। जिसने दर्शकों को सबसे ज्यादा निराश किया और वह थी दोनों सुपस्टार के बीच झगड़ा न होना।
GOT 'EM!@EdgeRatedR@mikethemiz#WWERaw pic.twitter.com/mgsWFlTMe0
— WWE (@WWE) December 7, 2021
आज रात दोनों सुपस्टार्स ने एक शानदार प्रोमो दिया। जिसमें यह पता चला कि यह दोनों सुपरस्टार डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी में एक-दूसरे टकराएंगे। लेकिन इस सेगमेंट में सिर्फ एक ही कमीं नजर आई और वह यह थी कि दोनों के बीच में कोई फिजिकल एक्शन न होना।