WWE
WWE Raw Highlights: Seth Rollins के Riddle पर अटैक करने से लेकर The Miz के Logan Paul के चैलेंज को स्वीकार करने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Raw Highlights: Seth Rollins के Riddle पर अटैक करने से लेकर The Miz के Logan Paul के चैलेंज को स्वीकार करने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Raw Highlights: Seth Rollins के Riddle पर अटैक करने से लेकर The Miz के Logan Paul के चैलेंज को स्वीकार करने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Raw Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज के शो का सीधा प्रसारण Fla, टैम्पा के एमली एरिना से हुआ। जिसकी शुरुआत टाइटस ओ’नील (Titus O’Neil) के सेगमेंट में से हुई और वहीं आज के शो का अंत द मिज (The Miz) के सेगमेंट से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिन्हें […]

WWE Raw Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज के शो का सीधा प्रसारण Fla, टैम्पा के एमली एरिना से हुआ। जिसकी शुरुआत टाइटस ओ’नील (Titus O’Neil) के सेगमेंट में से हुई और वहीं आज के शो का अंत द मिज (The Miz) के सेगमेंट से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। इन्हीं हैरान करने वाली कुछ चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Results Highlights: सैथ रॉलिंस ने किया रिडल पर अटैक, द मिज ने की लोगन पॉल की चुनौती स्वीकार

WWE Raw Highlights: बियांका बिलेयर ने किया सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड

 

मंडे नाइट रॉ के आज के शो में बियांका बिलेयर ने अपनी रॉ विमेसं चैंपियनशिप को कार्मेला के खिलाफ डिफेंड किया। लेकिन इस मैच से पहले बियांका को बेकी के सेगमेंट में दखल देते हुए देखा। बियांका के बाद कार्मेला ने भी बेकी इस सेगमेंट में दखल दिया और नई रॉ विमेंस चैंपियन बनने का दावा किया।

लेकिन इसी सेगमेंट में बेकी और कार्मेला ने मिलकर बियांका पर अटैक कर दिया। इसके साथ ही बेकी ने बियांका को मैनहैंडल स्लैम भी लगाया। जिसके बाद वह कार्मेला के खिलाफ मैच में चोटिल नजर आईं। लेकिन बियांका ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्मेला को केओडी लगा दी और अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया।

WWE Raw Highlights: सैथ रॉलिंस ने किया रिडल पर अटैक

 

रॉ के आज के एपिसोड में केविन ओवंस को अपनी वापसी करते और केओ शो को होस्ट करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने बताया कि वह इलायस और इजेकिल की वजह से परेशान थे और इसी वजह से ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद केविन ने अपने शो में रिडल को बुलाया।

जहां उन्होंने रिडल की तारीफ की और उनके साथ टैग-टीम बनाने की इच्छा जाहिर की। लेकिन रिडल ने उन्हें झूठा बताया। जिसके बाद उन्होंने अपनी तुलना रैंडी से कर डाली। जिसकी वजह से रिडल को गुस्सा आ गया और उनकी केविन के साथ बहस होने लगी। लेकिन तब ही सैथ रॉलिंस का म्यूजिक हिट हुआ और उन्होंने पीछे से आकर रिडल पर अटैक कर दिया और उन्हें स्टॉम्प लगा दिया।

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Preview: अगले हफ्ते Brock Lesnar करेंगे स्मैकडाउन में वापसी, साथ ही Liv Morgan भी करेंगी Ronda Rousey का सामना

WWE Raw Highlights: द मिज ने किया लोगन पॉल का चैलेंज स्वीकार

डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज के मेन इवेंट में द मिज ने मिज टीवी को होस्ट किया। जहां लोगन पॉल को वापसी करते हुए देखा गया। इस सेगमेंट में मिज ने खुद को लोगन पॉल से बेहतर बताया। लेकिन पॉल ने बेइज्जती करनी शुरू कर दी। जिसके बाद मिज ने गुस्से में आकर लोगन पॉल के चैलेंज को स्वीकार कर लिया और उन पर अटैक करने की कोशिश की।

लेकिन पॉल ने इससे खुद को बचाते हुए, मिज को रिंग से बाहर भेज दिया। लेकिन तब ही सिआम्पा ने पीछे से आकर लोगन पॉल पर अटैक कर दिया और फिर मिज भी रिंग में आ गए। लेकिन पॉल खुद को दोनों से बचाते हुए रिंग से बाहर भाग गए।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick