WWE
WWE NXT: Kavita Devi को रिलीज करने पर भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा, कंपनी पर निकाली अपनी भड़ास

WWE NXT: Kavita Devi को रिलीज करने पर भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा, कंपनी पर निकाली अपनी भड़ास

WWE NXT: Kavita Devi को रिलीज करने पर भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा, कंपनी पर निकाली अपनी भड़ास
WWE NXT-Kavita Devi को रिलीज करने पर भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा, कंपनी पर निकाली अपनी भड़ास:डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की तरफ से भारतीय फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उन्होंने भारतीय मूल की एकमात्र वूमेन रेसलर कविता देवी को रिलीज कर दिया है।कविता देवी को रिलीज करने के बाद से भारतीय फैंस ने कविता […]

WWE NXT-Kavita Devi को रिलीज करने पर भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा, कंपनी पर निकाली अपनी भड़ास:डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की तरफ से भारतीय फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उन्होंने भारतीय मूल की एकमात्र वूमेन रेसलर कविता देवी को रिलीज कर दिया है।कविता देवी को रिलीज करने के बाद से भारतीय फैंस ने कविता देवी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई मैसेज करके उनके रिलीज के बारे में पूछा है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में भारतीय फैंस डब्ल्डब्ल्यूई (WWE Indian Fans) पर अपना गुस्सा भी निकाला है।

हाल ही में कविता देवी ने रेसलमेनिया बैकलैश में टैग टीम चैंपियन बनने पर रे मिस्टेरिय़ो और डोमिनक मिस्टेरियो को बधाई दी थी। जिसके बाद कविता देवी की इसी पोस्ट पर भारतीय फैंस ने आज कई कमेंट्स करके उनसे उनके रिलीज के बारे में पूछा है और साथ ही इस डब्ल्यूडब्ल्यूई पर गुस्सा निकालते हुए कमेंट्स भी किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita Devi (@kavitanxt)

कविता के एक फैन ने कमेंट में लिखा कि “आपकी डबल्यूडब्ल्यूई से रिलीज की न्यूज देखी दिल टूट गया” वहीं उनके दूसरे फैन ने लिखा चिंता मत करो कविता आज बहादुर है। आप भविष्य में एक बड़ी स्टार जरूर बनेंगी आप मेहनत करती रहिए। वहीं इसके अलावा और फैन ने लिखा कि दीदी आपको रिलीज कर दिया गया सुनकर बुरा लगा।

 

 

आपको बता दें कि कविता देवी के अलावा एनएक्सटी से कल ही जेसामिन ड्यूक,वैनेसा बोर्न,स्काईलर स्टोरी,एज्रा जज,अलेक्जेंडर वोल्फ को भी रिलीज कर दिया गया था। वहीं अभी सौरव गुर्जर पर भी संशय बना हुआ है। क्य़ोंकि वह भी भारत लौट आए हैं। इसके अलावा आज एनएक्सटी से वेल्वेटीन ड्रीम को भी रिलीज कर दिया गया है।

लेकिन अभी तक कविता देवी ने एनएक्सटी से अपने रिलीज के बारे में कुछ भी नहीं कहा है और न हीं किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है डब्ल्यूडब्ल्यूई ने इन सुपरस्टार्स को कंपनी के बजट की वजह से रिलीज किया है।

WWE

Editors pick