WWE NXT 2.0 Results: एनएक्सटी 2.0 के इस हफ्ते के शो की शुरुआत रॉक्सेन पेरेज पर हमले के साथ हुई और वहीं आज के शो का अंत एनएक्सटी विमेंस चैंपियनशिप मैच से हुआ। जहां मैंडी रोज (Mandy Rose) ने अपने टाइटल को रॉक्सेन पेरेज (Roxanne Perez) के खिलाफ डिफेंड किया। लेकिन इनके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। इन्हीं कुछ चौंकाने वाली चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के एनएक्सटी 2.0 के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE NXT 2.0 Results: जियोवानी विंसी ने की अपोलो क्रूस पर जीत हासिल
इस मैच की शुरुआत में ही जियोवानी विंसी को अपोलो क्रूस पर दबदबा बनाते हुए देखा गया। लेकिन जल्द ही क्रूस ने भी मैच में वापसी करते हुए विंसी पर नियंत्रण प्राप्राप्त कर लिया।
.@XyonQuinnWWE has it out for @WWEApollo! #WWENXT pic.twitter.com/md8i64oxXK
— WWE (@WWE) July 13, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों जायोन क्विन ने ऑडिंयस के बीच आकर क्रूस पर हमला कर दिया। जिसका फायदा जियोवानी विंसी ने उठाया और अपोलो पर पावरबॉम्ब लगाकर उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE NXT 2.0 Results: सोलो सिकोआ और वॉन वैगनर के बीच छिड़ा ब्रॉल
इस मैच के शुरू होने से पहले ही सोलो सिकोआ ने एंट्रेस रैंप पर वॉन वैगनर पर अटैक कर दिया। लेकिन जब ये मैच शुरू हुआ तो दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला।जहां दोनों ही सुपरस्टार्स एक-दूसरे से हार मानने के लिए तैयार नहीं थे।
.@WWESoloSikoa and @WWEVonWagner are still going at it! #WWENXT pic.twitter.com/Kkt9WKaLZo
— WWE NXT (@WWENXT) July 13, 2022
जिसकी वजह से दोनों के बीच रिंग के बाहर ब्रॉल होने लगा और दोनों ही 10 काउंट तक भी रिंग में वापस नहीं आए। जिसकी वजह से रेफरी ने दोनों को ही डिस्क्वालिफाई कर दिया। लेकिन इसके बाद दोनों को एक बार फिर से बैकस्टेज भिड़ते हुए देखा गया। जहां रॉबर्ट स्टोन ने दोनों को रोकने की कोशिश की। लेकिन सिकोआ ने उन्हें डस्टबिन में फैंक दिया।
ये भी पढ़ें- WWE RAW Preview: Logan Paul करेंगे अगले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में वापसी, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने की आधिकारिक घोषणा
WWE NXT 2.0 Results: कोरा जेड ने किया रॉक्सेन पेरेज पर अटैक
.@roxanne_wwe is ready to do this! #WWENXT pic.twitter.com/E0sUrWRYCL
— WWE NXT (@WWENXT) July 13, 2022
एनएक्सटी 2.0 के आज के एपिसोड के शुरू होने से पहले बैकस्टेज किसी ने रॉक्सेन पेरेज पर अटैक किया था। लेकिन आज के मेन इवेंट में मैंडी रोज ने रिंग में आकर अपनी एनएक्सटी विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करने के लिए कहा। जिसके बाद कोरा ने पेरेज की जगह लेने के लिए मैंडी से कहा।
Things are not starting well for @roxanne_wwe…
@WWE_MandyRose #WWENXT pic.twitter.com/Kx0ILfiBQ9
— WWE NXT (@WWENXT) July 13, 2022
लेकिन तब ही पेरेज वहां पर आ गईं। जिसके बाद उन्होंने मैंडी का सामना किया। लेकिन पेरेज ने चोटिल होने के बावजूद मैंडी को जबरदस्त टक्कर दी। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में कोरा ने अपनी ही साथी पेरेज पर टाइटल बेल्ट से अटैक किया।
Not like this @CoraJadeWWE! #WWENXT pic.twitter.com/ClpMAIKnq7
— WWE NXT (@WWENXT) July 13, 2022
जिसके बाद रिंग में मैंडी ने पेरेज को नी स्ट्राइक लगाकर पिन कर दिया और अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया। लेकिन इसके बाद कोरा अपने स्केटबोर्ड के साथ रिंग में आईं और उन्होंने एक बार फिर से पेरेज पर जबरदस्त तरीके से हमला किया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें