WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई में पिछले हफ्ते कुछ रिलीज सुपरस्टार्स को वापसी करते हुए देखा गया था। जिसमें से डकोटा काई (Dakota Kai) ने समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में बेली और इयो स्काई के साथ अपनी वापसी की थी और वहीं पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में कैरियन क्रॉस और स्कारलेट ब्रोडक्स (Karrion Kross and Scarlett Bordeaux) का वापसी करते हुए देखा गया था। लेकिन अब एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल एच (Triple H) कई और रिलीज सुपरस्टार्स को फिर से साइन कर सकते हैं।
Dakota Kai says WWE SummerSlam return happened 'last minute' https://t.co/PHKVRxtQEQ pic.twitter.com/O5F2VBwsKu
— Wrestling Observer (@WONF4W) August 3, 2022
Tick Tock Roman…. ⌛️@realKILLERkross #TickTock #KarrionKross #SmackDown pic.twitter.com/NylpXrxCu6
— #RIPBrayWyatt ⭕️ (@SOAismyReligion) August 6, 2022
ये भी पढ़ें- WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव इवेंट के दौरान Carmella हुई बुरी तरह से घायल, रेफरी ने दिखाया X का निशान
फाइटफुल सेलेक्ट की एक नई रिपोर्ट के अनुसार डकोटा काई की वापसी की तरह ही क्रॉस और स्कारलेट भी जल्दी ही वापसी करते हुए नजर आए। इस हफ्ते की शुरुआत में फाइटफुल ने सुना था कि हाल ही में ट्रिपल एच और डब्ल्यूडब्ल्यूई के उच्च अधिकारियों द्वारा डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेन रोस्टर को मजबूत करने के बारे में चर्चा की गई थी।
इसके साथ यह भी नोट किया गया था कि रिटर्न के लिए कई अन्य प्रतिभाओं पर चर्चा की जा रही है।
ट्रिपल एच के जल्द ही रुकने की उम्मीद नहीं है। वह रोस्टर को गहराई से जोड़ने और इसे आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। फाइटफुल को यह भी बताया गया कि ट्रिपल एच के साथ व्यक्तिगत रूप से टैलेंट मीटिंग्स होने लगी हैं।
ये भी पढ़ें- WWE RAW: अगले हफ्ते रॉ पर शुरू होगा विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने की आधिकारिक तौर पर घोषणा
WWE News: डकोटा काई,कैरियन क्रॉस और स्कारलेट ने की डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी
डकोटा काई ने समरस्लैम के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी की और खुद को बेली और ईयो स्काई के साथ जोड़ लिया। इस ग्रुप को पहले ही बनना था। लेकिन विंस मैकमोहन ने कथित तौर पर काई के अप्रैल में रिलीज होने से पहले इस विचार को खारिज कर दिया था।
क्रॉस और स्कारलेट कल रात “स्मैकडाउन” पर डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी लौटे। उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई से नवंबर 2021 में रिलीज किया गया था।
क्रॉस और स्कारलेट ने स्मैकडाउन के मेन इवेंट सेगमेंट को बाधित किया। जब मैकइंटायर एंट्रेंस रैंप पर स्कारलेट का सामना करने के लिए मुड़े तो क्रॉस ने उन पर पीछे से अटैक कर दिया और फिर कई बार मैकइंटायर के सिर को स्टील रिंग स्टेप्स पर पटका। जिसे रोमन रैंस और द उसोस देखते रहे और फिर स्कारलेट ने एक रेत की घड़ी को रोमन के सामने रख दिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें