WWE
WWE News: Sami Zayn ने दी Brock Lesnar को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना, यहां देखें ट्वीट

WWE News: Sami Zayn ने दी Brock Lesnar को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना, यहां देखें ट्वीट

WWE News: Sami Zayn ने दी Brock Lesnar को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना, यहां देखें ट्वीट
WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन सुपरस्टार सैमी जेन (WWE Smackdown Superstar Sami Zayn) ने हाल ही में द बीस्ट इनकार्नेट ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) को एक खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि सैमी और ब्रॉक दोनों ही जन्मदिन 12 जुलाई को आता है। कुछ महीने पहले दोनों सुपरस्टार्स को स्मैकडाउन […]

WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन सुपरस्टार सैमी जेन (WWE Smackdown Superstar Sami Zayn) ने हाल ही में द बीस्ट इनकार्नेट ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) को एक खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि सैमी और ब्रॉक दोनों ही जन्मदिन 12 जुलाई को आता है। कुछ महीने पहले दोनों सुपरस्टार्स को स्मैकडाउन पर कुछ सेगमेंट्स में देखा गया था। इनमें से एक सेगमेंट में ब्रॉक ने सैमी ने अटैक भी किया था और इस हमले के बाद सैमी ने रोमन रैंस (Roman Reigns) के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच भी लड़ा था।

ये भी पढ़ें- WWE News: Logan Paul ने दिया अपने आलोचकों को करारा जवाब, यूट्यूब सेलिब्रिटी पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ लंबी डील साइन करने पर उठाए गए थे सवाल

सैमी ने ब्रॉक को जन्मदिन की शुभकानाएं देने के लिए ट्वीटर का सहारा लिया। जिसमें उन्होंने लेसनर के साथ खुद की एक तस्वीर को पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि,

“दो कनैडियन अल्फा मेल एक ही बर्थडे को शेयर कर रहे हैं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैंने सैमी फोर सीरिया के लिए डोनेशन दुगना करके 20 हजार डॉलर तक कर दिया है। बीस्ट शायद आपको डोनेट करते हुए देखना चाहेंगे।”

इस ट्वीट में सैमी ने खुद को ‘कनैडियन अल्फा मेल’ कहकर अपनी तुलना ब्रॉक लेसनर से की है।

देखा जाए तो सैमी जेन ने खुद को ‘कनैडियन अल्फा मेल’ कहकर एक तरह से ब्रॉक लैसनर से अपनी तुलना की है।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022 Betting Odds: ये हैं समरस्लैम के शुरुआती बेटिंग ऑड्स, यहां देखें किस सुपरस्टार पर लगा है कितना दाव

WWE News: सैमी जेन कर चुके हैं ब्रॉक लेसनर की तारीफ

डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन पर सैमी जेन और ब्रॉक लेसनर के बीच हुए सेगमेंट काफी शानदार थे। जिन्हें फैंस के द्वारा भी काफी सरहाया गया था। सैमी ने न्यूयॉर्क टाइम से बात करते हुए ब्रॉक की कॉमिक टाइमिंग की काफी तारीफ भी की थी। ब्रॉक ने अपने करियर की शुरुआत पॉल हेमैन के साथ की थी।

ब्रॉक ने अपने करियर का ज्यादातर समय एक हील सुपरस्टार के रूप में ही बिताया है और सैमी ने यह भी कहा कि उन्हें ब्रॉक का यह रूप देखने की कोई उम्मीद नहीं थी। सैमी जेन ने यह भी माना की कि ब्रॉक लेसनर को इस नए रूप में देखकर दूसरों की तरह वो भी पूरी तरह से हैरान हो गए थे।

अगर ब्रॉक लेसनर आगामी मैच की बात की जाए तो वह समरस्लैम में अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक लास्ट मैन स्टैडिंग मैच में रोमन रैंस का सामना करेंगे।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick