WWE
WWE News: समरस्लैम में जीत के बाद Roman Reigns ने किया ये नया रिकॉर्ड अपने नाम, डब्ल्यूडब्ल्यूई में इस कीर्तिमान हो हासिल करने वाले बने छठे सुपरस्टार

WWE News: समरस्लैम में जीत के बाद Roman Reigns ने किया ये नया रिकॉर्ड अपने नाम, डब्ल्यूडब्ल्यूई में इस कीर्तिमान हो हासिल करने वाले बने छठे सुपरस्टार

WWE News: समरस्लैम में जीत के बाद Roman Reigns ने किया ये नया रिकॉर्ड अपने नाम, डब्ल्यूडब्ल्यूई में इस कीर्तिमान हो हासिल करने वाले बने छठे सुपरस्टार
WWE News- Roman Reigns Record: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) ने समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) के बाद एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस साल द बिगेस्ट पार्टी ऑफ द समर के मेन इवेंट में रैंस और ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) के बीच एक घातक […]

WWE News- Roman Reigns Record: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) ने समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) के बाद एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस साल द बिगेस्ट पार्टी ऑफ द समर के मेन इवेंट में रैंस और ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) के बीच एक घातक लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखा गया। जहां दोनों ही मेगास्टार ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। लेकिन इस मैच में द उसोस (The Usos) की मदद के बाद रैंस अपने टाइटल को बरकरार रखने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- WWE Day 1 2023: क्या Brock Lesnar आने वाले हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 2023 में नजर? देखें ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ पर आई ये रिपोर्ट

जिसके बाद अब रोमन रैंस डब्ल्यूडब्ल्यूई में यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 700 दिन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने 30 अगस्त, 2020 को डब्ल्यूडब्ल्यूई पेबैक में “द फीन्ड” ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को एक ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर इस टाइटल को जीता था।

इसके बाद पिछले दो सालों में कई टॉप सुपरस्टार्स ने द ट्राइबल चीफ को सत्ता से हटाने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक कोई भी ऐसा नहीं कर पाया है।

ये भी पढ़ें- WWE Clash at the Castle 2022 Matches: क्लैश एट द कैसल में Roman Reigns करेंगे इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, कंपनी ने पोस्टर जारी करके किया मैच ऑफिशियल

WWE News: रोमन रैंस का अगला टाइटल डिफेंस एक पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन के खिलाफ होगा
पिछली रात समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को सफलतापूर्वक हराने के बाद द ट्राइबल चीफ अपने अगले प्रमुख टाइटल डिफेंस की ओर बढ़ेंगे, जो 3 सितंबर, 2022 को यूके में क्लैश एट द कैसल में होगा।

समरस्लैम से पहले स्मैकडाउन पर ड्रयू मैकइंटायर ने “गुड ओल्ड फैशन डोनीब्रुक” मैच में शेमस को हराकर अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडरशिप जीती थी।

डब्ल्यूडब्ल्यूई पिछले काफी समय से द ट्राइबल चीफ और ड्रयू मैकइंटायर के बीच मैच का निर्माण करने की कोशिश कर रही थी और अब स्कॉटिश वॉरियर क्लैश एट द कैसल में ट्राइबल चीफ का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन अब यह देखना होगा कि क्या मैकइंटायर रोमन रैंस को सत्ता से हटा पाएंगे या नहीं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick