WWE
WWE Extreme Rules 2022: Roman Reigns नहीं आएंगे इस प्रीमियम इवेंट में नजर, देखें ट्राइबल चीफ के बारे में ये अपडेट

WWE Extreme Rules 2022: Roman Reigns नहीं आएंगे इस प्रीमियम इवेंट में नजर, देखें ट्राइबल चीफ के बारे में ये अपडेट

WWE Extreme Rules 2022: क्या इस प्रीमियम लाइव इवेंट में भी नजर नहीं आएंगे Roman Reigns? देखें ट्राइबल चीफ पर आई ये रिपोर्ट
WWE Extreme Rules 2022: रेसलमेनिया 38 (WrestleMania 38) में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से रोमन रैंस (Roman Reigns) काफी हल्के शेड्यूल पर काम कर रहे हैं और अब ट्राइबल चीफ के बारे में एक नई अपडेट सामने आई हैं। जिसमें बताया गया है कि वह अक्टूबर में होने वाले एक्सट्रीम रूल्स 2022 को […]

WWE Extreme Rules 2022: रेसलमेनिया 38 (WrestleMania 38) में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से रोमन रैंस (Roman Reigns) काफी हल्के शेड्यूल पर काम कर रहे हैं और अब ट्राइबल चीफ के बारे में एक नई अपडेट सामने आई हैं। जिसमें बताया गया है कि वह अक्टूबर में होने वाले एक्सट्रीम रूल्स 2022 को भी मिस करेंगे।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022 Rumors: डब्ल्यूडब्ल्यूई बना रही है समरस्लैम में Seth Rollins के लिए मैच का प्लान, जानिए किससे हो सकता है द विजनरी का सामना

एक्सट्रीम रूल्स 2022 फिलाडेल्फिया के वेल्स फार्गो सेंटर में होगा। जिसका विज्ञापन पोस्टर जारी कर दिया गया है। लेकिन इस विज्ञापन पोस्टर में हैड ऑफ द टेबल कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे हैं।

इसके बजाय इस पोस्टर में सैथ रॉलिन्स, बॉबी लैश्ले, बैकी लिंच, रिडल,रिया रिप्ले और ड्रयू मैकइंटायर नजर आ रहे हैं। लेकिन एक्सट्रीम रूल्स से पहले ड्रयू मैकइंटायर 3 सिंतबर 2022 को होने वाले कैसल एट क्लैश में अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस से भिड़ने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- WWE News: Bobby Lashley इस साल बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए कौन सी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

WWE Extreme Rules 2022: लुई डांगूर भी कर चुके हैं रोमन रैंस के बारे में रिपोर्ट

डब्ल्यूडब्ल्यूई पत्रकार लुई डांगूर के अनुसार इस साल के प्रीमियम लाइव इवेंट में कार्ड पर अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन नजर नहीं आ सकते हैं।

डांगूर अपने ट्वीट में लिखा कि, “रोमन रैंस के 8 अक्टूबर को एक्सट्रीम रूल्स में होने की उम्मीद नहीं है। वह जून और जुलाई में हेल इन ए सेल और मनी इन द बैंक से चूक गए थे, लेकिन इस महीने के अंत में वह समरस्लैम में होंगे और सितंबर में कैसल एट द कासल में,”

https://twitter.com/TheLouisDangoor/status/1544665803148201984

अक्टूबर में होने वाले आगामी कार्यक्रम का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। जिसमें रैंस, द उसोज, बियांका बेलेयर और लिव मॉर्गन जैसे प्रमुख सितारे गायब थे। दिलचस्प बात यह है कि इसमें रिया रिप्ले को दिखाया गया था, जो उनकी चोट के बाद वापसी का संकेत दे रहा है।

वर्तमान में, बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले, ड्रयू मैकइंटायर, रिडल और रिया रिप्ले को इवेंट के लिए विज्ञापित किया गया है।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick