WWE
WWE Day 1 2023: क्या Brock Lesnar आने वाले हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 2023 में नजर? देखें ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ पर आई ये रिपोर्ट

WWE Day 1 2023: क्या Brock Lesnar आने वाले हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 2023 में नजर? देखें ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ पर आई ये रिपोर्ट

WWE Day 1 2023: क्या Brock Lesnar आने वाले हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 2023 में नजर? देखें ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ पर आई ये रिपोर्ट
WWE Day 1 2023: डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में हुए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में शानदार परफॉर्मेंस रही थीं। हालांकि वह रोमन रैंस (Roman Reigns) यह मुकाबला नहीं जीत पाए लेकिन वह ऑडियंस का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रहे। ब्रॉक के इस हार के बाद […]

WWE Day 1 2023: डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में हुए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में शानदार परफॉर्मेंस रही थीं। हालांकि वह रोमन रैंस (Roman Reigns) यह मुकाबला नहीं जीत पाए लेकिन वह ऑडियंस का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रहे। ब्रॉक के इस हार के बाद उनके फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या अब ब्रॉक डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर नजर नही आएंगे। लेकिन अब ब्रॉक के बारे में एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें- WWE Clash at the Castle 2022 Matches: क्लैश एट द कैसल में Roman Reigns करेंगे इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, कंपनी ने पोस्टर जारी करके किया मैच ऑफिशियल

जिसमें बताया जा रहा है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ब्रॉक को साल 2023 के अगले बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट डे 1 के लिए विज्ञापित कर दिया है। फाइटफुल सिलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार शो के आयोजन स्थल जल्द ही इस इवेंट की टिकटों को बिक्री के लिए सूचीबद्ध करेगा।

डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 की मेजबानी साल 2023 में अटलांटा का स्टेट फार्म एरिना करेगा। यह डे 1 का दूसरा संस्करण होगा। ब्रॉक के अलावा अभी तक इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए किसी और सुपरस्टार की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आने वाले समय में हम न केवल डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए किसी सुपरस्टार की बल्कि मैचों की भी घोषणा होते हुए देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Predictions: इस हफ्ते रॉ में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है समरस्लैम के इस फॉल आउट एडिशन में खास

WWE Day 1 2023: डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 2022 में होने वाला ब्रॉक लेसनर और रोमन रैंस का मुकाबला

इससे पहले ब्रॉक इस साल हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 में रोमन रैंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने वाले थे। लेकिन रोमन के कोविड-19 के लिए सकारात्मक परिक्षण के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद लेसनर को एक फैटल 5-वे मैच में डाल दिया गया।

जहां उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियनशिप के लिए बिग ई, सैथ रॉलिन्स, केविन ओवेन्स और बॉबी लैश्ले का सामना किया। जहां वह जीत हासिल करके नए डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बने थे। लेकिन ब्रॉक रॉयल रंबल में अपने इस टाइटल को बॉबी लैश्ले के खिलाफ हार गए थे।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

WWE

Editors pick