WWE Clash at the Castle 2022: क्लैश एट द कैसल के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से एक और मैच (Matches) ऑफिशियल कर दिया है। जो एक सिक्स विमेंस टैग-टीम मैच होगा। जहां बेली, डकोटा काई और इयो स्काई (Bayley, Dakota Kai, and IYO SKY) का सामना असुका, एलेक्सा ब्लिस और बियांका बिलेयर (Asuka, Alexa Bliss and Bianca Belair) से होगा।
It's on at #WWECastle!@itsBayleyWWE, #IYOSKY & @ImKingKota vs. #WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE, @AlexaBliss_WWE & @WWEAsuka! pic.twitter.com/29uZrV87QW
— WWE (@WWE) August 9, 2022
WWE Clash at the Castle 2022: कैसे हुआ ये सिक्स विमेंस टैग-टीम मैच ऑफिशियल
मंडे नाइट रॉ के 8 अगस्त के एडिशन की शुरुआत बेली, डकोटा काई और इयो स्काई ने एक सेगमेंट के साथ की। जहां तीनों ने आकर सबसे पहले ऑडियंस की बेइज्जती की। इसके बाद उन्होंने बेकी लिंच पर पिछले हफ्ते किए गए हमले के बारे में बात की और फिर बियांका बिलेयर, असुका और एलेक्सा ब्लिस पर निशाना साधा।
Looks like it's about to kick off! 🥵#WWERAW pic.twitter.com/1SDGbQbaXw
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
इसके बाद डकोटा और इयो स्काई ने विमेंस टैग-टीम चैंपियंस बनने का दावा किया।लेकिन इसके बाद बियांका बिलेयर, असुका और एलेक्सा ब्लिस ने भी रिंग में एंट्री की। जिसके बाद उनकी बेली, डकोटा काई और इयो स्काई के साथ बहस हुई और फिर बेली ने तीनों को क्लैस एट द कैसल में एक टैग-टीम मैच के लिए चैलेंज किया।
Absolute chaos! #WWERAW pic.twitter.com/OIZEva098p
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
जिसे बियांका बिलेयर ने स्वीकार कर लिया और फिर इन सभी विमेंस सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल देखने को मिला। जिन्हें बाद में ऑफिशियल्स ने आकर एक-दूसरे से अलग किया। जिसके बाद रॉ के दौरान इस मुकाबले को ऑफिशियल कर दिया गया।
WWE Clash at the Castle 2022: क्लैश एट द कैसल के लिए घोषित अन्य मैच
अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच- ड्रयू मैकइंटायर बनाम रोमन रैंस (C)
स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच- शायना बॉस्जलर बनाम लिव मॉर्गन (C)
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें