Clash at The Castle 2022: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने प्रीमियम लाइव इवेंट क्लैश एट द कैसल के लिए रोमन रैंस बनाम ड्रयू मैकइंटायर (Roman Reigns vs. Drew McIntyre) के अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के बाद अब एक और मुकाबले को ऑफिशियल कर दिया है। जहां स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन (Smackdown Women’s Champion Liv Morgan) अपने टाइटल को शायना बॉस्जलर (Shayna Baszler) के खिलाफ दाव पर लगाते हुए नजर आएंगी।
.@YaOnlyLivvOnce will defend her #SmackDown Women's Championship against @QoSBaszler at #WWECastle!
🎟️ https://t.co/phyLtG22jJ pic.twitter.com/gqdmnMXrdV
— WWE (@WWE) August 6, 2022
Clash at The Castle 2022: लिव मॉर्गन और शायना बॉस्जलर के बीच कब हुआ यह मैच ऑफिशियल
लिव मॉर्गन और शायना बॉस्जलर के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से आज स्मैकडाउन के दौरान बुक किया गया था। फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो में एक 6 विमेंस गांटलेट मैच हुआ था। जिसका हिस्सा आलिया, रकील रोड्रिगज, नताल्या, शॉट्जी, सोन्या डेविल और शायना बॉस्जलर बनीं थीं। इस मैच की शुरुआत सोन्या डेविल और आलिया ने की थी। जहां सोन्या ने आलिया पर जीत हासिल की।
She's done it!@QoSBaszler will face @YaOnlyLivvOnce at Clash at the Castle!#SmackDown #WWEClash pic.twitter.com/q34qMz2YhL
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
इसके बाद रकील रोड्रिगज का सामना सोन्या से हुआ। जहां रकील ने सोन्या पर जीत हासिल की। इसके बाद रकील ने नताल्या और शॉट्जी पर भी जीत हासिल की। लेकिन वह शायना ने उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और वह लिव मॉर्गन की स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडर बन गईं। जिसके बाद अब यह दोनों फीमेल सुपरस्टार क्लैश एट द कैसल में एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी।
Clash at The Castle 2022: क्लैश एट द कैसल में रोमन रैंस भी करेंगे अपने टाइटल्स डिफेंड
समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को सफलतापूर्वक हराने के बाद द ट्राइबल चीफ अपने अगले प्रमुख टाइटल डिफेंस की ओर बढ़ेंगे, जो 3 सितंबर, 2022 को यूके में क्लैश एट द कैसल में होगा।
And here we go…#WWECastle 🏴🇬🇧 pic.twitter.com/vtGHoSNivY
— Drew (@DMcIntyreWWE) July 31, 2022
समरस्लैम से पहले स्मैकडाउन पर ड्रयू मैकइंटायर ने “गुड ओल्ड फैशन डोनीब्रुक” मैच में शेमस को हराकर अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडरशिप जीती थी।
डब्ल्यूडब्ल्यूई पिछले काफी समय से द ट्राइबल चीफ और ड्रयू मैकइंटायर के बीच मैच का निर्माण करने की कोशिश कर रही थी और अब स्कॉटिश वॉरियर क्लैश एट द कैसल में ट्राइबल चीफ का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन अब यह देखना होगा कि क्या मैकइंटायर रोमन रैंस को सत्ता से हटा पाएंगे या नहीं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें