Wrestling
Vinesh Phogat ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती का दूसरा टिकट किया पक्का, 50 किग्रा में हासिल किया कोटा

Vinesh Phogat ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती का दूसरा टिकट किया पक्का, 50 किग्रा में हासिल किया कोटा

Vinesh Phogat ने पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा किया हासिल
Vinesh Phogat ने शनिवार को महिलाओं के 50 किग्रा कैटगरी एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में पेरिस 2024 कोटा हासिल किया।

Vinesh Phogat Paris Olympics 2024: राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट ने शनिवार को महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की लौरा गनिक्यज़ी को 10-0 से हराकर एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में पेरिस 2024 कोटा हासिल किया।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के चैंपियन फोगाट ने कजाखिस्तान की पहलवान के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 4:18 मिनट में मुकाबला जीत लिया। अब उनका सामना गोल्ड के लिए उज्बेकिस्तान की अक्तेंगे क्यूनिमजेवा से होगा, जिन्होंने चीनी ताइपे की मेंग ह्सुआन हसिह को 4-2 से हराया।

एशियन ओलिंपिक क्वालीफायर में विनेश फोगाट चमकीं

विनेश ने इवेंट की शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने अपने सभी मैचों में एकतरफा जीत दर्ज की। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने कोरियाई प्रतिद्वंद्वी मिरान चेओन को केवल 67 सेकंड में हरा दिया। उसके बाद कंबोडिया के स्मानांग दित को भी आसानी से हरा दिया दिया। उसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में, 10-0 से मुकाबला जीता। अब फाइनल में उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान की अक्तेंगे क्यूनिमजेवा से होगा।

अंशु मलिक ने जीता कुश्ती में भारत के लिए तीसरा कोटा

विनेश फोगट के बाद अंशु मलिक ने 57 किग्रा भार में भारत को पेरिस कोटा दिलाया।

बिश्केक में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचने के बाद अंशू मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।

भारत के पास अब 4 कोटा हो गए हैं:

  • 1)अंतिम पंघाल (53 किग्रा)
  • 2) विनेश (50 किग्रा)
  • 3)अंशु (57 किग्रा)
  • 4) रीतिका हुड्डा (76 किग्रा)

Editors pick